ऊना (वीकैंड रिपोर्ट) : अगर आप भी माता चिंतपूर्णी जा रहे हैं तो यह आपके लिए अहम खबर है। धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में 13 से 21 अप्रैल तक शुरू होने वाले नवरात्रों के दौरान प्रबंधन बारे ए.डी.सी. ऊना डा. अमित कुमार की अध्यक्षता में चिंतपूर्णी सदन में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि चैत्र नवरात्रों में लंगर लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया है कि मंदिर में नारियल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। प्रसाद व चुनरी इत्यादि मंदिर में ले जाने की अनुमति होगी। ए.डी.एम. अमित कुमार ने बताया कि मेले के दौरान मंदिर के कपाट दर्शनों के…
Author: Vandna Verma
मेष मेष राशि वाले लोग आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं जीवनसाथी के साथ रिश्तो में चल रहा तनाव दूर होगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का होगा वृषभ वृषभ राशि वाले लोगों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। कामकाज में आप धैर्य बनाए रखें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो…
जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) : जिले में कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच ऑक्सीजन मौत का कारण बनने लगी है। एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीज की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार वालो ने वहां जमकर क्रोध किया। पुलिस थाना नंबर-7 ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और मामले की जांच करने की बात कही है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने ऑक्सीजन की कमी के आरोपों को नकारा है। मृतक के परिजनों ने बताया कि जालंधर के गांव सिकंदरपुर के रहने वाले पासपोर्ट आफिस से 65 साल के रिटायर्ड अधिकारी को रूबी अस्पताल में दाखिल कराया…
महाराष्ट्र (वीकेंड रिपोर्ट) : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सबसे कारगर हथियार आक्सीजन है। ऑक्सीजन की कमी के चलते देश के कई इलाकों से लोगों के मरने की खबर आ रही है। महाराष्ट्र में आज ऑक्सीजन के चलते 22 कोरोना संक्रमित मरीजों की जान चली गई। महाराष्ट्र के नासिक में एक अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक होने से बड़ा हादसा हुआ। जिससे अस्पताल में भर्ती 171 मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करना पड़ा लेकिन तब तक 22 लोगों की मौत हो गई और 12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सप्लाई ठप होने के समय सप्लाई…
जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) : पंजाब सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। पंजाब में सरकारी या प्राईवेट स्कूल के छात्रों को स्कूल छोड़ने या दूसरे स्कूल में एडमिशन के लिए अब स्कूल लीविंग सर्टीफिकेट के जरूरत नहीं होगी। सरकार के इस फैसले से स्कूलों को करारा झटका लगा है। जबकि लाखों छात्रों और पेरेंटस को राहत मिली है। छात्रों द्वारा एक स्कूल से दूसरे स्कूल एडमिशन के लिए स्कूल लीविंग सर्टीफिकेट की जरूरत होती थी। जिसके लिए कई प्राईवेट स्कूल छात्रों व उनके अभिभावकों को आर्थिक शोषण करते थे। ये मामला पिछले काफी समय से सरकार के पास विचाराधीन था।…
जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) : प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती)अजय सरीन जी अध्यक्षता में हंसराज महिला महाविद्यालय के वालंटियर्स ने कोरोना महामारी के खिलाफ लडऩे की शपथ ली। एनएसएस, एनसीसी तथा विद्यार्थी परिषद की छात्राओं ने टीचर इंचार्ज के साथ टीचिंग एवं नॉन टीचिंग सदस्यों ने कोरोना के विरुद्ध जंग करने की शपथ ली। इस अवसर पर बोलते हुए प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती)अजय सरीन जी ने कहा कि एचएमवी हमेशा ही कोरोना से मानवीयता को बचाने के लिए वचनबद्ध हैं। एचएमवी ने कालेज में वैक्सीनेशन कैंप लगाकर टीका उत्सवभी आयोजित किया। संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सागर के निरीक्षण में बनी एक वीडियो…
नई दिल्ली (वीकेंड रिपोर्ट) : बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं फैंस इस फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे थे। अब समलान के फैंस का इंतजार खत्म हुआ ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की रिलीज डेट आ चुकी है। सलमान ने अपनी इस ड्रामा, एक्शन और एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्म के नए पोस्ट के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया है। सलमान खान ने अपने ट्ववीट अकाउंट पर अपनी आने वाली फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ का नया…
जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) : जिले में ऑक्सीजन शॉर्टेज के संकट को देखते हुए इसकी सप्लाई पर सख्ती शुरू हो गई है। अब सिर्फ 9 तरह की इंडस्ट्रीज को ही ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा सकेगी। इसके लिए भी पहले परमिशन लेनी होगी। जिला मजिस्ट्रेट घनश्याम थोरी ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें यह स्पष्ट है कि पहले सिर्फ अस्पतालों को ही आक्सीजन दी जाएगी। वहां डिमांड पूरी होने के बाद ही आगे सप्लाई की जा सकती है। इन इंडस्ट्रीज को इजाजत एम्प्यूल्स एवं वॉयल्स फॉर्मास्यूटिकल पेट्रोलियम रिफाइनरीज स्टील प्लांट्स न्यूक्लियर एनर्जी फेसिलिटीज ऑक्सीजन सिलेंडर…
जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) : जालंधर में कोरोना का कहर रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में कोरोना के नए मामलों को देखते हुए डीसी घनश्याम थोरी ने आदेश जारी किए हैं कि जालंधर में आक्सीजन के तीन प्लांट है, जिसमें से पहले अस्पताल को आक्सीजन की सप्लाई दी जाएगी, बाद में इंडस्ट्री को सप्लाई दी जाएगी। डीसी घनश्याम थोरी ने कहा है कि कोविड 19 के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं, जिसकी वजह से आक्सीजन की जरूरत अधिक है। डीसी ने प्लांट मालिकों को आक्सीजन निर्धारित रेट पर ही देने के निर्देश दिए है। डीसी ने कहा कि…
जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) : कोरोना वायरस की दूसरी लहर से पूरे देश में एक बार फिर से डर का माहौल बन गया है. यह वायरस लोगों को अपना शिकार बना रहा है. कोरोना के गंभीर लक्षणों से बचने के लिए कुछ लोग पेनकिलर्स और एंटीबायोटिक्स जैसी दवाएं भी ले रह हैं. इस तरह बिना डॉक्टर की सलाह दवाएं लेने से आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. सेल्फ आइसोलेशन में डॉक्टर की सलाह पर मरीज बुखार या सिरदर्द से राहत पाने के लिए पैरासिटामोल और इबुप्रोफेन जैसी दवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. आमतौर पर डॉक्टर्स कॉम्बिफ्लेम और फ्लेक्सॉन जैसी दवाओं का…
