चमोली (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तराखंड के चमोली जिले में तपोवन परियोजना की सुरंग के अंदर भारी गाद होने के कारण वहां फंसे 30-35 लोगों को बचाने की मुहिम की गति कुछ धीमी हो गई जबकि अभी तक आपदा में लापता 32 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। वहीं, 174 अन्य अभी लापता हैं। NTPC के 520 मेगावाट तपोवन-विष्णुगाड जलविद्युत परियोजना की इस घुमावदार सुरंग में बचाव कार्य उस समय धीमा पड़ गया, जब अंदर से भारी मात्रा में गाद निकलने लगी और आगे जाना मुश्किल हो गया। बचाव अभियान में लगे अधिकारियों ने बताया कि सुरंग का डिजाइन जटिल है,…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): केंद्र सरकार (Central government) की सख्ती के बाद आखिरकार माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर भी हरकत में आ गया है। ट्विटर केंद्र सरकार द्वारा दी गई सूची में से अब तक 126 ऐसे यूआरएल अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं जो किसान आंदोलन की आड़ में हिंसा और उपद्रव भड़काने के लिए ट्वीट और भ्रमक सामग्री शेयर कर रहे थे। कुछ लोग ट्विटर पर #ModiPlanningFarmerGenocide का इस्तेमाल का पिछले कई दिनों से ट्वीट कर रहे थे, केंद्र सरकार ने इन पर भी एक्शन लेने को कहा था। बता दें कि सूचना एवं प्रौद्योगिकी (IT) केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): किसानों की ओर से गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर निकाली गई ट्रैक्टर रैली (Tractor rally) के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के आरोपी अभिनेता दीप सिद्धू (Deep Sidhu) को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.दीप को क्राइम ब्रांच ने मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट (Metropolitan Magistrate) प्रज्ञा गुप्ता की कोर्ट में पेश किया. पुलिस ने 10 दिनों की रिमांड मांगते हुए कहा कि हमें दीप सिद्धू की रिमांड चाहिए क्योंकि उससे उससे पूछताछ करनी है. उसके खिलाफ वीडियोग्राफी सबूत हैं. उसने लोगों को भडकाया जिसके चलते लोगों ने सार्वजनिक सम्पति को नुकसान पहुंचाया. पुलिस…
बुधवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि विवरण – आज चन्द्रमा आपके दशम् कर्म भाव में सूर्य बुध गुरु शुक्र शनि के साथ युति कर रहे हैं आज आप अपने अंदर भरपूर विश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा तथा अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने की भी कोशिश करेंगे किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर जाने की भी योजना बनेगी तथा समय मनोरंजन तथा हंसी खुशी में व्यतीत होगा वित्त – आज खर्चों की अधिकता रह सकती…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): स्मार्टफोन का पॉप्युलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) में जल्द ही नया फीचर देखने को मिलेगा। इस अपकमिंग फीचर्स के तहत एंड्रॉयड मोबाइल यूजर्स अपनी वीडियो भेजने से पहले उसे म्यूट कर सकेंगे। साथ ही इसमें एडिट और इमोजी लगाने का भी विकल्प मिल सकता है। व्हाट्सएप ने अपने इस फीचर्स को बीटा यूजर्स के लिए जारी कर दिया है और जल्द ही यह फीचर्स आम लोगों तक भी पहुंचेगा। अभी इस फीचर को एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.21.3.13 पर स्पॉट किया गया है। स्क्रीनशॉट से मिली जानकारी व्हाट्सएप के इस अपकमिंग फीचर की जानकारी बीटा वर्जन के स्क्रीनशॉट…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): आज भारतीय बाजारों में सोने (Gold) और चांदी (Silver) की वायदा कीमतों में तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर पिछले दो सत्रों में मजबूत उछाल के बाद सोने (Gold) का वायदा भाव आज 0.4 फीसदी उछलकर 48,038 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी (Silver) की दर 0.2 फीसदी बढ़कर 70,229 रुपये प्रति किलोग्राम रही। पिछले सत्र में सोने (Gold) में 1.3 फीसदी की वृद्धि हुई थी। पिछले साल अगस्त में सोना 56,200 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर था। इस साल सोने (Gold) की कीमतें बहुत अस्थिर रही हैं। वैश्विक बाजारों में इतनी है कीमत…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर कर्नाटक के बेलागावी जिले में अभिनेत्री कंगना रणौत (Kangana Ranaut) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। बेलागावी के वकील हर्षवर्धन पाटिल ने शिकायत दर्ज कराते कंगना पर आरोप लगाया कि उन्होंने ट्वीट कर आंदोलन कर रहे किसानों को आतंकवादी बताया है। ऐसे में कंगना पर आरोप है कि उन्होंने समुदाय के बीच द्वेष पैदा करने का प्रयास किया है। खबरों की मानें तो बेलागावी पुलिस कमिश्नर के थियागराजन ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। हालांकि, अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। कमिश्नर ने कहा कि…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तराखंड के जोशीमठ में ग्लेशियर टूटने से आई एवेलांच और बाढ़ की आपदा में अब तक 26 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है. लापता होने वालों की संख्या 200 के आसपास है. लापता लोगों के परिवार के सदस्य उन्हें ढूंढने के लिए सोशल मीडिया पर कोशिशें कर रहे हैं, वहीं तपोवन NTPC पावर प्रोजेक्ट के टनल में फंसे लोगों को बचाने के लिए रविवार रात से ही कोशिशें जारी हैं. सोमवार पूरी रात भी यहां रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चला है. जानकारी है कि इस सुरंग में 37 लोग फंसे हुए हैं और अभी तक…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): केंद्र सरकार (Central government) ने सरकारी कर्मचारी (Government employee) की मौत के बाद परिवार पेंशन से जुड़े नियम में ढील दी है। केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि आय मानदंड को उदार बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री (central minister) जितेन्द्र सिंह ने कहा, ‘‘सरकार का विचार है कि परिवार के अन्य सदस्यों के मामले में लागू पारिवारिक पेंशन की पात्रता के लिये आय मानदंड दिव्यांगजन की श्रेणी में आने वाले बच्चों/भाई-बहन के मामलों में लागू नहीं होना चाहिए।’’ कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि सरकार ने मामले की समीक्षा की और यह निर्णय किया…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): मुस्लिम पुरुष पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर सकता है, लेकिन महिला को यह अधिकार नहीं है। मुस्लिम महिला को दूसरी शादी करनी है तो मुस्लिम पर्सनल लॉ या मुस्लिम विवाह अधिनियम 1939 के तहत पहले तलाक देना होगा। यह फैसला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट (High Court) ने प्रेमी जोड़े की प्रोटैक्शन याचिका पर सुनवाई के बाद जस्टिस अलका सरीन की कोर्ट ने सुनाया है। हरियाणा के मेवात (नूंह) जिले से संबंधित एक मुस्लिम प्रेमी जोड़े ने विवाह के बाद हाईकोर्ट (High Court) से सुरक्षा के लिए याचिका दाखिल की थी। उन्होंने हाई कोर्ट को बताया…
