Author: Vandna Verma

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत समेत दुनियाभर के 190 से ज्यादा देशों को कोरोनावायरस (Coronavirus) ने अपनी जद में लिया है. अभी तक 10.73 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 23.53 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन पहले के मुकाबले इसकी रफ्तार जरूर कम हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,08,71,294 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (बुधवार सुबह 8 बजे से…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने किसान आंदोलन (Farmers Movement) के बारे में दुष्प्रचार और भड़काऊ बातें फैला रहे एकाउंट और हैशटैग के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने में ट्विटर (Twitter) के देरी करने पर बुधवार को कड़ी नाराजगी जताई. सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि कंपनी के अपने भले ही कोई नियम हों, लेकिन उसे देश के कानूनों का पालन करना ही चाहिए. ट्विटर ने 500 से अधिक एकाउंट सस्पेंड किए हैं. हालांकि उसने अभिव्यक्ति की आजादी को अक्षुण्ण रखने की जरूरत का हवाला देते हुए खबरिया निकायों, पत्रकारों, कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के एकाउंट पर रोक लगाने…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): वैलेंटाइन वीक में रोज़ डे, चॉकलेट डे और टेडी डे के बाद प्यार का एहसास कराने वाला दिन यानी प्रॉमिस डे (Promise Day) मनाया जाता है. वैलेंटाइन वीक (Valentine Week 2021) के पांचवें दिन 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है. इस दिन कपल्स खूबसूरत वादों की डोर से अपने रिश्ते को मज़बूत करते हैं. प्रॉमिस डे की सबसे खास बात यह है कि आपको अपने पार्टनर को खुश करने के लिए गिफ्ट्स नहीं देने पड़ते हैं, बल्कि कुछ खूबसूरत वादे करके आप उन्हें अपने प्यार की गहराई से रूबरू करा सकते हैं, जिसका एहसास…

Read More

वीरवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK)  मेष राशि विवरण – आज चन्द्रमा आपके दशम् कर्म भाव में विराजमान हैं आज दिनचर्या के कार्यों से हटकर आप किसी विशेष गतिविधि पर अपना ध्यान केंद्रित रखेंगे इतिहास से जुड़ी किसी गतिविधि में आपकी विशेष रूचि रहेगी कुछ समय परिवार संबंधी जरूरी वस्तुओं की खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा वित्त – आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ विशेष मुद्दे को लेकर कहासुनी होने की आशंका है ज्यादा जल्दबाजी तथा उत्तेजित हो जाना आपके लिए…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): केंद्र से मानक प्रचालन प्रक्रिया(एसओपी) जारी होने के बाद राज्य सरकार ने भी कुंभ की विस्तृत एसओपी जारी कर दी है। इसके तहत आश्रम और धर्मशालाओं से लेकर परिवहन तक के लिए अलग-अलग निर्देश जारी किए गए हैं। इस बार कुंभ मेले में बिना रजिस्ट्रेशन और बिना कोविड निगेटिव रिपोर्ट प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं, सामूहिक भजन गायन और भंडारे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यात्रियों को ऑनलाइन ही पास जारी किए जाएंगे। यात्री रजिस्ट्रेशन के लिए www.haridwarkumbhmela2021.com पर आवेदन कर सकते हैं। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग एसए मुरुगेशन ने मंगलवार को कुंभ मेले की गाइडलाइन जारी…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी अपीलेट बोर्ड (आईपीएबी) ने एक ऐतिहासिक फैसले में भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री का अर्थशास्त्र ही बदल दिया है। देश की प्रमुख म्यूजिक कंपनियों के विरुद्ध म्यूजिक ब्रॉडकास्टर्स व अन्य की याचिकाओं पर दिए फैसले में बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि गानों की रॉयल्टी पर अब सिर्फ म्यूजिक प्रोड्यूसर का एकाधिकार नहीं होगा। बल्कि गाना बनने से जुड़े सभी व्यक्तियों की बराबर हिस्सेदारी होगी। यानी अब गानों की रॉयल्टी में गायक, गीतकार, संगीतकार, साउंड रिकॉर्डिस्ट समेत सभी का हिस्सा होगा। अब तक प्रोड्यूसर यानी म्यूजिक कंपनियां इसमें मनमानी करती थीं। 31 दिसंबर 2020 को…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। आज डीजल की कीमत में 25 से 30 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 27 से 29 पैसे तक बढ़ी है। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। दिल्ली में पेट्रोल 87 रुपये के पार  कल और आज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। इससे दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 87 रुपये के पार…

Read More

गढ़दीवाला (वीकैंड रिपोर्ट): गांव पंडोरी अटवाल के प्राचीन श्री निक्की दादी मंदिर में बीती रात चोर मंदिर में कमरे के शटर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपए का सामान ले गए। मंदिर प्रबंधक कमेटी (Temple Management Committee) के प्रधान रोहित रतन, मुकेश शर्मा, सरपंच करनैल सिंह, गोपाल रतन, प्रदीप कुमार, सुच्चा सिंह, गौतम रतन, ऋषि रतन, लवप्रीत रतन, हरगोपाल रतन, सुदेश कुमार आदि ने बताया कि सुबह जब लोग मंदिर में माथा टेकने आए तो कमरे के शटर का ताला टूटा हुआ देखा। प्रबंधक कमेटी ने गढ़दीवाला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर…

Read More

लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): सड़कों पर ट्रैफिक एनफोर्समेंट (Traffic Enforcement) की ड्यूटी देने वाले पुलिस कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। अब सड़कों विशेषकर हाईवे पर चैकिंग या ट्रैफिक नियमों (Traffic rules) की अवहेलना करने पर रोके जाने वाले वाहन चालकों के पास फर्जी ड्राइविंग लाइसैंस (Driving license) और आर.सी. नहीं होंगे। नई योजना के तहत लोगों को ड्राइविंग लाइसैंस (Driving license) जारी करने तथा उनके वाहनों की रजिस्ट्रेशन के लिए केंद्र सरकार के ही एक सॉफ्टवेयर का सहारा लिया जा रहा है। अब सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एक ही रंग और प्रकार के ड्राइविंग लाइसैंस (Driving license) तथा आर.सी.…

Read More

मोगा (वीकैंड रिपोर्ट): वार्ड नंबर 9 में देर शाम कांग्रेसी नेता व वार्ड की कांग्रेसी उम्मीदवार (Congress candidate) के पति नरेंद्रपाल सिंह सिद्धू (Narendra Pal Singh Sidhu) व उसके बेटे की तरफ से अकाली दल समर्थकों पर गाड़ी चढ़ाने का मामला सामने आया है। इस घटना में 2 अकाली समर्थक बुरी तरह घायल हो गए जबकि एक की मौत हो गई। गंभीर हालत देखते हुए घायलों को नजदीकी मैडीकल कॉलेजों में रैफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही अकाली दल (Akali Dal) के हलका अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह मखन बराड़ भी सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि अकाली दल…

Read More