होशियारपुर (वीकैंड रिपोर्ट) : कोरोना के भयंकर संक्रमण के चलते सिविल अस्पताल तथा कई दूसरे अस्पतालों में अन्य रोगों के मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बात की जानकारी भाजपा के नेताओं को सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत सहायता उपलब्ध करवाने के दौरान मिली। प्रेस को जारी बयान द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, सेवा ही संगठन प्रभारी सुरेश भाटिया तथा अश्विनी गैंद ने बताया कि सिविल अस्पताल से कोरोना के अतिरिक्त अन्य रोगों से ग्रसित रोगियों को रहीमपुर स्थित ई.एस.आई अस्पताल में भेजा जा रहा है तथा वहां उन रोगियों की जरूरतों को…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : कोराना की जांच अब घर पर भी की जा सकेगी। आईसीएमआर ने एक किट को मंजूरी दी है। इस किट के जरिये घर में ही नाक से कोरोना जांच के लिए सैंपल ले सकते हैं। ICMR ने कोरोना किट को लेकर नई एडवाइजरी भी दी है। ICMR ने कहा कि होम टेस्टिंग सिर्फ सिम्प्टोमेटिक मरीजों के लिए है। यह उनके लिए भी है जो लोग लैब में कन्फर्म केस के सीधे संपर्क में आए हों। होम टेस्टिंग के लिए गूगल प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर से मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। मोबाइल ऐप के जरिये पॉजिटिव…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : पंजाब सरकार से मान्यता प्राप्त व येलो कार्ड धारक पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (Regd) के चैयरमैन अमन बग्गा,अध्यक्ष शिंदरपाल सिंह चाहल, जनरल सेक्रेटरी अजीत सिंह बुलंद सीनियर उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा उपाध्यक्ष संदीप वर्मा की तरफ से आज जालंधर के डिप्टी कमिश्नर श्री घनश्याम थोरी, पुलिस कमिश्नर स. गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एसएसपी श्री नवीन सिंगला के करकमलों द्वारा DMA एसोसिएशन के सदस्यों के आई डी कार्ड और व्हीकल स्टिकर रिलीज करवाये गए। इस अवसर पर डीसी सीपी और एसएसपी की तरफ से डीएमए के पत्रकारों को शुभकामनाएं दी गई। इस मौके अमन बग्गा और…
नवांशहर (वीकैंड रिपोर्ट) : उपायुक्त डॉ. शेना अग्रवाल ने जिले में बुढ़ापा पेंशन एवं अन्य योजनाओं के तहत मौजूदा लाभार्थियों की पड़ताल करवाने के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की जिस में जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी और एल. डी. एम. के अलावा जिले के समूह सी. डी. पी. ओज शामिल हुए। इस बात की जानकारी देते हुए आज यहां उपायुक्त ने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार आंगनबाडी कार्यकर्ता, आशा वर्कर और पटवारियों की तीन सदस्यीय कमेटी हर तीन महीने बाद ग्राम स्तर पर पेंशनरों की जांच करेगी। जांच के आधार पर गांव छोड़ चुके पेंशन भोगियों और पेंशन…
पानीपत (देवेंद्र शर्मा):- हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज प्रेस कॉंफ्रेंस की…पत्रकारो से बातचीत करते हुए उन्होने कहा कि अगले 48 घंटे प्रदेश में 50 किलोमीटर से भी तेज हवाएं चल सकती है अगले 48 घंटे घरों से बाहर ना निकलें, और सावधानीयां बरतें. उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होने कहा कि ताउते तूफान हरियाणा की तऱफ बढ़ रहा है। ऐसे में सभी से अपील है कि वो अगले 48 घंटों तक घरों से बाहर ना निकलें। हरियाणा सरकार की तरफ से जल्द ही इसके लिए एडवाइजारी जारी की जाएगी।…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : प्रेमचंद मारकंडा एस. डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर के एजुकेशन विभाग द्वारा ऑनलाइन डिजिटल काउंसलिंग का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के प्राचार्य डॉ. किरण अरोड़ा ने छात्राओं को कोरोना महामारी के इस भयंकर समय में भी अपनी ऑनलाइन पढाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा की समय हमेशा चलते रहने वाला है एंव कठिन समय में भी अपनी सोच को सकरात्मक रखकर आगे बढ़ा जा सकता है। छात्राओं के साथ विचार विमर्श करते हुए उनको अपनी रूचि अनुसार बारवीं के बाद पढाई के क्षेत्र का चुनाव करने का परामर्श दिया। उन्होंने…
नई दिल्ली (वीकेंड रिपोर्ट) : बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज से सभी को दीवाना बना दिया है. उनके पंजाबी गाने इंटरनेट पर धूम मचा देते हैं. नेहा की सोशल मीडिया पर बहुत फैन फॉलोइंग भी है. उनका कोई भी गाना मिलियन व्यूज से नीचे नहीं जाता. ऐसे में सिंगर नेहा कक्कड़ अपने फैंस के लिए एक और पंजाबी गाना ‘Khad Tainu Main Dassa’ लेकर आई हैं. इस गाने में रोहनप्रीत सिंह भी दिखाई दिए हैं. इस लेटेस्ट म्यूजिक एल्बम में दोनों की नोंक-झोंक देखने को मिल रही है. फैंस को दोनों का ये गाना काफी पसंद आ…
होशियारपुर (वीकैंड रिपोर्ट) : भाजपा के सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत भाजपा की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना जैन महिला मोर्चा पदाधिकारियों राकेश सूद, उषा भल्ला, मीना सूद, महामंत्री गीता कोहली, हेमलता विग, दीपू के इलावा यशपाल शर्मा आदि के साथ मिलकर प्रभात चौक में कैंप लगाकर लोगों को मास्क व सैनिटाइजर बांट कर कोरोना से बचाव के प्रति जागरुक करवाया। इस मौके पर पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने कैंप की अध्यक्षता की तथा कहा कि कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी से बचने के लिए सभी को इसके लक्षणों व बचाव के उपायों से जागरूक करना…
मेष यदि आप राजनीति या सामाजिक जीवन से जुड़े हुए हैं, तो आपके लिए आज का दिन शुभ है. आयात-निर्यात, विदेशी कार्य-व्यापार तथा विदेश यात्रा के लिए भी बेहतर समय है. आज आप भाग्य से अधिक कर्म पर भरोसा करें. जीवनसाथी से मतभेद उत्पन्न होने के संकेत लगातार मिल रहे हैं. घर के साजो-सामान पर व्यय हो सकता है. वृषभ आपके ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं. अचानक कोई अच्छी खबर या आइडिया आपको मिल सकता है. कुछ ऐसी बातें या चीजें आपके सामने आएंगी जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा फायदा दे सकती हैं. किसी के साथ अनबन…
नवांशहर (वीकैंड रिपोर्ट) : एस. डी. एम. नवांशहर जगदीश सिंह जोहल के निर्देश पर नवांशहर मार्केट कमेटी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के माध्यम से सब्जी मंडी नवांशहर में कोविड सैंपलिंग करवाई गई। इस अवसर पर मंडी समिति नवांशहर के सचिव परमजीत सिंह ने सब्जी मंडी के समूह आढ़तिया भाइचारे के साथ बैठक कर निर्देश दिये कि बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को मंडी में प्रवेश नहीं करने दिया जाये। हर कोई आढ़ती अपनी लेबर के लिए मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराएगा और बाजार में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा। बाजार समिति ने मुख्य प्रवेश द्वार पर आम…
