मेष आय अच्छी रहेगी,लेकिन बेकार की गतिविधियों पर अंकुश लगाना श्रेयकर रहेगा. आपको अपने करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. भावनाओं को अपने निर्णयों को निर्धारित न करने दें, निष्पक्षता बनाएं रखे. व्यावसायिक एवं आर्थिक संदर्भ में यात्रा आपको नवीन अवसर प्रदान कर सकती है. परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने से कायाकल्प होगा. वृषभ आज दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे. रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा. आज आप कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं. आज आपको नये काम करने के मौके मिलेंगे, जिनमें आप सफल होंगे. आज आप दूसरों की मदद के…
Author: Vandna Verma
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट) : लुधियाना में भी बाकी जिलों की तरह लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू में नए आदेश जारी हुए है। लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा ने दुकानें सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक खोलने के आदेश जारी किए है। इसी के साथ ईटिंग जॉइंट/ रेस्टोरेंट आदि भी अब सुबह सुबह 5 बजे से शाम 8 बजे तक होम डिलीवरी कर सकते हैं। कुरियर कम्पनियों को भी राहत देते हुए डीसी ने कहा है कि वो भी रात 8 बजे तक पार्सल पहुंचा सकती हैं। पंजाब में कोरोना वायरस को देखते हुए राज्य सरकार की तरफ से…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : सुप्रीम कोर्ट ने ऋणदाताओं को व्यक्तिगत गारंटीकर्ताओं के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है. SC ने 21 मई को प्रमोटर गारंटरों के खिलाफ दिवालिया कार्यवाही शुरू करने वाले ऋणदाताओं के खिलाफ विभिन्न प्रमोटर गारंटरों की याचिका खारिज कर दी. इन्सॉल्वेंसी और बैंकरप्सी कोड (IBC) के नियमों को बरकरार रखा, जो ऋणदाताओं को व्यक्तिगत गारंटीकर्ताओं के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने की अनुमति देते हैं. जस्टिस एल नागेश्वर राव और जस्टिस रवींद्र भट की बेंच ने इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत जारी 15 नवंबर, 2019 की अधिसूचना को बरकरार…
कोलकाता (वीकैंड रिपोर्ट) : बॉलीवुड के सिंगर अरिजीत सिंह पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां का 20 मई को कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया। कुछ दिन पहले ही अरिजीत सिंह की मां की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 20 मई की सुबह 11 बजे से अरिजीत की मां की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई थी। वहीं कुछ दिन पहले ही ऐक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी और फिल्ममेकर श्रीजीत मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर अरिजीत की मां की हेल्थ के बारे में जानकारी दी थी और बताया था…
मेष व्यापारियों के लिए समय ठीक नहीं है, किसी को उधार पैसा देने से बचें. कोई पुराना उधार आपको टेंशन दे सकता है. नौकरीपेशा लोग संभलकर रहें. ऑफिस में परेशानी हो सकती है. किसी बात का टेंशन हो सकता है. किसी से विवाद भी हो सकता है. मानसिक तनाव बढ़ेगा. पार्टनर की किसी बात पर मूड खराब हो सकता है. मौसमी बीमारियों से बचें. खाने-पीने का खास ध्यान रखें. वृषभ व्यवसायी नई योजनाओं और साझेदारियों में प्रवेश कर सकते हैं. नौकरीपेशा जातक बैठकों और प्रस्तुतियों में भाग लेंगे जो उन्हें प्रगति देगा. आपको अपने सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा. आपका…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : जिले में कोरोना अटैक लगातार जारी है। कोरोना वायरस का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वैक्सीन लगने के साथ इस महामारी के काबू में आने की उम्मीद काफी बढ़ी है। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना है सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है। भारत सरकार ने भी कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर सूचना देने को कहा है। वीरवार को जिले में करीब 400 नए मरीज सामने आए है जिसमे कुछ दूसरे जिलों से सम्बन्धित है। वही 7 संक्रमितों ने दम…
जयपुर (वीकेंड रिपोर्ट) : राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य की पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में अब ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, जिनकी सजा 3 साल से कम हो सकती है और जिनके मामले प्रथम श्रेणी न्यायाधीश के पास विचाराधीन हैं। राजस्थान पुलिस ने यह कदम जयपुर उच्च न्यायालय के आदेश के बाद उठाया। राजस्थान पुलिस के लिए यह आदेश एडीजी क्राइम रवि प्रकाश की ओर से जारी किया गया। इसमें पुलिसकर्मियों से साफ-साफ कहा गया है कि वे ऐसे अपराधियों को किसी भी स्थिति में गिरफ्तार न करें, जिन्हें तीन…
नई दिल्ली (वीकेंड रिपोर्ट) : भारत में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। इसी बीच सरकार ने यह माना है कि हवा से कोरोना वायरस फैल सकता है। इसी के साथ सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार ऑफिस की ओर से कहा गया है कि एयरोसोल और ड्रॉपलेट्स कोरोना वायरस के फैलने की प्रमुख वजह हैं। कोरोना से संक्रमित व्यक्ति के ड्रॉपलेट्स हवा में दो मीटर तक जा सकते हैं, जबकि एयरोसोल उन ड्रॉपलेट्स को 10 मीटर तक आगे बढ़ा सकता है और संक्रमण का खतरा पैदा कर सकता है। सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार ने संक्रमण रोकने के…
ऊना (वीकैंड रिपोर्ट) : हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 18 से 44 वर्ष की आयु वाले व्यक्तियों के लिए अगले वैक्सीनेशन सत्र में आम जनता की सुविधा के लिए राज्य के सभी जिलों में बुकिंग स्लॉट एक ही समय पर खुलेंगे। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को लगने वाली वैक्सीन के लिए 24 मई को आयोजित होने वाले टीकाकरण सत्र के लिए 22 मई को दोपहर 2.30 बजे से 3 बजे तक स्लॉट खुलेंगे तथा स्लॉट की ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी। जबकि 27 मई के वैक्सीनेशन…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : कोरोना संक्रमण से उबरने वाले मरीजों में अकसर ब्लैक फंगस की समस्या देखने को मिलती है। ऐसे कई मरीज सामने आए हैं, जो कोरोना से तो उबर गए, लेकिन ब्लैक फंगस का शिकार होने के चलते जान गंवानी पड़ी है बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें इस संक्रमण के चलते आंखों की रोशनी गंवानी पड़ी। राजस्थान सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है। इस बीच केंद्र सरकार ने ब्लैक फंगस की पहचान, उससे बचाव और इलाज को लेकर गाइडलाइंस जारी की हैं। बचाव और इलाज अनियंत्रित डायबिटीज के मरीजों और…
