जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Health Tips : अच्छी नींद आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए आपको नींद में कोताही नहीं बरतनी चाहिए। हाल ही में सामने आई रिसर्च के अनुसार नींद की कमी का दिमाग पर असर शराब के प्रभाव से भी खतरनाक हो सकता है। लगातार नींद की कमी से ध्यान केंद्रित करने की क्षमता कम होती है, याददाश्त कमजोर होती है और मूड में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। जब हम रात में अच्छी और पूरी नींद नहीं लेते, तो हमारे शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है। नींद की कमी से शरीर में कोर्टिसोल नामक स्ट्रेस…
Author: Vandna Verma
गाजा (वीकैंड रिपोर्ट)- Hamas brutality : कट्टरपंथी संगठन हमास से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हमास ने तीन फलस्तीनी नागरिकों को सरेआम सड़क पर मौत के घाट उतार दिया। जिन लोगों की जान ली गई है, उन पर इस्राइल की मदद करने का आरोप था। टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में तीन लोगों को सड़क पर घुटने के बल बैठे देखा जा सकता है। उनकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई है, जबकि उनके पीछे तीन बंदूकधारी ऑटोमैटिक बंदूकें लेकर खड़े हैं। इस दौरान बंदूक लिए एक व्यक्ति अरबी में तीनों की मौत…
रांची (वीकैंड रिपोर्ट)- ED raids 9 locations : प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार सुबह जमीन घोटाले से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू की। केंद्रीय एजेंसी की टीमों ने कुल 9 ठिकानों पर छापेमारी की है, जिनमें दिल्ली के 3 और रांची के 6 ठिकाने शामिल हैं। ये केस KENKE ब्लॉक रांची की जमीन से जुड़ा है। जांच में सामने आया है कि कमलेश कुमार और उनके साथियों ने साजिश रचकर सर्किल ऑफिसर्स के साथ लकर फर्जी कागजात तैयार किए और जमीन बेच डाली। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी जांच के सिलसिले में की जा रही है।…
कोलकाता (वीकैंड रिपोर्ट)- Rain in Kolkata : कोलकाता में बारिश लोगों के लिए आफत बन चुकी है। भयंकर बारिश और करंट की वजह से अलग-अलग इलाकों में अभी तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। बेनियापुकुर, कालिकापुर, नेताजी नगर, गरियाहाट और इकबालपुर समेत कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। मेट्रो और ट्रेन की सेवा भी ठप्प हो गई है। शहर की सड़कों पर काफी पानी भर आया है। भारी बारिश के कारण कई दुर्गा पूजा मंडप क्षतिग्रस्त हो गए। इससे पूजा आयोजकों को भारी असुविधा हो रही है। कोलकाता में सड़कें पानी में डूब जाने से…
हरिके पत्तन (तरनतारन) (वीकैंड रिपोर्ट)- Gangwar in TarnTaran : बीती शाम तरनतारन पट्टी रोड पर स्थित गांव कैरों में कार सवार लोगों ने स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार युवक समरबीर सिंह (19 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि एक युवक सोरवप्रीत सिंह (18) पुत्र हरजीत सिंह निवासी मरहाणा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तरनतारन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर अस्पताल ले जाया गया, जहां बीती रात उसकी मौत हो गई। गांव पंडोरी निवासी इन्फ्लुएंसर महिक पंडोरी अकसर…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Today is the second Navratri : आज शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन है। मां के भक्त आज मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना कर रहे हैं। मां ब्रह्मचारिणी सफेद साड़ी धारण करती हैं और उनके दाएं हाथ में माला और बाएं हाथ में कमंडल है। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करने से व्यक्ति को आदि और व्याधि रोगों से मुक्ति मिलती है। मां के इस स्वरूप की पूजा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और आलस्य, अंहकार, लोभ, असत्य, स्वार्थ व ईर्ष्या जैसी दुष्प्रवृत्तियां दूर होती हैं। भोग के रूप में मां को मीठे पकवान अर्पित करना विशेष…
अजनाला (वीकैंड रिपोर्ट) – Drugs worth crores recovered : थाना रमदास की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से तीन किलो से अधिक हेरोइन, 2 पिस्तौल, 4 मैगजीन और 100 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी अजनाला गुरविंदर सिंह औलख और एसएचओ रमदास सब-इंस्पेक्टर आज्ञापाल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी कर स्कूटर सवार गुरदेव सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव निसोके से 3 किलो 158 ग्राम हेरोइन, 1 पिस्तौल 30 बोर सहित 4 मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस, एक पिस्तौल 9 एमएम ग्लॉक सहित…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Free treatment up to Rs 10 lakh : पंजाब सरकार आज (मंगलवार) से हेल्थ कार्ड योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर रही है। इसकी शुरुआत तरनतारन और बरनाला ज़िलों से होगी। प्रत्येक ज़िले में 128 पंजीकरण शिविर लगाए जाएँगे। पंजीकरण के लिए लोगों से अपना आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड और एक पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो लाने को कहा गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान का दावा है कि पंजीकरण प्रक्रिया 10 से 15 दिनों के भीतर पूरी हो जाएगी। इसके बाद, यह योजना पूरे पंजाब में लागू की जाएगी। इस योजना के तहत, प्रत्येक परिवार को एक…
Today Horoscope for 23 Sep 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित लाभ लेकर आ सकता है। आपको व्यक्तिगत और पारिवारिक दोनों जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना होगा, क्योंकि घर और बाहर दोनों जगह के कामों पर ध्यान देना जरूरी होगा। पारिवारिक जीवन में, जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, वहीं संतान की कोई इच्छा पूरी करनी पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति के मामले में परिवार के बड़े सदस्यों का सहयोग मिल सकता है, जिससे लाभ की प्राप्ति होगी। हालांकि, आर्थिक मामलों में सावधानी…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) – SGPC will soon release information on expenditure from flood relief fund on its website : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने आज यहाँ पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए शिरोमणि कमेटी द्वारा शुरू किए गए कार्यों को सिख समुदाय का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक कमेटी के सदस्यों और कर्मचारियों सहित पीड़ितों के लिए राहत कोष हेतु लगभग 6 करोड़ 9 लाख रुपये एकत्रित हो चुके हैं, जिसमें से अब तक लगभग सवा करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके…
