नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को आज सिडनी के एक अस्पताल से छुट्टी मिल गई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसकी पुष्टि की और अब उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। श्रेयस को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान पसलियों में चोट लग गई थी। यह चोट बैकवर्ड पॉइंट से पीछे की ओर दौड़कर कैच लेने के दौरान लगी थी। उन्हें आईसीयू में रखा गया था, लेकिन बीसीसीआई ने कहा कि अब वह स्वस्थ हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। चोट के कारण श्रेयस को आंतरिक रक्तस्राव हो रहा था,…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Changes From November 1st : 1 नवंबर से कई बदलाव लागू हुए हैं। जैसे कि अब बैंक ग्राहकों को नॉमिनेशन के मामले में बड़ी राहत मिल गई है। आज से आप अपने बैंक खाते में चार तक नॉमिनी जोड़ सकते हैं, जबकि पहले सिर्फ एक ही व्यक्ति को नामित करने की अनुमति थी। भारत सरकार की तरफ से बीते महीने जो जीएसटी स्लैब की घोषणा की गई थी। जोकि आज से लागू हो गया है। सरकार ने पहले के चार जीएसटी स्लैब को हटाकर अब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत के दो जीएसटी स्लैब ही रखा है।…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Today is Devuthani Ekadashi : हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागते हैं और इसी के साथ शुभ व मांगलिक कार्यक्रम जैसे शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन संस्कार आदि शुरू हो जाते हैं। आज देवउठनी एकादशी का व्रत है। देवउठनी एकादशी पर कई लोग व्रत रखते हैं। जो लोग व्रत रख रहे हैं, उन्हें ब्रह्मचर्य का कड़ाई से पालन करना चाहिए। देवउठनी एकादशी पर गंदे हाथों से तुलसी के पौधे को ना छुएं। स्नान करने के बाद ही तुलसी के पौधे को स्पर्श करें। माना…
मोहाली (वीकैंड रिपोर्ट)- DIG Bhullar Case : चंडीगढ़ की विशेष अदालत में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए हुई पेशी के बाद, विशेष न्यायाधीश भावना जैन की अदालत ने सस्पेंड डीआईजी हरचरण भुल्लर को फिर से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अगली पेशी 14 नवंबर को होगी। निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ तीसरा मामला दर्ज कर लिया गया है। यह मामला पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की ओर से दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ब्यूरो ने भुल्लर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने 16 अक्तूबर को भुल्लर…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Who was Sardar Vallabhbhai Patel? : आज पूरा देश सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मना रहा है। इसी जयंती के उपलक्ष्य में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ये कार्यक्रम देशभर में आयोजित किए गए। सरदार वल्लभभाई पटेल की बात करें तो उन्हें भारत का लाैह पुरुष कहा जाता है। सरदार वल्लभभाई पटेल का असली नाम वल्लभभाई झावेरभाई पटेल था. उनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था। स्वतंत्रता मिलने के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल देश के पहले गृहमंत्री और उपप्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने कड़े संघर्ष के बाद हैदराबाद,…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Health Tips : अगर आप सलाद नहीं खाते हैं तो आज से इसे खाना शुरू कर दीजिए। सलाद खाने के कई लाभ हैं। सर्दियों में तो सलाद आपके लिए अच्छी डाइट भी बन सकता है क्योंकि इसके आपके स्वास्थ्य को फायदा होगा। शलजम को कद्दूकस करके उसमें नींबू और थोड़ा सा नमक मिलाएं ये हल्का, स्वादिष्ट और बेहद फायदेमंद सलाद बन जाता है। गाजर का सलाद बनाने के लिए आप इसे कद्दूकस करके उसमें नींबू का रस, थोड़ा काला नमक और ताजा हरा धनिया मिला सकते हैं। यह स्वाद और सेहत दोनों में बेमिसाल होता है। हरी…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – When a new bride has to adjust in her in-laws house : अगर आपने बेटे की शादी हाल ही में की है तो आप नई नवेली दुल्हन का खास ख्याल रखें। ब्यूटी पहला इंप्रेशन होता है। शादी के बाद नई नवेली दुल्हन को देखने के लिए मेहमान आते रहते हैं। ऐसे में अगर आप अच्छे से तैयार रहेंगी तो मेहमान आपकी तारीफ करेंगे। सास-ससुर को अपनी बहु की तारीफ सुनकर गर्व महसूस होगा। बहु रसोई के कामकाज में निपुण हो और खास कर उसे लजीज खाना बनाना आता हो तो ससुराल वाले बहुत जल्दी प्रभावित होते…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने 339 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 9 गेंद पहले ही 5 विकेट से जीत हासिल कर ली। इसी के साथ भारतीय टीम अब इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में उतरने वाली है। सूर्यकुमार यादव ने लिखा- क्या शानदार टीम है। ऐसे ही फाइनल भी जीतो. मेरी शुभकामनाएं। ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए भारत के सामने 339 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय टीम ने बड़ी आसानी से 48.3 ओवर…
पटियाला (वीकैंड रिपोर्ट)- Accident in Patiala : पटियाला के सरहिंद रोड पर गाँव हसनपुर के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ। यह हादसा पठानकोट डिपो की एक पीयूएन बस और एक ट्रक के बीच हुआ। यह हादसा इतना भयानक था कि ट्रक के ड्राइवर और बस के कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पटियाला अस्पताल लाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा…
कुआलालंपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- Defense agreement between India and America : भारत और अमेरिका के बीच 10 साल का रक्षा समझौता हुआ है। कुआलालंपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक के बाद अमेरिकी डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने इसकी घोषणा की। समझौते के मुताबिक दोनों देश एक दूसरे से सूचना साझा करेगा। इस समझौते से भारत की रक्षा तकनीक और ताकत में इजाफा होगा। अमेरिका के जेवलिन एंटी टैंक मिसाइल, अपाचे हेलिकॉप्टर, एमक्यू-9बी ड्रोन और पी-81 विमानों से भारतीय सेना को बल मिलेगा। हिंद प्रशांत इलाके में चीन से निपटने के लिए यह समझौता कारगर होगा। इस समझौते के…
