जलपाईगुड़ी (वीकैंड रिपोर्ट)- Attack on BJP MP : पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भाजपा सांसद खगेन मुर्मू पर जानलेवा हमला होने की खबर है। हमले के दौरान उनकी गाड़ी पर जमकर पथराव किया गया, जिसमें सांसद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब खगेन मुर्मू किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। अचानक कुछ लोगों ने उनकी कार को निशाना बनाते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दी। हमले में सांसद को सिर और शरीर पर चोटें आई हैं। बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने X पर एक पोस्ट में लिखा है, ”बंगाल में…
Author: Vandna Verma
बाबा बकाला साहिब (अमृतसर) (वीकैंड रिपोर्ट)- Rain in Punjab : हाल ही में हुई बारिश के मद्देनजर ब्यास नदी में जलस्तर बढ़ने की खबर मिली है। सिंचाई विभाग के अधिकारी उमेद सिंह ने बताया कि नदी में लगे गेज के अनुसार आज ब्यास नदी का उच्चतम जलस्तर 739.30 मापा गया है, जिसका डिस्चार्ज लेवल 85000 क्यूसेक मापा गया है, जो पिछले दिनों 20-21000 क्यूसेक बह रहा था। उन्होंने बताया कि मौसम को देखते हुए जलस्तर में और वृद्धि की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 6 से 8 अक्टूबर के बीच हिमाचल प्रदेश…
पैरिस (वीकैंड रिपोर्ट)- Prime Minister resigns : फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नु ने एक महीने में ही इस्तीफा दे दिया है। बजट पेश न कर पाने और राजनीतिक गतिरोध में नाकाम रहने के बाद लोकोर्नु ने अपना इस्तीफा दिया है। लोकोर्नु के इस्तीफा देते ही पेरिस स्टॉक एक्सचेंज में 1.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मैक्रों ने पिछले महीने ही प्रधान मंत्री पद के लिए लेकोर्नू को नामित किया था, लेकिन जिस तरह मैक्रो ने बड़े पैमाने पर बिना किसी बदलाव ने नए कैबिनेट लाइनअप का ऐलान किया था, उसकी तीखी आलोचना की जा रही…
पटना (वीकैंड रिपोर्ट)-Bihar election : देश में एक बार फिर चुनावी फिजा बहने वाली है। बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है और आज चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। 4 बजे चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। इस बार का चुनाव दो चरणों में होने के आसार हैं। पिछली बार तीन चरणों में चुनाव हुआ था। इस बार त्योहारों के कारण सिर्फ नवंबर महीने का समय मतदान के लिए बच रहा है और राष्ट्रीय जनता दल समेत विपक्षी दलों ने दो चरण में मतदान कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग से अपील की है। एक…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Accident involving 85 youths travelling from France to Britain : पंजाब के युवा या तो विदेश जाने का इंतज़ार कर रहे हैं, या फिर नशे की बाढ़ उन्हें बर्बाद कर रही है। विदेशों में पंजाबियों से जुड़ी रोज़ाना हो रही घटनाएँ दिल दहला देने वाली हैं। फिर भी, विदेश जाने का सपना अभी थमा नहीं है। लोग किसी भी तरह विदेश जाना चाहते हैं और इसके लिए कुछ भी करने को मजबूर हैं। हाल ही में फ्रांस से एक घटना सामने आई है, जहाँ डंकी मार्ग से फ्रांस से ब्रिटेन जा रहे 85 युवकों के साथ…
जयपुर (वीकैंड रिपोर्ट) – Fire breaks out at SMS Hospital in Jaipur : राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित सवाई मान सिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू वार्ड में कल देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में 8 मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से बीमार मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मौके पर मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी प्रतीत होती है। आईसीयू में भर्ती अधिकांश…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Two Youths Dies : जालंधर के एक नशा मुक्ति केंद्र से भागे दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों के शव कल देर रात भोगपुर थाने की लाहड़ा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले सिंहपुर गाँव में एक शराब के ठेके के पास बरामद हुए। मृतकों की पहचान होशियारपुर जिले के कोटली गाँव निवासी 35 वर्षीय गुरसेवक पुत्र सरबजीत सिंह और कपूरथला के काला संघियाँ निवासी 30 वर्षीय नवदीप सिंह पुत्र जगतार सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और अपनी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Attack On CJI : आज सुप्रीम कोर्ट में एक वकील ने भारत के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई पर हमला करने की कोशिश की। यह घटना उस समय हुई जब मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ एक मामले की सुनवाई कर रही थी। सूत्रों के अनुसार, वकील आसन के पास पहुँच गया और मुख्य न्यायाधीश पर कुछ फेंकने की कोशिश की। अदालत में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने वकील को पकड़ लिया और उसे अपने साथ ले गए। अदालत से बाहर निकलते समय वकील ने कहा कि हम सनातन का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। घटना के बाद, मुख्य…
झबाल (तरनतारन) (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab News : त्योहारों के सीज़न में प्रदेश की जनता को बड़ा तोहफ़ा देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 4,150.42 करोड़ रुपये की लागत से राज्य में 19,491.56 किलोमीटर ग्रामीण लिंक सड़कों की मरम्मत और उन्नयन के लिए विशाल प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इक्ट्ठ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने तरनतारन की पवित्र धरती को नमन किया, जिसे पाँचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी, नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी और बाबा बुढ़ा जी के चरण स्पर्श प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, विशेषकर पंजाब के…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar News : बीते दिन जय श्री राम का नारा लगाने पर मारपीट के मामले के बाद आज हिंदू संगठनों द्वारा श्री राम चौक में शांतमयी रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। हिंदू संगठनों की मांग है कि जिन लोगों ने कानून को अपने हाथ में लिया और जय श्री राम कहने पर योगेश नाम के व्यक्ति को पीटा है उनकी गिरफ्तारी की जाए। इस दाैरान भारी संख्या में हिन्दू समाज के लोग पहुंचे हुए हैं और माइक से हनुमान चालीसा कापाठ किया जा रहा है। आज सुबह 11 बजे से पाठ किया जा रहा है और…
