धर्म डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Solar eclipse 2026 : आज फाल्गुन मास की अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालु स्नान-दान और पूजा-पाठ कर रहे हैं। वहीं खगोलीय दृष्टि से भी आज का दिन विशेष है, क्योंकि वलयाकार सूर्य ग्रहण लग रहा है। इस प्रकार के ग्रहण को वैज्ञानिक भाषा में ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा सूर्य के लगभग 96 प्रतिशत हिस्से को ढक लेगा, जिससे सूर्य अग्नि के छल्ले जैसा दिखाई देता है। कब लगेगा सूर्य ग्रहण? (भारतीय समयानुसार) प्रारंभ: दोपहर 3:26 बजे चरम (पीक): शाम 5:13 बजे से 6:11 बजे के बीच समाप्ति: शाम 7:57 बजे कुल…
Author: Vandna Verma
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab weather update : पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बारिश, आंधी और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। दिन के समय ठंड का असर लगभग समाप्त हो चुका है, लेकिन मौसम में अस्थिरता बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver price : सराफा बाजार में मंगलवार को सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,56,500 रुपये पर आ गया, जो सोमवार को 1,58,000 रुपये था। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत भी कम होकर 1,45,550 रुपये दर्ज की गई, जबकि पहले इसका रेट 1,46,940 रुपये था। चांदी की कीमतों में भी नरमी देखी गई और यह मंगलवार को 2,45,600 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। Gold-Silver price : अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर एक रिपोर्ट के मुताबिक, यदि वैश्विक स्तर पर दबाव बढ़ता है…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Defective Traffic lights : शहर में लंबे समय से खराब पड़ी ट्रैफिक लाइट्स के कारण आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई प्रमुख चौराहों पर सिग्नल काम नहीं कर रहे, जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई है और रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। बावजूद इसके, स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि ट्रैफिक पुलिस का ध्यान मुख्य रूप से चालान काटने पर है, जबकि खराब सिग्नलों की मरम्मत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही। जाम और हादसों का बढ़ा खतरा खराब सिग्नल के चलते वाहन चालक अपनी सुविधा अनुसार गाड़ियां निकालने…
लाइफस्टाइल डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Good Relationship Tips : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पति-पत्नी के पास एक-दूसरे के लिए समय निकालना चुनौती बनता जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि रात का समय दांपत्य जीवन को मजबूत करने का सबसे बेहतर अवसर होता है। अगर इस समय को समझदारी और प्यार के साथ बिताया जाए, तो रिश्तों में नजदीकियां बढ़ती हैं और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होता है। सोने से पहले करें दिल की बात दिनभर की थकान और काम की चर्चा छोड़कर सोने से पहले कुछ मिनट एक-दूसरे के साथ प्यारभरी बातें करें। छोटी-छोटी खुशियां, अनुभव और भावनाएं…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Attari Border new timing : अमृतसर स्थित अटारी बॉर्डर पर प्रतिदिन आयोजित होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। बदलते मौसम और दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने समारोह के समय में संशोधन का निर्णय लिया है। अधिकारियों के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 5:00 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले यह कार्यक्रम शाम 4:30 बजे से 5:00 बजे के बीच होता था। प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण माहल ने बताया कि मौसम में आए बदलाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि दर्शकों को…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gangrape in Kapurthala : जालंधर में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक अनुभव बन गई। उत्तराखंड की रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि फेसबुक पर बनी दोस्ती के बाद उसे जालंधर बुलाया गया, जहां कथित तौर पर उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया गया और फिर कपूरथला ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना नई बारादरी पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि युवती का दावा है कि दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने भी उसके साथ जबरन शारीरिक…
पटना (वीकैंड रिपोर्ट)- Taj Hotel mock drill : बिहार की राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लोदीपुर स्थित ‘होटल ताज सिटी सेंटर’ में आतंकी हमले की सूचना फैली। AK-47 और हैंड ग्रेनेड से लैस तीन हमलावरों द्वारा करीब 100 मेहमानों को बंधक बनाए जाने की खबर से पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए आयोजित एक मॉक ड्रिल थी। धमाकों और फायरिंग की आवाज से दहला इलाका पूर्व निर्धारित स्क्रिप्ट के तहत तीन डमी आतंकवादी…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब में फरवरी के साथ मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। अब केवल सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य में आज रात से मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया है। तीन दिन बारिश और तेज हवाओं का असर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 16, 17 और 18 फरवरी को पंजाब के कई हिस्सों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Today Horoscope for 17 February 2026 : आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं, तरक्की और खुशखबरी लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को खर्च, मानसिक तनाव और निर्णयों में सावधानी बरतने की जरूरत है। ग्रहों की चाल करियर, कारोबार, धन और रिश्तों पर असर डाल रही है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का संक्षिप्त और सटीक भविष्यफल— मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। लाभ के कई अवसर मिलेंगे और आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम साफ…
