Today Horoscope for 9 January 2023 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन सेहत के मामले में आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा और प्रेम जीवन जी रहे लोगों को किसी काम के चलते अपने साथी से दूर जाना पड़ सकता है। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो दुर्घटना का भय सता रहा है। कारोबार कर रहे लोग अपने कामों से प्रसन्न रहेंगे विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी अच्छी जानकारी प्राप्त हो…
Author: Vandna Verma
धर्म डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट) : Lohri 2023 : इस साल 14 जनवरी 2023 को लोहड़ी का पर्व मनाया जाएगा। ये पर्व हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। पंजाब और हरियाणा में इस त्यौहार को बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लोहड़ी के दिन शाम के समय लोग एक जगह इकट्ठा होते हैं। आग जलाकर उसके इर्द-गिर्द डांस किया जाता है। साथ ही इस दिन आग के पास घेरा बनाकर दुल्ला भट्टी की कहानी सुनी जाती है। लोहड़ी पर दुल्ला भट्टी की कहानी सुनने का खास महत्व होता है। आइए जानते हैं लोहड़ी के…
मडेआणी (वीकैंड रिपोर्ट) : Fire In Slums : मडेआणी में रविवार रात एक दर्दनाक घटना में प्रवासी मजदूर परिवार की झुग्गी में आग लग गई। इसमें दो बच्चों की मौत हो गई। तीन बच्चों को आग की लपटों के बीच से बाहर निकाल लिया। बुरी तरह झुलसे बच्चों को सिविल अस्पताल लुधियाना ले जाया गया जहां से उन्हें गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। तीन बच्चों को PGI चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया है, जिनमें से दो की हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है। चार माह की एक बच्ची बाल-बाल बच गई। यह भी पढ़ें : Kanjhawala…
नई दिल्ली: Kanjhawala Case Update : कंझावला केस में नया मोड़ आया है। हादसे में मारी गई अंजलि सिंह जिस घर में रहती थी किसी ने उसका ताला तोड़ दिया। यहां तक कि किसी को पता न चले इसलिए पहले पड़ोसियों के घर की कुंडी लगा दी थी। अंजलि की नानी का कहना है कि किसी ने जानबूझकर ताला तोड़ा हो सकता है, जिससे कोई भी अवैध सामान रखकर हमारे परिवार को फंसाया जा सके। इस घर पर फिलहाल कोई नहीं रहता है, उसकी मां और बहने इस हादसे से बाद मंगोलपुरी में नानी के घर आकर रहने लगे हैं। यह भी पढ़ें…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Weather Update India : दिल्ली में रविवार सुबह भीषण शीतलहर का प्रकोप रहा। शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दो साल में राष्ट्रीय राजधानी में जनवरी के महीने में दर्ज सबसे कम तापमान है। उत्तर-पश्चिम भारत और देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में कोहरे की मोटी परत छाई रही, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ। यह भी पढ़ें : Illegal Relations : अवैध संबंधों के चलते एक की हत्या, सिर धड़ से अलग करके लाश गाड़ दी घने कोहरे के कारण सुबह साढ़े पांच…
गुमला (वीकैंड रिपोर्ट) : Illegal Relations : त्रिकोणीय प्रेम और अवैध संबंधों के चलते एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर सिर धड़ से अलग कर गाड़ दिया गया। हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब मृतक रविंद्र महतो की पत्नी पूनम देवी ने 4 जनवरी 2023 को गुमला जिले के गुमला थाना में पति के गायब होने को लेकर शिकायत दर्ज कराई। इस वारदात को कौशल्या देवी, उसके प्रेमी राजेंद्र साहु, कौशल्या की बहन संजू देवी और उसके प्रेमी अजय महतो ने मिलकर अंजाम दिया। रविंद्र महतो 30 अक्टूबर 2022 से गायब था। यह भी पढ़ें : Air Hostess Assaulted : फ्लाइट में एयरहोस्टेस से…
ब्रासीलिया (वीकैंड रिपोर्ट) : Brazil Presidential Palace : ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थकों ने अपनी चुनावी हार को मानने से इनकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट, संसद और राष्ट्रपति भवन पर धावा बोल दिया। समर्थक देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा का विरोध कर रहे हैं। राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने इस हमले की निंदा की. प्रदर्शनकारियों ने हरे और पीले झंडे के कपड़े पहने थे, उनमें से एक समूह के लोग सदन अध्यक्ष की कुर्सी पर चढ़ गए और वहां उसके आसपास जमा हो गए। सुप्रीम कोर्ट के मुख्यालय को रौंद डाला और रैम्प से प्लानाल्टो…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Air Hostess Assaulted : फ्लाइट में अप्रिय घटना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। कभी महिला यात्री पर पेशाब करनेका मामला तो कभी क्रू स्टाफ से बदतमीजी। ताजा घटनाक्रम दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना जा रही इन्डिगो की उड़ान का सामने आया है। दिल्ली से पटना के लिए रवाना हुई उड़ान में तीन युवक नशे की हालत में सवार हुए थे। यह भी पढ़ें : Punjab Police Constable Murder : फगवाड़ा में गैंगस्टरों से मुठभेड़, कांस्टेबल शहीद बताया गया है कि लगभग 80 मिनट की उड़ान के दौरान तीनों ने एयरहोस्टेस से बदतमीजी और छेड़खानी क और जब…
फगवाड़ा (वीकैंड रिपोर्ट) : Punjab Police Constable Murder : पंजाब के फगवाड़ा शहर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां गैंगस्टरों ने पुलिस कॉन्स्टेबल की गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त पुलिस थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर का गनमैन कमल बाजवा क्रेटा गाड़ी लूट कर भाग रहे गैंगस्टरों का पीछा कर रहा था। लुटेरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। गोलियां लगने से कमल बाजवा की मौत हो गई है। यह भी पढ़ें : ICICI Bank Videocon Fraud Case : चंदा कोचर और पति दीपक कोचर को कोर्ट ने दी राहत, गिरफ्तारी पर की ये टिप्पणी…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) : ICICI Bank Videocon Fraud Case : बॉम्बे हाई कोर्ट से चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को आज राहत मिली। कोर्ट के मुताबिक दोनों की गिरफ्तारी कानून के अनुसार नहीं थी। दोनों ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और दीपक कोचर को एक-एक लाख रुपये की नकद जमानत पर रिहा करने की अनुमति दी। सीबीआई ने उनकी रिहाई का विरोध किया है। 23 दिसंबर को गिरफ्तार चंदा और दीपक के अलावा वीडियोकॉन ग्रुप के फाउंडर वेणुगोपाल धूत को धूत को 26 दिसंबर…
