चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : First batch of Principals leaves for Singapore : पंजाब के 36 प्रिंसिपल पढ़ाई की आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग के लिए आज सिंगापुर रवाना हो रहे है। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रिंसिपलों की बस को हरी झंडी देकर रवाना किया गया। चंडीगढ़ से सिंगापुर जाने वाले प्रिंसिपलों की बस दिल्ली हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गई है। यह भी पढ़ें : MP Preneet Kaur Suspended : पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी और सांसद परनीत कौर कांग्रेस से निलंबित, जाने वजह First batch of Principals leaves for Singapore : बता दें कि गत…
Author: Vandna Verma
Today Horoscope for 4 February 2023 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आएगा। किसी मित्र के घर धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आज कुछ नए संपर्क को बढ़ाने का मौका मिलेगा। परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आपके जीवन स्तर में भी सुधार होगा। आपको धन संबंधित मामलों में तेजी रखनी होगी और आपको छोटे लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। वृष राशि / Horoscope for…
पटियाला (वीकैंड रिपोर्ट) : MP Preneet Kaur Suspended : पटियाला से कांग्रेस सांसद परनीत कौर को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने परनीत कौर के पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत दी थी। उन पर भाजपा की मदद करने का आरोप है। पार्टी ने उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। यह भी पढ़ें : Struggle in Parliament : गाैतम अडानी को लेकर संसद में संग्राम पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, उनके बेटे रणइंदर सिंह, बेटी जय इंदर कौर और…
जैसलमेर (वीकैंड रिपोर्ट) : Siddharth Malhotra-Kiara Wedding : बालीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के समारोह कल से शुरू होने जा रहे हैं। वेडिंग डेट 6 फरवरी बताई जा रही है। शादी को सीक्रेट रखा जा रहा है। इसमें दोनों के करीबी ही शामिल होंगे। हालांकि गेस्ट लिस्ट करीब 100 से 125 लोगों की बताई जा रही है। यहां जानें बॉलीवुड की इस मच अवेटेड शादी के लिए क्या-क्या तैयारियां हैं। यह भी पढ़ें : Milk Price Hike : दूध हुआ महंगा, अमूल ने बढ़ाए प्रति लीटर दाम Siddharth Malhotra-Kiara Wedding : सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तैयारियां…
कराची (वीकैंड रिपोर्ट) : Attack on Mosque in Pakistan : पाकिस्तान में धुर-दक्षिणपंथी तहरीक-ए-लब्बैक संगठन के संदिग्ध सदस्यों ने कथित रूप से कराची में अहमदी मस्जिद में तोड़फोड़ की और उसे नष्ट कर दिया। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, अज्ञात लोगों ने कराची में अहमदी मस्जिद की मीनारों को तोड़ दिया और फरार हो गए। कथित तौर पर हेलमेट पहने कुछ लोग सीढ़ी के साथ आए और मस्जिद के ढांचे को नुकसान पहुंचाने के बाद फरार हो गए। जमशेद रोड पर अहमदी जमात खाते की मीनारों को गिराए जाने के बाद एक महीने में यह इस तरह की दूसरी घटना है। यह…
जोशीमठ (वीकैंड रिपोर्ट) : Cracks in Houses : जम्मू कश्मीर के ठठरी डोडा में जोशीमठ जैसे हालात दिख रहे हैं। यहां दर्जनों घरों में दरारें आ गई हैं। मकानों में दरारों के कारण लोगों में भय व्याप्त हो गया है। वहीं डरे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। ठठरी डोडा में रहने वाले कम से कम एक दर्जन परिवार को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। यह भी पढ़ें : Kanjhawala Case : कंझावला मामले में नया खुलासा, हादसे के वक्त लड़की ने पी रखी थी शराब Cracks in Houses : इस बीच प्रशासन ने…
नई दिल्ली: यहां एक बड़ा हादसा होने से बच गया। दरअसल हवा में इंजन में आग लगने के बाद अबू धाबी से कोझिकोड जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट वापस हवाईअड्डे पर उतर गई। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। टेक-ऑफ के तुरंत बाद एक इंजन में आग की लपटें दिखाई दी। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि विमान सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं। डीजीसीए के मुताबिक, जब विमान ने जब उड़ान भरी तो उसमें 184 यात्री सवार थे। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया, “उड़ान भरने और 1,000 फीट की ऊंचाई पर…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Kanjhawala Case : दिल्ली के कंझावला इलाके में 31 दिसंबर और एक जनवरी की दरम्यानी रात को कंझावला सड़क हादसे की शिकार अंजलि की मौत मामले में नया खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस मुख्यालय के सूत्र के मुताबिक जिस वक्त अंजलि हादसे की शिकार हुई थी,उस वक्त वो शराब के नशे में थी। दरअसल दिल्ली पुलिस ने अंजली की मौत के बाद हुए पोस्टमार्टम के बाद उसके विसरा को सुरक्षित रख लिया था। यह भी पढ़ें : Struggle in Parliament : गाैतम अडानी को लेकर संसद में संग्राम उस विसरा को बाद में जांच के…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Struggle in Parliament : मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर सनसनीखेज आरोपों के बाद विपक्ष ने संसद में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सरकार पर आरोप लगाते हुए विपक्ष ने आज भी संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया। विपक्ष गौतम अडानी पर रिपोर्ट को लेकर हाई लेवल जांच की मांग पर अड़ा है। जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी गई है। लोकसभा की कार्यवाही दो बजे और राज्यसभा की कार्यवाही ढाई बजे तक स्थगित हुई है। यह भी पढ़ें : US Imposes New…
अहमदाबाद (वीकैंड रिपोर्ट) : Milk Price Hike : गुजरात डेयरी को-ऑपरेटिव अमूल ने दूध के दाम में इजाफा करने की घोषणा कर दी है। घोषणा के तहत दूध के दाम में तीन रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। नए दाम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। बयान के मुताबिक, इस संशोधन के बाद अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपये प्रति लीटर, अमूल ताजा की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर, अमूल गाय का दूध 56 रुपये प्रति लीटर और अमूल ए2 भैंस के दूध की कीमत अब 70 रुपये प्रति लीटर होगी। यह भी पढ़ें : Fire in…
