Author: Vandna Verma

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): Password Alert : भारत में ‘123456’ लगातार दूसरे साल सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला पासवर्ड बन गया है। यह खुलासा बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में हुआ है। पासवर्ड मैनेजर नॉर्डपास ने 44 देशों के यूजर्स के पासवर्ड का विश्लेषण किया, जिसमें अलग-अलग उम्र के लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले पासवर्ड पर खास ध्यान दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय अब भी बेहद कमजोर और आसानी से अनुमान लगाए जा सकने वाले पासवर्ड का उपयोग करते हैं। सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले पासवर्ड में ‘123456’ नंबर-1 पर है। इसके बाद ‘password@123’,  ‘admin’,  ‘12345678’,  ‘12345’  और  ‘123456789’  जैसे पासवर्ड…

Read More

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): Shops closed in Amritsar : जिले में सख्त पाबंदियों के आदेश जारी किए गए हैं। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ADC) रोहित गुप्ता ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार शहर में दो दिनों तक कुछ विशेष श्रेणी की दुकानें बंद रहेंगी। अमृतसर प्रशासन ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में निकाले जाने वाले दो दिवसीय नगर-कीर्तन को ध्यान में रखते हुए यह पाबंदियाँ लागू की हैं। 20 और 21 नवंबर को नगर-कीर्तन मार्ग पर स्थित शराब,…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Anmol Bishnoi brought to India : गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत लाया गया है। अमेरिका से डिपोर्ट किया अनमोल बुधवार दोपहर दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचा, जहां NIA अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया है। एनआईए की हिरासत से गैंगस्टर अनमोल की पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह सफेद स्वेटर, काली जींस पहने हुए हैं और उसका गर्दन मायूसी से झुका हुआ दिख रहा है। सूत्रों का कहना है कि लारेंस बिश्नोई गैंग के ज्यादातर गुर्गों के पकड़े जाने के बाद उसका नेटवर्क कमजोर होता जा रहा…

Read More

अमरावती (वीकैंड रिपोर्ट) – 7 more Maoists killed :  आंध्र प्रदेश में सुरक्षा बलों ने खतरनाक माओवादी मदमी हिडमा के मारे जाने के एक दिन बाद फिर से अभियान शुरू कर दिया है। राज्य के मेरेडुमिली इलाके में हुई मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए हैं। आंध्र प्रदेश खुफिया विभाग के एडीजी महेश चंद्र लाढ़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मारे गए माओवादियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। उनकी पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मारे गए माओवादियों में से एक मेतुरी जोखा राव उर्फ ​​शंकर था। वह श्रीकाकुलम का रहने वाला था और तकनीकी…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- The young man committed suicide by hanging himself : भार्गव कैंप निवासी अमनदीप ने अपनी प्रेमिका द्वारा शादी से इनकार करने से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिवार का आरोप है कि लड़की और उसके परिवार द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने और शादी से इनकार करने के कारण युवक ने यह भयानक कदम उठाया। उसने मरने से पहले छह वीडियो भी बनाए। मृतक की माँ ने आरोप लगाया कि उनका बेटा दो साल से एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था, जिसका घर भार्गव कैंप थाने के पीछे है। परिवार ने रिश्ते को…

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Big relief to the people of Punjab : पंजाब के बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने पंजाब सरकार के एक अहम जनहितैषी फैसले का ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब स्टेट पावर कॉर्पाेरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) अब आवेदकों द्वारा आवश्यक गारंटी जमा कराने के बाद बिना ऐतराज़हीनता प्रमाणपत्र (एनओसी) के ही बिजली कनेक्शन जारी करेगा। अरोड़ा ने कहा कि पहले, आवेदकों को बिजली कनेक्शन लेने से पहले स्थानीय प्राधिकरणों जैसे एम.सी., गमाडा, ग्लाडा, जे.डी.ए., ए.डी.ए., पी.डी.ए. या बी.डी.ए. द्वारा जारी एन.ओ.सी., रेगुलराइज़ेशन प्रमाणपत्र या स्वीकृत इमारत योजना जैसी अनुमतियाँ जमा करवानी पड़ती थीं। विभिन्न विभागों से इन अनुमतियों…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Health Tips : अगर आप अंजीर नहीं खाते हैं तो आज से खाना शुरू कर दें क्योंकि अंजीर खाने के बहुत से लाभ हैं। अंजीर खाने से शरीर को नई ऊर्जा मिलती है और इंसान स्वस्थ महसूस करता है। अंजीर को मिठास के साथ सेहत का खजाना बताता है। अंजीर में ढेरों पौष्टिक तत्व जैसे फाइबर, विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट आदि होते हैं। अंजीर में फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम होते हैं, जो आपकी हड्डियों को लंबी उम्र तक मजबूत और हेल्दी बनाए रख सकते हैं। इससे आप ऑस्टियोपोरोसिस से बचे रह सकते हैं। अंजीर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट…

Read More

Today Horoscope for 20 Nov 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) मेष राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन अत्यंत शुभ और लाभदायक रहेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और करियर एवं व्यवसाय में नई ऊँचाइयों को छूने के अवसर मिलेंगे। किसी नई डील के मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक लाभ भी हो सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और घर-परिवार में किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है। शिक्षा से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। प्रेम जीवन में भी आज…

Read More

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट): Shahrukh Khan and Salman Khan dance at the wedding : एक शादी समारोह की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें शाहरुख खान और सलमान खान डांस स्टेप्स करते दिखाई देते हैं। दोनों फॉर्मल ड्रेस में हैं। डांस करते हुए दोनों काफी खुश हैं। दोनों स्टार जब स्टेज पर डांस कर रहे हैं, तो उनके सामने जो लोग मौजूद हैं वह भी उनके साथ डांस कर रहे हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शाहरुख खान को सलमान खान के साथ उनकी फिल्म प्यार किया तो डरना क्या के मशहूर गाने ओ जाने…

Read More

नई दिल्ली (वाीकैंड रिपोर्ट)- Drugs worth Rs 100 crore recovered :  दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने ऑपरेशन न्यू ईयर के तहत करीब 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स बरामद की है। इस मामले में दिल्ली और बेंगलुरु से 4 ड्रग्स माफिया गिरफ्तार किए गए हैं। तीन आरोपियों को दिल्ली से तो एक आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार, बरामद की गई यह भारी खेप नए साल के जश्न, रेव पार्टियों और बड़े हाई-प्रोफाइल सेलिब्रेशन में सप्लाई की जानी थी. पुलिस का मानना है कि यदि यह नेटवर्क पकड़ा न जाता, तो त्योहारों के दौरान…

Read More