मलेशिया (वीकैंड रिपोर्ट)- Social Media Ban : मलेशिया जल्द ही 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया भी ऐसा कदम उठा चुका है। मलेशिया के कम्युनिकेशन मंत्री फहमी फदजिल ने रविवार को बताया कि कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार का मानना है कि यह कदम बच्चों को साइबरबुलिंग, ऑनलाइन स्कैम और यौन शोषण जैसे खतरों से बचाने में मदद करेगा। बच्चों की उम्र की पुष्टि करने के लिए आईडी कार्ड या पासपोर्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह नया नियम अगले साल लागू होगा, हालांकि इसकी…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Punjab weather update : पंजाब में सर्दी अब तेज़ी से बढ़ने लगी है और सुबह-शाम की ठिठुरन लोगों को साफ महसूस होने लगी है। राज्य भर में तापमान लगातार गिर रहा है, जिससे ठंड का असर और गहरा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और आने वाले दिनों में भी आसमान साफ़ रहने की उम्मीद है। हालांकि, सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का कोहरा दिखाई दे सकता है, लेकिन घने कोहरे या किसी मौसमीय खतरे की चेतावनी जारी नहीं की गई है। 28 नवंबर से तापमान में…
वॉशिंगटन, डी.सी (वीकैंड रिपोर्ट) — Companies must be given to the American people, Trump : व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने ज़ोर देकर कहा कि प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में विदेशी इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देते हुए अमेरिकी नौकरियों की सुरक्षा के लिए कमिटेड हैं। यह कमेंट H-1B वीज़ा की बढ़ती जांच और इस चिंता के बीच आया है कि विदेशी वर्कर खास इंडस्ट्रीज़ में घरेलू नौकरियों की जगह ले सकते हैं। रिपोर्टर्स से बात करते हुए, लेविट ने कहा, “प्रेसिडेंट अमेरिकी वर्करों को बदलने का सपोर्ट नहीं करते… प्रेसिडेंट चाहते हैं कि अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री पहले से बेहतर…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Why do lips crack in winter? : सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। ठंड के माैसम में स्किन को कई प्रकार की समस्याएं आती हैं। जैसे कि होंठों का फटना। अगर आप अपने होंठों को ठीक से मॉइस्चराइज़ नहीं कर रहे हैं तो होंठ फट सकते हैँ। इसलिए हमेशा लिप बाम अपने पास रखें। बहुत अधिक धूप में रहना होंठों के सूखने का एक और कारण है। अगर आप अपने होठों को अत्यधिक छूते या उठाते हैं” तो आपके होंठ फटे हुए रह सकते हैं। होंठ फटने का मुख्य कारण शरीर में विटामिन बी2, विटामिन बी3 और…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Sai Baba Charan Paduka Darshan – श्री साईं मिलन सेवा संघ, शक्ति नगर की ओर से जालंधर में पहली बार श्री साईं चरण पादुका दर्शन उत्सव व भव्य शोभायात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संघ के प्रधान रविंदर कुमार ने बताया कि 7 दिसंबर दिन रविवार को श्री साईं बाबा की चरण पादुका जोकि शिरडी साईं बाबा संस्थान के पास है, उसे जालंधर लाया जा रहा है ताकि भक्त दर्शन कर सकें। महासचिव पुनीत चोपड़ा ने बताया कि भव्य शोभायात्रा भगवान वाल्मीकि चाैक, बस्ती अड्डा चाैक, जेल चाैक, पुरानी सब्जी मंडी चाैक से पटेल चाैक…
श्री आनंदपुर साहिब (वीकैंड रिपोर्ट)- Cities of the three Takht Sahibs of Punjab declared as holy cities : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसले में अमृतसर शहर के आंतरिक हिस्से (वॉल्ड सिटी), तलवंडी साबो और श्री अनंदपुर साहिब, जहां तख्त साहिबान स्थित हैं, को पवित्र शहर का दर्जा देने का निर्णय लिया है। आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए इसकी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दशकों से श्रद्धालु लोग इन शहरों को पवित्र शहर का दर्जा देने की मांग कर…
काबुल (वीकैंड रिपोर्ट)- Pakistan attacked Afghanistan : पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान में घुसपैठ कर हमले को अंजाम दिया। अफगान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने मंगलवार को बताया कि इन हमलों में नौ बच्चों और एक शख्स की मौत हो गई। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मौतों की जानकारी दी और पाकिस्तान के हमले को “अफगान संप्रभुता का बर्बर उल्लंघन” बताया है। उन्होंने इस हमले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, “पाकिस्तानी हमलावर सेनाओं ने एक स्थानीय आम नागरिक के घर पर बमबारी की… जिसमें दक्षिण-पूर्वी खोस्त…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Paras Estate murder case : वेस्ट हलके पारस एस्टेट में 13 साल की बच्ची की हत्या को लेकर लोगों में रोष है। इस संबंध में पीडि़त परिवार से मिलने और ढांढस बंधाने लोग आ रहे हैं। आज पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, एडीसीपी आकृषि जैन और डीसीपी नरेश डोगरा मृतक बच्ची के घर परिवार से शोक व्यक्त करने पहुंचे। पीडि़त परिवार ने बताया कि आज पुलिस कमिश्नर धनप्रीत काैर ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में पुलिस पीडि़त परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए पूरी कोशिश करेगी और इंसाफ मिलकर ही रहेगा। परिवार ने सभी लोगों से…
नोएडा (वीकैंड रिपोर्ट)- Nikki Murder Case : ग्रेटर नोएडा के चर्चित निक्की मर्डर केस मे पुलिस ने 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। निक्की की ससुराल मे जलने से मौत हुई थी।इस मामले मे पति, देवर, सास के साथ ससुर के खिलाफ निक्की के पिता ने मुकदमा कराया था। चार्जशीट में अस्पताल की ओर से मिले मेमो की रिपोर्ट को भी शामिल किया गया है। मेमो के अनुसार निक्की के जलने का कारण सिलेंडर फटना बताया गया था। पुलिस जांच टीम ने घटनास्थल की विस्तृत जांच की। बिस्तर, रसोई, गैस चूल्हा और आंगन को भी खंगाला। जांच टीम…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Volcanic ash storm : रविवार को इथियोपिया के हेली गुबिन ज्वालामुखी के फटने के बाद, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) ने एयरलाइंस को एडवाइज़री जारी की, जिसमें उनसे राख के बादलों से प्रभावित ऊंचाई और इलाकों से बचने को कहा गया। समय रहते नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एयरलाइनों को प्रभावित क्षेत्रों से बचने, रूट बदलने और सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जारी बयान के अनुसार इसका सबसे ज्यादा असर अभी तक दिल्ली-एनसीआर व उत्तर भारत के क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। राख के खतरे को देखते हुए कई एयरलाइनों ने अपनी…
