सिडनी (वीकैंड रिपोर्ट) : Modi magic in Australia : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विज्ञान, कृत्रिम मेधा (एआई), सामाजिक कार्य और कला एवं संगीत जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई हस्तियों के साथ बातचीत की और उन्हें भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मजबूत करने में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया। मोदी तीन देशों की अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम पड़ाव पर सोमवार को सिडनी पहुंचे। वह बुधवार को अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज से वार्ता करेंगे। यह भी पढ़ें : AAP Rally on June : केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ ‘आप’ का हल्ला बोल, 11 जून…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : AAP Rally on June : 11 आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को कहा कि वह केंद्र की ओर से लाए गए ‘काले अध्यादेश’ के खिलाफ 11 जून को ‘महारैली’ करेगी। उच्चतम न्यायालय की ओर से केजरीवाल सरकार के हक में दिए गए फैसले के बाद लाया गया अध्यादेश उपराज्यपाल (एलजी) को प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण प्रदान करता है।. आप’ के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस अध्यादेश से पता चलता है कि केंद्र इस तरह के ”तानाशाही वाले फैसले” देश पर थोपेगा। यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi reached Ambala…
लाहाैर (वीकैंड रिपोर्ट) : Imran Khan and Bushra Bibi got bail : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी बीवी बुशरा बेगम के साथ रावलपिंडी में नेशनल एकाउंटिबिलिटी ब्यूरो की अदालत में पेश हुए। इसी केस में बीते दिनों इमरान खान को कोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया गया था। इमरान की ये पेशी अल कादिर ट्रस्ट केस में हुई है। इससे पहले संघीय राजधानी में एक आतंकवाद-रोधी अदालत (एटीसी) ने मंगलवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान को 8 जून तक आठ अलग-अलग मामलों में जमानत दे दी। यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi reached Ambala : ट्रक में…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Central Govt Decision on Cough Syrup : केंद्र सरकार ने कफ सिरप मामले में बड़ा कदम उठाया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने अधिसूचना जारी कर कहाहै कि बिना जांच और प्रमाण के कफ सिरप को निर्यात नहीं किया जा सकेगा। अधिसूचना में कहा गया है कि बिना जांच और प्रमाण के कफ सिरप को निर्यात नहीं किया जा सकेगा। अधिसूचना के मुताबिक, निर्यात किए जाने वाले उत्पाद के नमूने की सरकारी लैब में टेस्टिंग होगी। इसके बाद ही कफ सिरप को निर्यात करने की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि कफ सिरप के लिए…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Liquor Scam Case : दिल्ली में कथित शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने फिर से बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 1 जून तक के लिए बढ़ा दी है। यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi reached Ambala : ट्रक में सवार होकर राहुल गांधी पहुंचे अंबाला, गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा Liquor Scam Case : मनीष सिसोदिया को मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया। वहीं मनीष सिसोदिया को कोर्ट में पेश करने के दौरान एक विवाद शुरू हो गया है। दरअसल जब पुलिस…
अंबाला (वीकैंड रिपोर्ट) : Rahul Gandhi reached Ambala : कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को अचानक ट्रक में बैठकर आ गए। उन्होंने ट्रक को अंबाला सिटी के श्री मंजी साहब गुरुद्वारे पर रुकवाया। फिर गुरुद्वारे में माथा टेका। इसके बाद उन्होंने कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से भी बात की और फिर ट्रक में सवार होकर हिमाचल प्रदेश चले गए। हालांकि राहुल गांधी ने अचानक से ट्रक में आने का कारण साझा नहीं किया। गौरतलब है कि कांग्रेसी नेता राहुल गांधी पिछले कुछ समय से अलग प्रकार की राजनीति कर रहे हैं जिसके तहत पहले पदयात्रा निकाली गई फिर हाथ से हाथ जोड़ो…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : 2000 notes started changing : आज 23 मई है और आज से बैंकों में 2000 के नोटों को बदलने का काम शुरू हो गया है। आज लोग बैंकों में जाकर नोट बदलवा रहे हैं। हालांकि यह अलग बात है कि इस बार नोटबंदी नहीं है। आरबीआई ने 2000 रुपये के नोट के चलन पर रोक लगाने के इरादे से एक समय सीमा तय कर दी है। यह भी पढ़ें : New DC of Jalandhar Dist. : तैनाती के 24 घंटे बाद फिर बदले जालंधर के डीसी सहित 9 आईएएस, अब यह ऑफिसर संभालेंगीं डीसी का…
इंफाल (वीकैंड रिपोर्ट) : Manipur Violence : मणिपुर में करीब 20 दिन की शांति के बाद एक बार फिर से सोमवार को हिंसक घटनाएं हुईं। जिसके बाद मंगलवार को राज्य में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। बता दें कि राज्य में आरक्षण की मांग को लेकर 3 मई को जातीय हिंसा हुई थी। इस हिंसा में करीब 70 लोगों की मौत हो गई थी और बड़ी संख्या में घरों में आग लगा दी गई थी। इसके बाद बीते कई दिनों से राज्य में शांति थी और लग रहा था कि हालात धीरे धीरे काबू में आ रहे हैं लेकिन सोमवार को…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Free Eye Check-up Camp : बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के दिशा निर्देशों के तहत इनोसेंट हार्ट्स में मैडम कमलेश बौरी (फाउंडर डायरेक्टर, इनोसेंट हार्ट्स) की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर 22 मई को नि:शुल्क आई चैॅकअप कैंप लगाया गया। इस कैंप का आयोजन डॉ. रोहन बौरी (एम.एस.ऑप्थल्मोलॉजी) (एफ.पी.आर.एस. फेको रिफ्रैक्टिव सर्जन,मेडिकल रेटिना स्पेशलिस्ट) की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर इनोसेंट आई सेंटर के प्रमुख डॉ.रोहन ने ‘विज़न कमलेश’ प्रोजेक्ट के तहत इनोसेंट हार्ट्स के साथ जुड़े हुए हेल्पिंग स्टॉफ के प्रत्येक सदस्य की आँखों की जाँच की। Free Eye Check-up Camp : उनकी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : WEATHER Alert – गर्मी ने लोगों की दिनचर्या भी बिगाड़ी हुई है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घऱ से निकलना भी दूभर हुआ पड़ा है। माैसम विभाग के अनुसार आज मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 24 से 28 मई तक बरसात और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें : Nagpur Pune Highway Accident : नागपुर-पुणे हाईवे पर ट्रक-बस की टक्कर, 7 की मौत WEATHER Alert पाकिस्तान की ओर बना पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे हिमालय की ओर बढ़ रहा है। जैसे-जैसे यह नजदीक आता जाएगा, मौसम में परिवर्तन होता चला जाएगा।…
