चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Fog alert in Punjab : पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को अगले पांच दिनों तक घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों की तरफ ठंडी हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने 27 तारीख तक घने कोहरे और ठंडे दिनों का येलो अलर्ट जारी किया है। आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश की भी उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है, जिससे मौसम में बदलाव हो रहा है। इसका असर उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम पर साफ दिख रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत में…
Author: Vandna Verma
जकार्ता (वीकैंड रिपोर्ट) – The bus collided with a concrete barrier : इंडोनेशिया में एक भयानक सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा सोमवार को लोकल टाइम के हिसाब से आधी रात के आसपास हुआ, जब 34 यात्रियों को ले जा रही एक बस कंक्रीट बैरियर से टकरा गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस ड्राइवर का कंट्रोल खो गया और बस कंक्रीट बैरियर से टकरा गई, जिससे वह पलट गई। पुलिस ने बताया कि बस राजधानी जकार्ता से पुराने शाही शहर योग्याकार्ता जा रही थी। पुलिस और रेस्क्यू…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Ustad Puran Shah Koti passes away : मशहूर गायक मास्टर सलीम के पिता उस्ताद पूरण शाह कोटी जी का निधन हो गया है। पूरण शाह कोटी हंसराज हंस समेत कई गायकों के उस्ताद थे। उनके निधन से पंजाबी संगीत जगत को बड़ा झटका लगा है और फैंस में शोक की लहर है। पूरण शाह कोटी कुछ समय से बीमार थे जिसकारण उनकी तबीयत दिनों दिन बिगड़ती चली गई। कई गायकों ने उनके निधन पर शोक जताया है और कोटी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि मास्टर सलीम पंजाबी संगीत क्षेत्र के साथ-साथ बालीवुड का चर्चित…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Teacher molested student : मोगा जिले के एक सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा की 9 वर्षीया छात्रा के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करने का आरोप एक शिक्षक पर लगा है। पीड़िता की माँ के बयान के आधार पर मोगा पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जाँच इंस्पेक्टर कुलविंदर कौर की देखरेख में की जा रही है। Teacher molested student : पुलिस सूत्रों के अनुसार, माता-पिता ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी ने रोते हुए बताया कि स्कूल वैन में बैठने के समय शिक्षक ने एक बहाने बनाकर उसे कमरे में बुलाया और…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab holy cities : पंजाब सरकार ने राज्य के तीन प्रमुख धार्मिक शहरों को ‘पवित्र शहर’ का दर्जा देने के अपने फैसले को औपचारिक रूप से लागू कर दिया है। इस संबंध में सरकार की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस फैसले की घोषणा सबसे पहले श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब में की गई थी। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण निर्णय को लेने की शक्ति देने के लिए…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-silver price : सोना-चांदी के बाजार में इस सप्ताह भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कीमती धातुओं की कीमतों में एक बार फिर बड़ा बदलाव दर्ज किया गया है। यदि आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। IBJA के आंकड़ों के अनुसार, बीते पांच कारोबारी दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 12 दिसंबर को 24 कैरेट सोने का भाव 1,32,710 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 19 दिसंबर तक घटकर 1,31,779 रुपये रह गया। हालांकि, MCX पर सोना हल्की तेजी…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold price 2026: नए साल को लेकर निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि सोने की कीमतें किस दिशा में जाएंगी। Goldman Sachs Group की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में भी सोने की कीमतों में तेजी का रुझान बना रह सकता है। रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया है कि आने वाले समय में कच्चे तेल के दामों में भी उछाल देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि 2025 निवेश के लिहाज से सोने के लिए बेहद शानदार साल रहा, जब गोल्ड ने लगातार नए रिकॉर्ड बनाए। कितनी हो सकती है…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Miss Pooja Fake Death News : पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री की लोकप्रिय गायिका मिस पूजा को लेकर सोशल मीडिया पर फैली उनकी मौत की अफवाहों पर अब खुद सिंगर ने प्रतिक्रिया दी है। फेसबुक पर वायरल एक पोस्ट में उनके निधन की झूठी खबर फैलाई गई थी, जिसे मिस पूजा ने मज़ाकिया अंदाज़ में सिरे से खारिज कर दिया। मिस पूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉलीवुड फिल्म वेलकम का चर्चित डायलॉग साझा करते हुए लिखा, “अभी हम ज़िंदा हैं।” इसके साथ ही उन्होंने एक रील भी पोस्ट की, जिसमें वह दो अलग-अलग कॉस्ट्यूम में नज़र आईं और…
अमेरिका (वीकैंड रिपोर्ट) – Epstein Sex Scandal : अमेरिका के कुख्यात जेफ्री एपस्टीन सेक्स स्कैंडल से जुड़ी फाइलों की एक और बड़ी खेप सार्वजनिक कर दी गई है। अमेरिकी न्याय विभाग ने इस मामले से संबंधित तीन लाख से ज्यादा दस्तावेज जारी किए हैं, जिनमें सैकड़ों तस्वीरें भी शामिल हैं। विभाग का कहना है कि पीड़ितों की पहचान गोपनीय रखने के लिए हर संभव सावधानी बरती गई है, हालांकि कुछ जानकारियां अनजाने में सामने आ सकती हैं। जारी किए गए दस्तावेजों में कई प्रभावशाली और चर्चित हस्तियों के नामों का उल्लेख बताया जा रहा है। इनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति…
Weekly Horoscope 21-27 Dec 2025 मेष राशि / Weekly Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ और सफल रहने वाला है, जिसमें घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह स्वजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। टीमवर्क के बल पर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट को समय से पहले पूरा कर पाएंगे और सीनियर आपके कार्य की सराहना करेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा अवसर मिल सकता है, वहीं साझेदारी में व्यवसाय करने वालों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावशाली व्यक्ति के…
