पटना (वीकैंड रिपोर्ट): सुशांत सिंह राजपूत के केस में जब से बिहार पुलिस सामने आई है तब से मुंबई पुलिस के रवैये पर और ज्यादा नेगेटिव चीजें सामने आ रही हैं। दरअसल जब से सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में केस दर्ज कराया और उसके बाद पटना पुलिस की टीम मुंबई पहुंची है तभी से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि मुंबई पुलिस जांच में अड़चन पैदा कर रही है। जांच के लिए पटना के एसपी विनय तिवारी को जबरन क्वॉरेंटीन करने के बाद इस मुद्दे पर पटना के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे और मुखर हो गए हैं।…
Author: News Feed
जिंदगी में दोस्त और दोस्ती एक तोहफे की तरह होते हैं, जिन्हें हम खुद चुनते हैं। एक सच्चा दोस्त वही होता है, जो मुश्किल से मुश्किल समय में भी अपने दोस्त को अकेले नहीं छोड़ता। आज फ्रेंडशिप डे के मौके पर पढ़िए बचपन की ऐसी चार चुनिंदा कहानियां जो जिंदगी में दोस्त और दोस्ती की अहमियत समझाती हैं। पहली कहानी: दोस्ती की इबारतें एक बार दो दोस्त रेगिस्तान पार कर रहे थे। रास्ते में उनका किसी बात का झगड़ा हो गया। पहले दोस्त ने दूसरे को गुस्से में आकर थप्पड़ मार दिया। दूसरे दोस्त को इस बात से दिल पर…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) : जहरीली शराब पीने से अब तक तीन जिलों तरनतारन, अमृतसर ग्रामीण और गुरदासपुर में अब तक 99 लोगों की जान जा चुकी है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये एक्स-ग्रेशिया मुआवजा देने का एलान किया है। जहीरीली शराब से शुक्रवार को 48 लोगों की जान गई थी, जबकि शनिवार को 38 और लोगों ने दम तोड़ दिया। अकेले तरनतारन में जहरीली शराब से 75 लोगों की मौत हो हुई है। यहां शुक्रवार को 30 लोगों की जान गई थी, शनिवार को 33 और ने दम तोड़ दिया। वहीं रविवार को…
नई दिल्ली: राज्य सभा सांसद अमर सिंह का पार्थिव शरीर सिंगापुर से दिल्ली लाया गया है। अमर सिंह का कल दोपहर बाद अंतिम संस्कार होगा। 64 साल के अमर सिंह का सिंगापुर में उपचार के दौरान शनिवार को निधन हो गया था जहां वह किडनी संबंधी बीमारियों का उपचार करा रहे थे। पिछले काफी दिनों से बीमार अमर सिंह ने किडनी ट्रांसप्लांट कराया था जिसका इलाज वो सिंगापुर में करा रहे थे. लेकिन मार्च महीने से वो लगातार बीमार थे। उसी वक्त कुछ लोगों ने उनकी मौत की अफवाह उड़ाई तो अमर सिंह ने बेबाक अंदाज में उस वक्त…
जहरीली शराब से मौत के खौफ के चलते तरनतारन सिविल अस्पताल में पहुंचे मृतकों के परिजन। फाइल फोटो तरनतारन के एसएसपी ने एक डीएसपी और दो थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया, एसआईटी कर रही मामले की जांच अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) : पंजाब में जहरीली शराब का कहर जारी है। रविवार को चौथे दिन तरनतारन में 12 और लोगों की मौत के बाद अब तक मरने वालों की संख्या 99 हो गई है। इस मामले में तरनतारन के एसएसपी ध्रुव दहिया ने एक डीएसपी और दो थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। बहरहाल, पुलिस इस बात की जांच…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): गानों के माध्यम से हथियारों का प्रदर्शन करने को लेकर अब पंजाबी गायक अमृतमान और संगीतकार इकविंदर सिंह फंसते नजर आ रहे हैं। उनके नए गाने अस्सी ओह हुणे हां को लेकर लुधियाना के आरटीआई एक्टिविस्ट कुलदीप खैरा ने डीजीपी को पत्र भेजकर तुरंत इस पर रोक लगाने को कहा है। हालांकि अभी इस गाने का सोशल मीडिया पर टीजर जारी किया गया है। लेकिन इस गाने में हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन किया गया है। डीजीपी को भेजे पत्र में कुलदीप खैरा ने बताया कि सोशल मीडिया के यू ट्यूब पर बम बीट पर 28 जुलाई को…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना की परवाह किए बिना यूके ने अपनी यूनिवर्सिटी व कॉलेजों के दाखिले की प्रक्रिया तेज कर दी है। क्योंकि कनाडा के वीजा आवेदन केंद्र बंद हैं, इसलिए यूके ने अपने वीजा आवेदन केंदों को खोल दिया है। लॉकडाउन में यूके ने स्टडी वीजा के लिए पंजाब के करीब 4 लाख विद्यार्थियों पर फोकस किया है, जिन्होंने हाल ही में 12वीं पास की है। इतना ही नहीं यूके की तरफ से आईलेट्स का नियम भी हटा दिया गया है, ताकि कनाडा की भीड़ को यूके की तरफ मोड़ा जा सके। यूके में भारतीय छात्रों की संख्या…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): 12वीं में 98 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले राज्य के 335 स्टूडेंट्स काे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से 5100 रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। 335 स्टूडेंट्स में से 156 स्टूडेंट सरकारी स्कूलाें के हैं जबकि 116 एफिलिएटेड स्कूल, 18 एडिड कम एफिलिएटेड, 5 एसोसिएटेड स्कूल, 5 रिकोग्नाइज्ड एंड एडिड स्कूल, 8 मेरिटाेरियस स्कूल, 3 आदर्श स्कूल, 22 डीम्ड टू बी एफिलिएटेड स्कूल, 2 डीटीए कम एफिलिएटेड स्कूलाें के स्टूडेंट्स हैं। सम्मान राशि पाने वालाें में मानसा के सरकारी स्कूल हैं। यहां के 19 स्टूडेंट्स लिस्ट में शामिल हैं सबसे कम पठानकाेट के…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना की वजह से दिल्ली मेट्रो को पहली बार एक ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, जो पिछले डेढ़ दशकों में कभी उसके सामने नहीं आई। ऑपरेशनल प्रॉफिट में चलने वाली देश की एकमात्र मेट्रो को पहली बार ऑपरेशनल लॉस का सामना करना पड़ रहा है। यह लॉस इतना ज्यादा है कि उसमें डीएमआरसी पूरे एक साल की लोन की किस्त चुका सकती थी। डीएमआरसी के लिए अब अपने ऑपरेशनल खर्चे निकाल पाना भी मुश्किल होता जा रहा है। मेट्रो के परिचालन पर चार महीने से जारी पाबंदी ने दिल्ली मेट्रो की कमर ही…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): केरल का एक शख्स कोरोनावायरस को देवी के रूप में पूजता है। शख्स का नाम अनिलन मुहुर्थम और कोल्लम के रहने वाले हैं। अनिलन का कहना है, मैं देवी के रूप में कोरोनावायरस की पूजा करता हूं। ये पूजा स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिस के जवानों और वैज्ञानिकों की सुरक्षा के लिए है। अनिलन ने मंदिर में थर्माकोल से बनी कोरोनावायरस की रेप्लिका टांग रखी है और इसी को वह देवी के तौर पर पूजते हैं। सोशल मीडिया पर बहस श़ुरू सोशल मीडिया पर इनके इस काम पर सवाल उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है…
