फगवाड़ा 18 फरवरी (वीकैंड रिपोर्ट) Phagwara college area police raid — शहर के सतनामपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संदिग्ध मकान पर छापेमारी कर दो युवतियों और तीन युवकों को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया है। यह मकान एक कॉलेज के नजदीक स्थित बताया जा रहा है, जहां लंबे समय से अवैध गतिविधियां चलने की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अनैतिक और गैर-कानूनी कामकाज संचालित हो रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और वहां मौजूद सभी युवकों और युवतियों…
Author: Pardeep Verma
संगरुर (वीकैंड रिपोर्ट) Murder in the house : पंजाब में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच संगरूर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां अज्ञात हमलावरों ने देर रात घर में घुसकर एक युवक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ बब्बू (29 वर्ष) निवासी गांव लहिलकलां के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गत रात करीब 2 बजे की है। बताया जा रहा है कि हमलावर दीवार फांदकर गुरप्रीत सिंह के घर में दाखिल हुए और उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से गुरप्रीत की मौके पर…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) Indian Passport Ranking : भारतीय नागरिकों के लिए विदेश यात्रा अब पहले से अधिक आसान हो गई है। हेनली पासपोर्ट इंडेक्स 2026 के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत 10 पायदान ऊपर चढ़कर 75वें स्थान पर पहुंच गया है। इस सुधार का सीधा मतलब है कि अब भारतीय पासपोर्ट धारक 56 देशों में बिना वीजा, वीजा-ऑन-अराइवल या ई-वीजा के जरिए यात्रा कर सकते हैं। इससे लंबी वीजा प्रक्रिया, दस्तावेजी झंझट और प्रतीक्षा समय में काफी कमी आएगी। वीजा-फ्री श्रेणी में एशिया के भूटान, नेपाल, कजाकिस्तान, मकाओ और मलेशिया जैसे देश शामिल हैं। अफ्रीका में मॉरीशस, रवांडा, अंगोला…
नई दिल्ली, 16 फरवरी 2026 (वीकैंड रिपोर्ट) Gold Silver Price : सर्राफा बाजार में आज भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह के कारोबार में सोना और चांदी की कीमतों में अचानक तेज गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार में ‘क्रैश’ जैसी स्थिति बन गई। हालांकि दोपहर तक निचले स्तरों से जोरदार रिकवरी देखने को मिली, जिससे निवेशकों में फिर नई उम्मीद जगी। Gold Silver Price Today एमसीएक्स पर सोना सुबह गिरकर ₹1,54,248 प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक पहुंच गया था। लेकिन बाद में इसमें लगभग ₹1,212 की तेजी आई और दोपहर तक भाव…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Fight in Hotel : शहर के एक मशहूर होटल में पार्टनरों के बीच हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई और होटल परिसर में लात-घूंसे चलने लगे। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पार्टनर ने दूसरे को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। इस दौरान होटल के कुछ स्टाफ सदस्य भी झगड़े में शामिल हो गए, जिससे विवाद और बढ़ गया। मारपीट के दौरान मालिक मरवाहा की पगड़ी उतर जाने की बात भी सामने आई है, जिसे…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Bharat Bandh Effect : ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के समर्थन में बुधवार को जिले में पनबस कर्मियों और विभिन्न विभागों के अस्थायी कर्मचारियों ने हड़ताल की, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। पंजाब रोडवेज पनबस पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन और अन्य संगठनों द्वारा किए गए चक्का जाम के चलते करीब 80 प्रतिशत रूटों पर सरकारी बसें नहीं चलीं। केवल नियमित कर्मचारियों द्वारा सीमित संख्या में बसें चलाई गईं। सरकारी बस सेवा प्रभावित रहने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। महिलाओं, विद्यार्थियों और दूरदराज क्षेत्रों में जाने वाले लोगों को निजी बसों या…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट) Attack on Punjabi Singer : अंबेडकर नगर इलाके में पंजाबी गायक अमन सहोता पर चार से पांच युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में अमन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताते हुए देर रात उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि अमन के सिर की हड्डी के दो टुकड़े हो गए हैं। यहां तक कि उनकी एक आंख पर भी गंभीर चोट आई है। हालांकि पूरी स्थिति का…
जालंधर/अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) Lucky Oberai Murder Case : पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबरॉय की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वारदात के करीब 38 घंटे बाद पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या का मुख्य आरोपी कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि खुद लक्की ओबरॉय का नौकर शमिंदर सिंह उर्फ शिंगरी निकला। Lucky Oberai Murder Case : पुलिस ने कैसे किया गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक, अमृतसर रूरल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी…
अमृतसर, 6 फरवरी 2026 (वीकैंड रिपोर्ट) : पंजाब की वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस ने औपचारिक रूप से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पंजाब मामलों के प्रभारी Bhupesh Baghel ने गुरुवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पहले से निलंबित चल रही डॉ. सिद्धू की प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर दी गई है। Navjot Sidhu expelled from Congress निष्कासन के बाद डॉ. सिद्धू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के लिए विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें “पप्पू” कहा, जो आमतौर पर उनके…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Claimed Responsibility for the Murder : मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर आप नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे पंजाब में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने थार गाड़ी में बैठे लक्की पर ताबड़तोड़ 7 से 9 गोलियां चलाईं। इनमें से छह गोलियां उनकी छाती में लगीं, जबकि एक गोली चेहरे के पास से निकल गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखकर इलाज किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। Claimed Responsibility for the Murder by Joga Pholariwal इस…
