

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Claimed Responsibility for the Murder : मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर आप नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे पंजाब में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने थार गाड़ी में बैठे लक्की पर ताबड़तोड़ 7 से 9 गोलियां चलाईं। इनमें से छह गोलियां उनकी छाती में लगीं, जबकि एक गोली चेहरे के पास से निकल गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखकर इलाज किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

Claimed Responsibility for the Murder by Joga Pholariwal
इस बीच Joga Pholriwal नामक व्यक्ति द्वारा हत्या की जिम्मेदारी लेने की एक पोस्ट सामने आई है। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच जारी है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी हरिंदर सिंह गिल और एडीसीपी-2 जालंधर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। एक वीडियो में बुजुर्ग मां को अस्पताल के बाहर बेटे से मिलने की जिद करते देखा गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश व खालसा कालेज की प्रधानगी इस वारदात की वजह बताई जा रही है। जोगा ने पोस्ट में लक्की को नशा तस्कर बताते हुए उसे पुलिस का मुखबिर भी बताया है। इस पोस्ट में लक्की के स्मैक पीते हुए का वीडियो क्लिप भी डाला है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
डी जी पी पंजाब गौराव यादव पहुंचे जालंधर
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

