Author: Pardeep Verma

डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की बैठक में 100 से अधिक पत्रकार हुए शामिल, मेंबरशिप आईडी कार्ड और व्हीकल स्टिकर का हुआ लोकार्पण जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) DMA meeting : डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) द्वारा सर्किट हाउस में आयोजित विशेष बैठक में पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत धीर ने डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ…

Read More

Punjab IAS Transfers 2026: पंजाब सरकार ने 8 IAS अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया। जालंधर नगर निगम को नया कमिश्नर मिला, जबकि कई महत्वपूर्ण विभागों में नई नियुक्तियां की गईं जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) 9 जुलाई Punjab IAS Transfers 2026: पंजाब सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 8 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला एवं नई नियुक्तियां की हैं। इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा राज्यपाल की मंजूरी के बाद आदेश जारी किए गए। आदेशों पर पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा के हस्ताक्षर हैं। जारी आदेशों के अनुसार…

Read More

जालंधर, 6 जुलाई (वीकैंड रिपोर्ट) Kirya of Asha Dhir : स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर जी की श्रद्धांजलि सभा सोमवार को श्री देवी तालाब मंदिर के राम हॉल में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुई। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, परिजनों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संचालक एवं संस्थापक गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री सुमेधा भारती जी ने अपने प्रेरणादायी एवं ओजस्वी प्रवचन में कहा कि मनुष्य का शरीर नश्वर है, जबकि आत्मा अजर, अमर एवं अविनाशी है।…

Read More

सीपी बोले— पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और समस्याओं के समाधान को मिलेगी सर्वोच्च प्राथमिकता, कानून-व्यवस्था मजबूत करने में मीडिया की भूमिका अहम जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) DMA meets CP Jalandhar। जालंधर के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) के प्रतिनिधिमंडल ने संस्था के प्रधान अमन बग्गा के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। बैठक के दौरान शहर की कानून-व्यवस्था, पत्रकारों की सुरक्षा, मीडिया से जुड़े मुद्दों तथा पुलिस-प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर…

Read More

कपूरथला (वीकेंड रिपोर्ट) Murder in Kapurthala। शहर के लाहौरी गेट क्षेत्र में रविवार शाम एक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों की सहायता से तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जतिंद्र सहगल उर्फ जिंदर, निवासी लाहौरी गेट, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब…

Read More

जालंधर(वीकेंड रिपोर्ट) Jalandhar Mayor Vineet Dhir Mother Passed Away : जालंधर के मेयर वनीत धीर के परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मेयर वनीत धीर की माता श्रीमती आशा धीर का निधन हो गया है। उनके निधन के समाचार से परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों तथा पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, मेयर वनीत धीर का परिवार पहले से ही गहरे सदमे से गुजर रहा था। कुछ माह पूर्व उनके पिता का भी निधन हो गया था, जिससे परिवार अभी पूरी तरह उबर नहीं पाया था। ऐसे में माता श्रीमती आशा…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Manoranjan Kalia Hospitalized : पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया की मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह जालंधर में केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा एक रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। Manoranjan Kalia Hospitalized : जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर केंद्रीय मंत्री के आगमन का इंतजार करते समय मनोरंजन कालिया अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्हें तुरंत उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी जांच…

Read More

बाबा बकाला साहिब/पंजाब (वीकेंड रिपोर्ट) Rising Water Level Alert : पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच लोगों की चिंताएं भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। पहाड़ों पर जमी बर्फ के तेजी से पिघलने के कारण प्रदेश की नदियों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में ब्यास नदी के पानी में भी पिछले कुछ दिनों के दौरान उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। Rising Water Level Alert in Rivers सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चार दिनों में ब्यास नदी में लगभग 10 हजार क्यूसेक पानी का इजाफा हुआ है। फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं बनी है,…

Read More

नई दिल्ली, 8 जून 2026 Solar Storm Alert : (वीकेंड रिपोर्ट) आज रात पृथ्वी एक शक्तिशाली Solar Storm (सौर तूफान) की चपेट में आने वाली है। 6 जून को सूर्य से निकला अरबों टन मैग्नेटाइज्ड प्लाज़्मा (CME) लगभग 1400 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ा था, जो दो दिनों की यात्रा के बाद आज रात धरती से टकराने वाला है। अंतरराष्ट्रीय Space Weather Prediction Center (SWPC) ने इस घटना को लेकर G3 श्रेणी (Strong Geomagnetic Storm) का अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार कुछ समय के लिए इसकी तीव्रता बढ़कर G4 स्तर तक भी पहुंच…

Read More

जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) Devi Rajrani samadhi : बस्ती नौ में स्थित राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक माँ देवी राजरानी ब्रह्मलीन हो गए है। उनके ब्रह्मलीन होने से श्रद्धालुओं एवं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। माँ देवी राज रानी जी को अंतिम श्रद्धांजलि एवं समाधि आज 06-06-2026, दोपहर 3:00 बजे राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर, बस्ती शेख रोड, जालंधर में दो जाएगी। इस दुख की घड़ी में वीकेंड रिपोर्ट परिवार के संपादक व डिजिटल मीडिया के पैटर्न प्रदीप वर्मा शोक व्यक्त करते हुए परमात्मा से प्रार्थना की वह दिवंगत आत्मा को शाँति प्रदान करें…

Read More