कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले से अब हालात चिंताजनक हो गए हैं। जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : कोरोना संक्रमण के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। शनिवार को चौबीस घंटे में रिकॉर्ड तोड़ 576 पॉजिटिव मरीज मिले। जिनमें 544 अकेले जालंधर जिले के रहने वाले हैं जबकि 32 बाहरी जिलों के हैं। इसी दौरान 6 लोगों की कोरोना से मौत भी हो गई। जिले में अब कन्फर्म मरीजों का आंकड़ा 39 हजार को पार कर 39,409 पहुंच गया है। वहीं, मरने वालों की गिनती अब 1045 तक पहुंच गई है। जिले में अब एक्टिव केसों की गिनती बढ़कर 3682 हो चुकी…
Author: admin4dnr
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : भारत में कोरोना वायरस का संकट कितना गंभीर हो गया है, ये आप इन आंकड़ों के जरिए आसानी से समझ सकते हैं. पिछले 24 घंटे में देश में 3 लाख 32 हजार 921 नए मामले दर्ज हुए हैं, जबकि 2 हजार 263 लोगों की मौत हो गई. इनमें से 82 प्रतिशत मौतें सिर्फ 10 राज्यों में हुई हैं, जिनमें 568 मौतों के साथ सबसे ऊपर महाराष्ट्र है, फिर दिल्ली. टेस्टिंग स्पीड में नहीं आई कोई कमी बहुत से लोग ऐसा दावा कर रहे हैं कि भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए टेस्टिंग…
तिरुवनंतपुरम (वीकैंड रिपोर्ट) : केरल में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। बीते 10 दिनों में रोजाना कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को जारी हेल्थ विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में 28 हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही केरल में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 13 लाख 50 हजार 501 हो गई। बीते 24 घंटों के भीतर प्रदेश में 5 हजार 633 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमण मुक्त हुए मरीजों की संख्या 11 लाख 66 हजार 135 हो गई…
मारपीट में जख्मी हुआ युवक। जालंधर के लाल रतन सिनेमा के नजदीक नशा बेचने को लेकर गैंगवॉर की घटना हुई है। यहां दो युवकों को बीच सड़क पर तलवारों से काटा गया और फिर ईंट मारकर सिर भी फोड़े गए। उन्हें गंभीर हालत में वहां छोड़ हमलावर भाग निकले। इससे वारदात की जगह पर भी खून ही खून बिखरा मिला। जिस जगह पर यह वारदात हुई, उसके नजदीक ही पुलिस का पक्का नाका लगा रहता है। इसके बावजूद इस घटना से पुलिस के चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दावे ध्वस्त होकर रह गए हैं। पुरानी रंजिश को लेकर किया हमला…
जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) : कोरोना महामारी के बढ़ते संकट के बीच देश में ऑक्सीजन की मांग में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। कई अस्पतालों से ऑक्सीजन की कमी की सामने आ रही है। इस मुश्किल घड़ी में रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) कपूरथला ने भी ऑक्सीजन की बढ़ती मांग की आपूर्ति के लिए अपने ऑक्सीजन प्लांट से 1210 किलोग्राम तरल ऑक्सीजन गुरु नानक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, अमृतसर को सप्लाई की है। इसे एक गैस उत्पादन फर्म के माध्यम से मेडिकल ऑक्सीजन के तौर पर अमृतसर स्थित अस्पताल को भेजा गया है। आरसीएफ के जीएम रवींद्र गुप्ता ने बताया कि यह सप्लाई…
जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) : जालंधर में खाकी को दागदार करने का मामला सामने आया है। यहां बड़िंग के पास दकोहा फाटक पर पुलिस कर्मी व उसके साथी का किसी युवक से झगड़ा हो रहा था। आसपास के लोग छुड़ाने पहुंचे तो पुलिस वाले की जेब से गांजे की पुड़ियां मिली। इसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मी व उसका साथी नशे में थे। मामले की सूचना मिलने पर थाना कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। धन्नोवाली फाटक के पास रहने वाले युवक ने आरोप लगाया…
जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एलान किया है कि राज्यभर में आगामी 1 मई से 18 से 45 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने यह भी यकीनी बनाने को कहा कि राज्य की सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में टीकों की सप्लाई मुफ्त की जाएगी। कोविड-19 की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के लिए बुलाई उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने टीकों की सीमित सप्लाई की आशंका के मद्देनजर विशेषज्ञों का समूह बना दिया है। इसमें प्रसिद्ध वायरोलॉजिस्ट डॉ. गगनदीप कंग, सीएमसी वेलोर के कम्यूनिटी हेल्थ के प्रोफेसर डॉ. जैकब जोहन…
जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) : वर्ल्ड अर्थ डे हर साल हमें धरती की सुरक्षा का संदेश देता है। इस कड़ी में अपनाए गए तमाम तरीकों में से एक तरीका हमारे घर और बाहर पौधे लगाना भी है। इससे पर्यावरण शुद्ध होता है और हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है। महामारी के बीच घर से निगेटिविटी खत्म करने के लिए भी गार्डनिंग को अपनी हॉबी बनाया जा सकता है। रंग-बिरंगे और खूबसूरत पौधे एक ओर जहां पॉजिटिविटी बनाए रखने में मदद करेंगे, वहीं लॉकडाउन के बीच आपके लिए टाइम पास का बेहतर ऑप्शन भी साबित होंगे। आप अपनी पसंद के अनुसार बड़े पौधे लगाएं…
PM Narendra Modi high level meeting to review oxygen supply across the country नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश में ऑक्सीजन (Oxygen) की उपलब्धता और इसकी आपूर्ति को लेकर गुरुवार को एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. पीएम ने अधिकारियों से ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाए जाने के रास्तों और विकल्पों पर बातचीत की. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से जारी एक बयान के मुताबिक इस बैठक में प्रधानमंत्री ने ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाने, उसके वितरण की गति तेज करने और स्वास्थ्य सुविधाओं तक उसकी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए तेज गति से काम करने की आवश्यकता पर जोर…
हरियाणा (वीकैंड रिपोर्ट) : भारत में साढ़े तीन हजार करोड़ पेड़ हैं और ये पेड़ हर साल अनगिनत लीटर ऑक्सीजन वातावरण में छोड़ते हैं. लेकिन दुर्भाग्य देखिए आज वातावरण में इतनी सारी ऑक्सीजन होने के बाद भी कोरोना से संक्रमित मरीज इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते. सोचिए आज अगर ये पेड़ कुछ कह पाते तो वो शब्द क्या होते. ये कहते कि हम ऑक्सीजन मुफ्त में दे सकते हैं. लेकिन सिलिंडर में भर कर नहीं दे सकते. आज कई राज्यों में 10 लीटर ऑक्सीजन का सिलिंडर 12 हजार रुपये में बिक रहा है. ऑक्सीजन की लूट इस समय देश के…
