अमृतसर (वीकेंड रिपोर्ट) : पंजाब के अमृतसर जिले के छेहरटा में शुक्रवार की सुबह दूध ले जा रहे तेज रफ्तार टेंपो ने अपने से आगे जा रहे एक्टिवा और साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि एक्टिवा सवार सज्जन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी रिश्तेदार सविंदर कौर और साइकिल पर सवार प्रेमनाथ को गंभीर चोटें लगी। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया। मामले की जांच करवाई जा रही है। गुरु की वडाली की शिकायत पर केस दर्ज किया…
Author: admin4dnr
छत्तीसगढ़ (वीकेंड रिपोर्ट) : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार से कोरोना वैक्सीन का खर्च उठाने की मांग की है। बघेल ने गुरुवार को कहा कि 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन केंद्र सरकार ने शुरू किया है। इसलिए इस पर होने वाले खर्च का भार भी केंद्र सरकार को उठाना चाहिए। ये बयान तब दिया है जबकि एक दिन पहले ही वो राज्य में 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को मुफ्त टीका लगाने का ऐलान करने के साथ पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिख चुके हैं। वैक्सीन का भुगतान…
नई दिल्ली (वीकेंड रिपोर्ट) : फिनिश्ड घर बनाने तक हर चीज ‘मेड इन इंडिया’ है। हाउसिंग के क्षेत्र में इसे क्रांतिकारी तकनीक माना जा रहा है। आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्रों ने भविष्य के सस्ते और मजबूत घर के लिए राह दिखाई है। आईआईटी-मद्रास के पूर्व छात्रों ने थ्रीडी प्रिंटर से महज 5 दिन में सीमेंट कंक्रीट का घर बना दिया। चेन्नई कैंपस में 600 वर्गफीट बिल्ट एरिया के अपने किस्म के पहले एक मंजिला घर को बनाने में लागत भी पारंपरिक निर्माण में लगने वाली लागत से 30% कम आई। क्रांतिकारी तकनीक आइडिया, डिजाइन से लेकर फिनिश्ड घर बनाने…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ ने भी संज्ञान ले लिया है। हाईकोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करने का फैसला लिया है जो कुछ ही देर में शुरू हो जाएगी। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सहित पंजाब और हरियाणा एडवोकेट जनरल और चंडीगढ़ के सीनियर स्टैंडिंग काउंसल को इस बारे में सूचित कर दिया है। जल्दी हाईकोर्ट पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के मामले में जरूरी निर्देश जारी कर सकता है। Source link
सिक्की और लिशा ने कहा कि भारत की आर्थिक सहायता करने के लिए हम समुदाय का सहयाेग चाहते हैं। सिंगापुर (वीकैंड रिपोर्ट) : काेराेना के खिलाफ लड़ाई में भारत की मदद के लिए सिंगापुर के दाे व्यापारिक संगठनाें ने पहल की है। ये हैं, सिंगापुर इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (सिक्की) और लिटिल इंडिया शॉपकीपर्स एसोसिएशन (लिशा)। इस संगठनों ने भारत की मदद के लिए धन जुटाने का अभियान शुरू किया है। सिक्की के चेयरमैन डाॅ. टी चंद्रू ने डीबीएस बैंक के साथ “इंडिया काेविड रिलीफ फंड’ नाम से खाता खोला है। इसमें समुदाय के लाेगाें से बढ़-चढ़कर याेगदान…
रैणक बाजार में दुकानें बंद कराती पुलिस। जालंधर में नाइट कर्फ्यू सख्ती से लागू कराने को लेकर पुलिस 5 बजे ही बाजार पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने जबरन दुकानें बंद कराई और वहां घूम रहे लोगों को घर खदेड़ा। पुलिस के इस एक्शन से शहर में दुकानदारों व लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल बना रहा। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से लोकल लेवल पर ऑर्डर जारी नहीं किए गए, जो इसकी सबसे बड़ी वजह बना। CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की घोषणा के बाद जिला स्तर पर इस बारे में कोई आदेश नहीं आए थे, जिस वजह…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : अगर आप तकनीकी विभाग में सरकारी नौकरी के तलाश में है तो यह खबर आपके लिए ही है। पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कई पदों के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से की जा रही भर्ती के तहत इन पदों पर दावेदारी जताने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.pstcl.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17, मई, 2021…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच लोग फिट रहने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए फिटनेस एप की मदद ले रहे हैं। यानी स्मार्टफोन ही उनका पर्सनल फिटनेस ट्रेनर बन गया है। इनमें सबसे ज्यादा 34% भारतीय हैं, जबकि ब्रिटेन दूसरे और अमेरिका चौथे नंबर पर है। फिटनेस एप का मार्केट 30 हजार करोड़ रुपए के पार डिजिटल मार्केट आउटलुक के मुताबिक दुनिया में फिटनेस एप का मार्केट 30 हजार करोड़ रुपए के पार जा चुका है। इसमें सालाना 9% से ज्याादा ग्रोथ का अनुमान है। अगले 2 साल में यानी 2024 तक इसके करीब 40…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : पूरा देश इस समय कोरोना महामारी से बुरी तरह जूझ रहा है। अस्पतालों में ऑक्सिजन की किल्लत और बाजारों में जरूरी दवाइयों की कमी हर तरफ देखी जा रही है। ऐसे मुश्किल हालात में भारत को ब्रिटेन का साथ मिला है। ब्रिटेन भारत को 600 ऐसे उपकरण भेज रहा है जो कोरोना की लड़ाई में काम आएंगे। दूसरी तरफ, भारत को यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम की तरफ से जल्द ही कम से कम एक दर्जन आईएसओ कंटेनर प्राप्त होंगे जो देश के भीतर ऑक्सिजन पहुंचाने में मदद करेंगे। इन कंटेनरों को एशिया के अलग-अलग हिस्सों…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : पंजाब में शनिवार को संक्रमण से रिकार्ड 92 संक्रमितों की मौत हो गई। 5724 संक्रमण के नए मामले आए हैं। विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 61 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है। अब तक राज्य में 8356 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। पंजाब में स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब 6903246 लोगों के नमूनों की जांच की गई, जिनमें 332110 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं अस्पतालों में भर्ती 277189 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 46565 पहुंच गई है। 556 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया…
