
Weekly Horoscope 9 to 15 Apr 2023
मेष राशि / Weekly Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को छोटी-मोटी बातों पर उत्तेजित होने से बचना चाहिए। खास तौर पर कार्यक्षेत्र में किसी से उलझने की भूलकर भी कोशिश न करें क्योंकि आपके विरोधी आपको बेवजह की चीजों में उलझाकर लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। इस सप्ताह करिअर और कारोबार से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए लोगों को मिलाकर चलना बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में आपका मन थोड़ा विचलित रह सकता है। इस दौरान घर-परिवार से जुड़े मामलों को लेकर निर्णय लेने में आपको कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
वृष राशि / Weekly Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने धन और समय का प्रबंधन करके चलने की जरूरत रहेगी। इस सप्ताह आपके पास तमाम स्रोतों से धन का आगमन तो होगा लेकिन खर्च की अधिकता उससे कहीं ज्यादा बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अपने घर की साज-सज्जा, संतान की जरूरतों और पर्यटन आदि पर बड़ी राशि खर्च करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अधिक बोझ बना रह सकता है। सप्ताह के मध्य में करियर या कारोाबार के सिलसिले में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
मिथुन राशि / Weekly Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है। सप्ताह के पूर्वार्ध में ही आपकी कोई बड़ी कामना पूरी होने पर घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह की शुरुआत में ही कारोबार में खासा लाभ होगा। बाजार में फंसा धन भी अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। संचित धन में वृद्धि होगी। यदि आप लंबे समय से भूमि, भवन या वाहन खरीदने की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए यह सप्ताह बेहद लकी साबित होगा। लव पार्टनर के साथ इस सप्ता आपका बेहतर तालमेल देखने को मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
कर्क राशि / Weekly Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आप अपने करियर-कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे। यदि आप लंबे समय से अपने प्रमोशन या मनचाही जगह पर तबादले का इंतजार कर रहे थे तो वह खत्म होगा और आपको अपने कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। इस सप्ताह आपको अपने सहयोगियों, इष्ट मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलता रहेगा। आप जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे आपको उसमें मन मुताबिक सफलता मिलने की पूरी संभावना है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अचानक कहीं से धन लाभ भी हो सकता है। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना पूरी होगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशि / Weekly Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह उनकी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार से जुड़ी यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं मनचाहा फल देने वाली साबित होगी। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में थे तो आपको इस सप्ताह कोई बड़ा अवसर प्राप्त होगा। नौकरी में बदलाव की कामना भी पूरी हो सकती है। कर्म और भाग्य का बेहतर तालमेल बना रहने के कारण आप अपने कारोबार को विस्तार देने और मनचाहा लाभ उठाने में कामयाब होंगे। संचित धन में वृद्धि होने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका मन सामाजिक-धार्मिक कार्यों में खूब लगेगा। इस दौरान किसी तीर्थ स्थान की यात्रा भी संभव है।
उपाय: प्रतिदिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें।
Weekly Horoscope 9 to 15 Apr 2023
कन्या राशि / Weekly Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको जरूरी कार्यों को निबटाने के लिए जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त कामकाज बोझ आ जाने के कारण आपको उसे निबटाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा महिलाओं को कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। कारोबार को विस्तार देने की योजना में कुछ एक बाधाएं आ सकती हैं। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं, अन्यथा बनी बनाई बात बिगड़ सकती है।
उपाय: प्रतिदिन गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
तुला राशि / Weekly Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। इस सप्ताह आपको मिलने वाला लाभ हानि में न तब्दील हो जाए इसके लिए आपको अपनी बुद्धि और विवेक का पूरा इस्तेमाल करना होगा और ऐसे लोगों से उचित दूरी बनानी होगी जो अक्सर आपको आपके लक्ष्य से भटकाने की कोशिश करते हैं। इस सप्ताह करियर-कारोबार से जुड़ा कोई भी फैसला किसी के बहकावे या जल्दबाजी में आकर लेने से बचें, अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। किसी भी जोखिम भरी योजना में निवेश करने से बचें। सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक शिवलिंग की पूजा करें।
वृश्चिक राशि / Weekly Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। इस सप्ताह आप किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से उस बड़ी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे, जो बीते कुछ महीनों से आपकी चिंता का बड़ा कारण बनी हुई थी। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र या फिर व्यवसाय में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर मनचाही सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलना उचित रहेगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट को हैंडल करने में कोई मित्र काफी मददगार साबित होगा। इस दौरान आप यदि कुछ नया करने जा रहे हैं तो आपको संबंधित क्षेत्र में जुड़े अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेना उचित रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चलीसा का पाठ करें।
धनु राशि / Weekly Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए काम पूरे होते हुए नजर आएंगे। जिसके चलते आपके भीतर गजब का उत्साह और ऊर्जा देखने को मिलेगी। इस दौरान आप अपने सभी कार्यों को गंभीरतापूर्वक करने का प्रयास करेंगे, जिसके आपको सुखद परिणाम भी प्राप्त होंगे। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में जरा ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके चलते आप खुद के लिए कम समय निकाल पाएंगे। कुल मिलाकर कामकाज की व्यस्तता के चलते भागदौड़ की स्थिति बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में प्रभावी लोगों के साथ संपर्क होगा, जिनकी मदद से भविष्य में लाभदायक योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान नारायण कवच का पाठ करें।
मकर राशि / Weekly Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह भावनाओं में बहकर या फिर असमंजस की स्थिति में कोई निर्णय लेने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में अपना काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें अन्यथा उसमें होनी वाली गलती या फिर कमी के लिए आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। अपने काम को बेहतर तरीके से करने के लिए घर के तनाव को आफिस और आफिस के तनाव को घर ले जाने से बचें। सप्ताह के मध्य में सेहत संबंधी दिक्कतें आपकी शारीरिक एवं मानसिक कष्ट का बड़ा कारण बन सकती हैं। इस दौरान अपने खान-पान और दिनचर्या का ख्याल रखें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी घरेलू मसले को लेकर मन व्यथित रहेगा।
उपाय : प्रतिदिन हनुमत उपासना करें।
कुंभ राशि / Weekly Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी शुभ सूचना मिल सकती है। जिससे आपके घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। यदि आप नौकरीपेशा लोग हैं तो आपकी पदोन्नति हो सकती है और यदि व्यवसायी हैं तो आपको अपने कारोबार में खासा लाभ मिल सकता है या फिर बाजार में अटका पैसा अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है। इस सप्ताह आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। इस सप्ताह के अंत तक आपको भूमि-भवन के क्रय-विक्रय या फिर पैतृक संपत्ति की प्राप्ति से बड़ा लाभ मिल सकता है। संतान पक्ष की उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।
Weekly Horoscope 9 to 15 Apr 2023
मीन राशि / Weekly Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी चीज को पाने के लिए शार्टकट अपनाने से बचना होगा, अन्यथा बना बनाया काम भी बिगड़ सकता है। ऐसे में किसी भी योजना को साकार करने के लिए सीधे रास्ते पर चलते हुए सिर्फ और सिर्फ अपनी मेहनत और परिश्रम पर ही भरोसा करें। सप्ताह के मध्य में आपको सेहत संबंधी कुछेक दिक्कतें आ सकती हैं। इस दौरान आपको मौसमी बीमारी के साथ पुरानी बीमारी के उभरने से खुद को बचाना होगा, अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपके लिए सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध राहत भरा रहने वाला है। प्रेम संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें।उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





