
Weekly Horoscope 23-29 july 2023
मेष राशि / Weekly Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। कार्यक्षेत्र में हुए आमूलचूल बदलाव का न सिर्फ आपके पेशेवर लाइफ में बल्कि निजी जीवन पर भी खास असर देखने को मिल सकता है। लोगों को मिलाजुला कर चलने पर बिगड़े हुए काम बनेंगे। मौसमी बीमारी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक और मानसिक कष्ट मिलने की आशंका है। आप भूमि-भवन का क्रय या विक्रय करने की सोच रहे हैं या फिर आप किसी योजना में धन निवेश करने जा रहे हैं तो आपको धन का लेन-देन करते समय तथा कागजी काम करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना करें।
वृष राशि / Weekly Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि के जीवन में इस सप्ताह कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है लेकिन उत्तरार्ध में सब कुछ पटरी पर लौटता हुआ नजर आएगा। आपको मनचाही सफलता पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
कामकाज को लेकर थोड़ी-बहुत असंतुष्टि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लोगों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना ठीक रहेगा। प्रेम संबंध हो या फिर परिवार से जुड़ा कोई मामला अपनी जिद चलाने की बजाय दूसरों की सलाह और बात पर भी ध्यान दें। अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय जीवनसाथी के लिए जरूर निकालें।
उपाय: देवी दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
मिथुन राशि / Weekly Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह जीवन से जुड़ी परेशानियों को दूर करके मनोकामनाओं को पूरा करने वाला साबित होगा। आप लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में जुटे थे तो आपकी यह कामना भी पूरी हो सकती है। घर-परिवार में भी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी में आपके खिलाफ कोई मुकदमा चल रहा है तो आप उसमें अपनी बेगुनाही का सबूत प्रस्तुत करने में कामयाब हो जाएंगे। कांट्रैक्ट पर काम करने वाले लोग कोई बड़ा प्रोजेक्ट अपने हाथ में ले सकते हैं। खास बात यह कि इसके लिए आपको अपने परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा।प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन रुद्राष्टकं का पाठ करें।
कर्क राशि / Weekly Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपना मन बेवजह की चीजों में न भटकाने की बजाय लक्ष्य की ओर केंद्रित करने की आवश्यकता रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार से जुड़े फैसले समय पर लेने होंगे। आपको धन का लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यात्रा सुखद एवं सामान्य फल प्रदान देने वाली साबित होगी। इस सप्ताह वाहन सावधानी के साथ चलने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। कर्क राशि के जातकों की लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति की इंट्री के चलते इस सप्ताह कुछेक मुश्किलें आ सकती है। प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
सिंह राशि / Weekly Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह का पूर्वार्ध उत्तरार्ध के मुकाबले ज्यादा शुभ और सफलता लिए रहने वाला है। करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं आपको मनचाहा फल देने वाली साबित होंगी। आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में बेहद सावधानी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत रहेगी। यह समय प्रेम संबंध की दृष्टि से भी थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है, ऐसे में अपने संबंधों में ईगो को प्रवेश न करने दें और किसी भी गलतफहमी को संवाद के जरिये दूर करें। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करना चाहते हैं तो आपको सही समय का इंतजार करना चाहिए।
उपाय: प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।
Weekly Horoscope 23-29 july 2023
कन्या राशि / Weekly Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों के लिए यह मिलाजुला साबित होगा। कारोबार से जुड़े लोगों को बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति से जूझना पड़ेगा। बिजनेस करने वालों को इस सप्ताह अपने कंपटीटर से कड़ी चुनौती मिल सकती है। कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। सप्ताह के मध्य का समय आपकी सेहत और संबध दोनेां के लिए थोड़ा परेशानी लिए रह सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। कोई कार्य आधे-अधूरे मन से करने की गलती न करें अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र और अपने घर में सामंजस्य बिठाने में कुछेक दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम संबंंध में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।
उपाय: प्रतिदिन गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
तुला राशि / Weekly Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सौभाग्य को लिए हुए है। आप अपने कारोबार का विस्तार करना चाहते हैं तो इस सप्ताह यह आपकी कामना पूरी होती नजर आएगी। मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी। संचित धन में वृद्धि होगी। आपको लव पार्टनर या फिर जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ हंसी-खुशी पल बिताएंगे। किसी पर्यटन अथवा धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी या फिर अन्य किसी विवाद का हल किसी प्रभावी व्यक्ति के माध्यम से निकल जाएगा। जिससे आप मानसिक रूप से काफी राहत महसूस करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से जुड़ी कोई चिंता भी दूर हो सकती है।
उपाय: प्रतिदिन ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम: मंत्र का जप करें।
वृश्चिक राशि / Weekly Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर की तरफ से मनचाहा सहयोग न मिल पाने के कारण आपका मन खिन्न रहेगा। आपको अपनी सेहत पर भी विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि इसके चलते भी आपके कामकाज और कारोबार प्रभावित हो सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। यदि आप विदेश में रोजी-रोजगार या उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसमें कुछ अड़चनें आ सकती हैं। प्रेम संबंध में अपने लव पार्टनर की भावनाओं की उपेक्षा करने से बचें और भावनाओं में बहकर कोई भी ऐसा काम न करें जो आपके बने बनाए संबंध को प्रभावित करने का बड़ा कारण बने। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन बजरंग बाण का पाठ करें।
धनु राशि / Weekly Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। आपके पास रोजी-रोजगार में उन्नति करने के अवसर खुद आपके पास चलकर आएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सीनियर आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। आप कांट्रैक्ट या फिर कमीशन पर काम करते हैं तो आपके हाथ इस सप्ताह बड़ा कांट्रैक्ट लग सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की तारीफ होगी। घर-परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में आपको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। अप्रत्याशित रूप से बाजार में अटका धन निकल सकता है। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह अनुकूल साबित होगा। लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। खान-पान और दिनचर्या का ख्याल रखें।
उपाय: प्रतिदिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मकर राशि / Weekly Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह सावधानी हटी, दुर्घटना घटी स्लोगन को हमेशा याद रखना होगा। नौकरीपेशा लोगों को किसी दूसरे के भरोसे अपना काम छोड़ने से बचना होगा अन्यथा आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। शारीरिक एवं मानसिक थकान हो सकती है। आप किसी मौसमी बीमारी या फिर पुरानी बीमारी के उभरने के चलते परेशान रह सकते हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से प्रतिकूल रह सकता है। किसी बात को लेकर आपके पार्टनर के साथ वाद-विवाद हो सकता है। इससे बचने के लिए छोटी-मोटी बात को तूल न दें और विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर अनबन होने की आशंका है।
उपाय: प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।
कुंभ राशि / Weekly Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचना होगा। आप अपने काम में मनचाही कामयाबी कमा सकते हैं। आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके संबंध प्रभावी लोगों के साथ बनेंगे। आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो आपके लिए यह समय काफी शानदार रह सकता है। भाई अथवा बहन के साथ वाद-विवाद हो सकता है। आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान जीवनसाथी की सेहत को लेकर भी आपका मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। नौकरीपेशा महिलाओं को कार्यक्षेत्र घर-परिवार के बीच तामलमेल बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपका मददगार साबित होगा।
उपाय: प्रतिदिन शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
Weekly Horoscope 23-29 july 2023
मीन राशि / Weekly Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य से बचते हुए आज का काम कल पर टालने से बचना होगा। आपकी सेहत भी नरम रह सकती है। आपको अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए बातचीत में मर्यादा बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें। आपको बाजार में आई मंदी के साथ अपने कंपटीटर से मिलने वाली चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको उचित समय का इंतजार करना चाहिए अन्यथा आपको निराशा हाथ लग सकती है। प्रेम संबंध में दिखावा या प्रदर्शन करने से बचें अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।
उपाय: प्रतिदिन नारायण कवच का पाठ करें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





