
Weekly Horoscope 18 Feb to 24 Feb 2024
मेष राशि / Weekly Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते की तरह ही शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपके द्वारा किसी भी कार्य में की गई पहल आपके लाभ का कारण बनेगी। ऐसे में कार्यक्षेत्र हो या फिर निजी जीवन किसी भी प्रकार की अच्छी पहल करने से न चूकें। सप्ताह के पूर्वार्ध का थोड़ा समय यदि छोड़ दिया जाए तो यह सप्ताह आपको जीवन में नए अवसर दिलाने वाला साबित होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां मिलने पर आपको हर्ष का अनुभव होगा।
आपके प्रेम संबंध की नई शुरुआत है तो आपको संभलकर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी।
उपायः प्रतिदिन रुद्राष्टकं का पाठ करें।
वृष राशि / Weekly Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह की तरह कुछ मध्यम फल लिए रह सकता है, ऐसे में कोई भी बड़ा निर्णय या फिर नई पहल करते समय खूब सोच-विचार कर लें। सप्ताह के पूर्वार्ध में मौसमी बीमारी अथवा अधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक थकान बनी रह सकती है। इस दौरान आप अपनी दिनचर्या और खान-पान का विशेष ख्याल रखें अन्यथा आपको पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज में आने वाली अड़चनों के चलते आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। प्रेम संबंध में अति उत्साह और दिखावे से बचें। घर-गृहस्थी से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेने से पहले जीवनसाथी से सलाह लेना उचित रहेगा।
उपायः प्रतिदिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मिथुन राशि / Weekly Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्यतः अनुकूल साबित होना चाहिए। कामकाज के सिलसिले में की जाने वाली यात्रा शुभ होगी। नए और पुराने मित्रों से मेल-मुलाकात के योग बनेंगे। घर और बाहर आपको स्वजनों का पूरा सहयोग मिलता हुआ नजर आएगा। सप्ताह के मध्य में कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। इस दौरान आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। पार्टनर आप पर अपना प्यार लुटाता हुआ नजर आएगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी और जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।
उपायः प्रतिदिन गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
कर्क राशि / Weekly Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान स्वजनों से अपेक्षित सहयोग न मिल पाने के कारण आपके स्वभाव में चिड़चिड़ाहट बनी रहेगी। इस दौरान आय की प्राप्ति में व्यवधान आने और व्यय की अधिकता के चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। आर्थिक तंगी के चलते आप अपने सोचे हुए कार्य समय पर कर पाने में खुद को असमर्थ महसूस करेंगे। प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और इस दिशा में कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर लेने से बचें। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा।
उपायः प्रतिदिन शिव चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशि / Weekly Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मनोकूल परिणाम प्रदान करने वाला साबित होगा। इस सप्ताह न सिर्फ आय के नये स्रोत बनेंगे बल्कि किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से प्रियजनों के साथ उपजी गलतफहमियां दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में नौकरीपेशा लोगों की विगत कुछ दिनों से चली आ रही परेशनियां दूर होंगी तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यात्राएं उनकी प्रगति एवं लाभ का बड़ा कारण बनेंगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी बड़ी पारिवारिक समस्या का निदान होने पर आप राहत की सांस लेंगे। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आपसी सामंजस्य एवं प्रेम बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपायः प्रतिदिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
कन्या राशि / Weekly Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह इस राशि के जातक इधर कुंआ और उधर खाई जैसी स्थिति के बीच खुद को पाएंगे। ऐसे में उनके द्वारा गलत निर्णय लेने की आशंका बनी रहेगी। किसी भी कार्य में अड़चन या अवरोध की स्थिति में आपको खुद के क्रोध पर काबू करना होगा। इस दौरान जल्दी धन कमाने अथवा शार्टकट तरीके से सफलता पाने का तरीका अपनाने से बचें अन्यथा आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। स्वयं की सेहत के साथ जीवनसाथी की खराब तबीयत भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
Weekly Horoscope 18 Feb to 24 Feb 2024
तुला राशि / Weekly Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपकी आय के नये स्रोत बनेंगे और धन-धान्य में तेजी से वृद्धि होती हुई नजर आएगी। यदि आप समाजसेवा अथवा राजनीति से जुड़ें हैं तो आपको सप्ताह के पूर्वार्ध में विशेष उपलब्धि हासिल हो सकती है। लोग आपके द्वारा लिए गये निर्णयों की तारीफ करेंगे। इस दौरान संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें स्वतः दूर होती हुई नजर आएंगी। प्रेम-प्रसंग के लिए यह पूरा सप्ताह अनुकूल है। इस सप्ताह आपका लव पार्टनर आप पर अपना पूरा प्यार लुटाता हुआ नजर आएगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
उपायः प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्रीसूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक राशि / Weekly Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
उपायः प्रतिदिन श्री बजरंग बाण का पाठ करें।
धनु राशि / Weekly Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
उपायः प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
मकर राशि / Weekly Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
उपायः प्रतिदिन श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
कुंभ राशि / Weekly Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
उपायः प्रतिदिन श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
Weekly Horoscope 18 Feb to 24 Feb 2024
मीन राशि / Weekly Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
उपायः प्रतिदिन ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





