
Weekly Horoscope 16 to 22 Apr 2023
मेष राशि / Weekly Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को अपने व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी क्योंकि उन्हें लोगों की छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। कार्यक्षेत्र में मिले हुए टारगेट समय पर पूरे हो सकें इसके लिए आपको विशेष रूप से अपने सीनियर और जूनियर को मिलाकर चलना होगा। पारिवारिक एवं आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त आय की प्राप्ति होगी लेकिन सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर खर्च भी खूब होगा। कारोबार अपेक्षा से कम लेकिन लाभ होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की चालीसा का पाठ करें।
वृष राशि / Weekly Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह कोई ऐसा काम अपने हाथ में लेने से बचें जिसे आप बेहतर तरीके से कर पाने में खुद को असमर्थ पाते हों अन्यथा असफल होने पर आपको अपमान झेलना पड़ सकता है। अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आपको न सिर्फ परायों का बल्कि अपनों का भी विरोध झेलना पड़ सकता है। इस सप्ताह पैसों की तंगी बनी रह सकती है। उस पर भी घर की मरम्मत या किसी के इलाज की चुनौती आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। हालांकि कठिनाई भरे इस समय में आपका कोई मित्र काफी मददगार साबित होगा। प्रेम संबंध में किसी तीसरे व्यक्ति की इंट्री आपके रिश्तों में दरार डालने का काम कर सकती है।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक से बने शिवलिंग की पूजा करें।
मिथुन राशि / Weekly Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। जिसके चलते आपके खिलाफ साजिश रचने वालों को मुंह की खानी होगी। सोचे हुए काम समय पर पूरे होने पर आपके भीतर एक अलग ही सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। इस सप्ताह अचानक से कहीं बड़ी धनराशि प्राप्त होने पर आप लंबे से बने कर्ज को चुकता करने में कामयाब रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। भूमि-भवन से जुड़े विवाद कोर्ट-कचहरी से बाहर निबट जाने पर आप राहत की सांस लेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी कोई बड़ी उपलब्धि आपकी खुशियों और सम्मान का कारण बनेगी। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
कर्क राशि / Weekly Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने किसी भी काम में लापरवाही या आलस्य करने से बचना होगा अन्यथा पास आई सफलता आपसे छिटक कर दूर जा सकती है। कार्यक्षेत्र में अपने समय और ऊर्जा का सदुपयोग करते हुए अपना शत प्रतिशत देने का प्रयास करें। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे थे और आपको कोई अवसर प्राप्त होता है तो उसे हाथ से बिल्कुल न जाने दें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिव के मंत्रों का रुद्राक्ष की माला से जप करें।
सिंह राशि / Weekly Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आप जब तक एक समस्या का समाधान निकालेंगे तब तक एक और समस्या आपके सामने खड़ी हो सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि किसी भी कठिन परिस्थिति में आपके परिजन और मित्र आपके साथ तन-मन और धन के साथ मदद करने के लिए खड़े रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्तता भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहें क्योंकि वे आपके काम में अड़चन डालने की कोशिश कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में करियर या कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़कर सूर्य देवता की साधना करें।
Weekly Horoscope 16 to 22 Apr 2023
कन्या राशि / Weekly Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने वाणी और व्यवहार पर बहुत नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। आपको इस बात का पूरा ध्यान रखना होगा कि आपकी बात से ही बात बनेगी और आपकी बात से ही बात बिगड़ेगी, इसलिए लोगों की छोटी-मोटी बातों को लेकर वाद-विवाद करने की बजाय उसे इग्नोर करना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछ बड़े खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता आपके स्वाभाव में चिड़चिड़ापन ला सकती है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में दिक्कतें आ सकती हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको भूमि-भवन से जुड़े मामलों को सुलझाने खूब भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन हनुमानाष्टक का पाठ करें।
तुला राशि / Weekly Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख-सौभाग्य को लिए हैं। यदि आप लंबे समय से अपने करियर या कारोबार को लेकर अच्छे समय के आने का इंतजार कर रहे थे तो इस सप्ताह वह खत्म हो सकता है। किसी प्रभावी व्यक्ति या मित्र की मदद से रोजी-रोजगार की कामना पूरी होगी। व्यवसाय के विस्तार की योजना साकार रूप लेते हुए नजर आएगी। सप्ताह के मध्य में धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय से संबंधित की गई यात्राएं सुखद एवं मनचाहा लाभ दिलाने वाली साबित होंगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। यदि आप लंबे समय से अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो इस सप्ताह के अंत तक आपको कहीं से अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि / Weekly Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सोचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में उन लोगों से सावधान रहें जो आपके काम में अक्सर अड़ंगे डालने की कोशिश करते हैं। यदि आप मनचाही जगह पर तबादले या नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामलों को बातचीत के जरिए बाहर ही सुलझा लेना बेहतर रहेगा, अन्यथा चीजें लंबी खिंच सकती हैंं, जिससे भविष्य में आपको लाभ की बजाय नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।
धनु राशि / Weekly Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य को करते समय धैर्य बनाए रखने की बहुत जरूरत रहेगी। यदि आप किसी बड़ी योजना में धन निवेश करने या फिर भमि-भवन के क्रय-विक्रय की सोच रहे हैं तो इस संबंध में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न करें। इस बात की अनदेखी करने पर आपको पास के फायदे में दूर का नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत रहेगी। इस दौरान काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही आपको बॉस के गुस्से का शिकार बना सकती है। सप्ताह के मध्य में अचानक से किसी छोटी या लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। प्रेम संबंध को बनाए रखने के लिए अपने रिश्ते या फिर कहें अपने लव पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाएं।
मकर राशि / Weekly Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पूर्वार्ध में उम्मीद से थोड़ी कम सफलता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। हालांकि यदि आप चाहें तो अपने बुद्धि, विवेक और कर्म की बदौलत तमाम तरह की कठिनाईयों से बचते हुए इसे कहीं ज्यादा बेहतर बनाने में भी कामयाब हो सकते हैं क्योंकि उत्तरार्ध में आपको अपने इष्टमित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलने से कठिन से कठिन काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो इस संबंध में कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर या क्रोध में आकर न लें। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार के किसी बुजुर्ग की खराब सेहत आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है आपको धन की कमी से भी जूझना पड़ सकता है।
उपाय: प्रतिदिन रुद्राष्टकं का पाठ करें।
कुंभ राशि / Weekly Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों की इस सप्ताह किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से किस्मत चमक सकती है। सप्ताह की शुरुआत लंबी या छोटी दूरी की यात्रा से होगी। यात्रा सुखद एवं करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने वाली साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों को खूब सहयोग मिलेगा। कायक्षेत्र में आपकी विशेष उपलब्धि के लिए सम्मानित या पुरस्कृत किया जा सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छाात्रों और विदेश में करियर बनाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह उनकी मनचाही मुराद पूरी हो सकती है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी।
उपाय: प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करें।
Weekly Horoscope 16 to 22 Apr 2023
मीन राशि / Weekly Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और लाभ को लिए है। सप्ताह की शुरुआत में किसी बड़ी सफलता से आपके उत्साह, ऊर्जा और आत्मबल में वृद्धि होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिसकी बदौलत आप अपने कार्यक्षेत्र में अपना बेस्ट देने में कामयाब रहेंगे। इस सप्ताह करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं मनचाहा लाभ प्रदान करेगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। कामकाजी महिलाओं की किसी बड़ी उपलब्धि के चलते उनका न सिर्फ कार्यक्षेत्र बल्कि घर परिवार में भी सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


