
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Today Horoscope for 5 February 2026 : आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं, तरक्की और खुशखबरी लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को खर्च, मानसिक तनाव और निर्णयों में सावधानी बरतने की जरूरत है। ग्रहों की चाल करियर, कारोबार, धन और रिश्तों पर असर डाल रही है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का संक्षिप्त और सटीक भविष्यफल—
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा, हालांकि कामकाज को लेकर भागदौड़ बनी रह सकती है। अपने प्रयासों के बल पर कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। घर और ऑफिस दोनों जगह नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचना जरूरी होगा। प्रेम संबंधों में मिठास और अपनापन बना रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव है, इसलिए सावधानी रखें।
वृषभ राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बेहद अनुकूल रहेगा। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे और अचानक किसी बड़े काम का अवसर मिल सकता है, जिसमें किया गया निवेश आगे चलकर अच्छा लाभ देगा। नई डील फाइनल होने के योग हैं। परिवार और अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर और जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। किसी मामले को लेकर मन में दुविधा और निर्णय लेने में असमंजस रह सकता है। ऐसे में घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह लेना लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के जीवन में बदलाव के संकेत हैं। आज अच्छे खानपान और सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा। संपत्ति की खरीद-बिक्री से जुड़ा सौदा पक्का हो सकता है। धर्म और आध्यात्म की ओर मन झुकेगा।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन धन और पारिवारिक समस्याओं के समाधान के लिए अच्छा रहेगा। किसी पुरानी योजना से लाभ मिल सकता है। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में धैर्य और संयम से काम लें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी और लेन-देन पारदर्शी रहेगा। चुनौतियां आएंगी, लेकिन सकारात्मक सोच से आप उन्हें पार कर लेंगे। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को बेहतर ऑफर मिल सकता है। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और साथी संग घूमने का प्लान बन सकता है।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन नई शुरुआत और सफलता का संकेत दे रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और किसी पुराने कानूनी मामले में जीत संभव है। जमीन-जायदाद से जुड़े लोगों को अच्छी डील मिल सकती है, जिससे आय बढ़ेगी। दूसरों के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता निखरेगी। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग हैं। प्रेम संबंधों में मिठास और पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
Today Horoscope for 5 February 2026
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आमदनी में वृद्धि के योग हैं। किसी और के मामले में उलझने या जोखिम लेने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। पिता की ओर से कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने का अवसर मिलेगा। अचानक धन लाभ के योग हैं। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन कुछ चुनौतियों भरा रह सकता है। आर्थिक नुकसान से मन में निराशा आ सकती है। निवेश से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें और किसी अजनबी पर भरोसा न करें। कार्यस्थल पर बदलाव की जरूरत महसूस होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। शाम के समय किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है, जो आगे चलकर लाभदायक साबित हो सकती है।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज अचानक धन लाभ के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें और अपने काम पर पूरा ध्यान दें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज किसी बात को लेकर मन में दुविधा और तनाव रह सकता है। संतान की मनमानी से चिंता हो सकती है, ऐसे में धैर्य से काम लें। नया वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। किसी विशेष योजना पर काम आगे बढ़ा सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे रुके काम पूरे होंगे और नए अवसर मिलेंगे। छात्रों को परीक्षा के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में राहत मिलने के योग हैं। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। पदोन्नति के भी संकेत हैं। परिवार में सुख और सहयोग बना रहेगा। संपत्ति या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में लाभ संभव है।
कुंभ राशि/ Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी और नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। कामकाज में पहले से बेहतर सुधार दिखेगा। धन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। खुद के लिए समय निकालना लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है।
Today Horoscope for 2 February 2026
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन मेहनत और कार्यकुशलता से काम पूरे होंगे। रिश्तों में चल रहे मतभेद काफी हद तक सुलझेंगे। कामकाज में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना लाभकारी रहेगा। व्यापार करने वालों को किसी भी डील को बहुत सोच-समझकर करना चाहिए, अन्यथा कानूनी उलझन हो सकती है। लंबे समय से रुका काम पूरा होने से राहत मिलेगी। खर्चों में बढ़ोतरी संभव है, इसलिए बजट का ध्यान रखें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





