
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Today Horoscope for 29 January 2026 : आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं, तरक्की और खुशखबरी लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को खर्च, मानसिक तनाव और निर्णयों में सावधानी बरतने की जरूरत है। ग्रहों की चाल करियर, कारोबार, धन और रिश्तों पर असर डाल रही है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का संक्षिप्त और सटीक भविष्यफल—
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन अनुकूल और लाभकारी रहेगा। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी और पैतृक संपत्ति से फायदा मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी पर अंधविश्वास न करें। संतान की शिक्षा या प्रतियोगिता से जुड़ी शुभ खबर मिल सकती है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि रहेगी।
वृषभ राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है। करियर और कारोबार में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। सहकर्मियों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे और आय में बढ़ोतरी होगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज चुनौतियों से भरा दिन रह सकता है। कार्यक्षेत्र में नई परेशानियां सामने आ सकती हैं और खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। निवेश में सावधानी रखें। योग और व्यायाम से सेहत बेहतर रहेगी।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज जोश, आत्मविश्वास और सफलता से भरा दिन रहेगा। नौकरी और कारोबार में अच्छा लाभ होगा। अटकी डील पूरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन शुभ रहेगा और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़े अवसर मिल सकते हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। पारिवारिक सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
Today Horoscope for 29 January 2026
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज भाग्य का साथ मिलेगा और करियर में बड़ा मौका मिल सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा और ससुराल पक्ष से मदद मिल सकती है।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं और नौकरी में तनाव रह सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें, मनमुटाव की आशंका है।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज उत्साह और सफलता से भरा दिन रहेगा। करियर और कारोबार में लाभ होगा। नौकरी में सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। अतिउत्साह से बचें।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और खर्च भी होंगे। शिक्षा और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग हैं।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी के योग हैं। अधूरे काम पूरे होंगे और भाग्य का साथ मिलेगा। नए संपर्क लाभकारी साबित होंगे। जल्दबाजी और भावुक निर्णयों से बचें।
कुंभ राशि/ Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। सरकारी योजनाओं से फायदा मिलेगा। पुराने विवादों और अनावश्यक बहस से दूरी बनाएं।
Today Horoscope for 29 January 2026
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज जोश और उत्साह से भरा दिन रहेगा। आर्थिक योजनाओं से लाभ मिलेगा। सहकर्मियों और परिवार का सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा संभव है। सेहत पर ध्यान दें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





