Today Horoscope for 25 April 2024
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपके परिवार की कलह फिर से सिर उठा सकती हैं, जो आपको परेशान करेगी। आप लोगों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं। आपका ध्यान पूजा पाठ से भटक सकता है। आज आप काम में उलझें रहेगा। आप अपने काम को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। नौकरी में कार्यरत लोग किसी काम को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। जो विद्यार्थी किसी कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, वह आवेदन कर सकते हैं। आपको किसी विरोधी के बातों में आने से बचना होगा। आपके आसपास कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपकी तरक्की देखकर आपसे कुछ ईष्या करेंगे।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज आपकी आध्यात्म की ओर रुचि बढ़ेगी। आपका मन किसी धार्मिक कार्य में लगेगा। व्यापार में आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा। आप किसी काम को लेकर नई दिशा में जा सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है।
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में चल रही दरार दूर होगी। परिवार के सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों के कामों के सराहना होगी। बिजनेस में आपकी रुकी हुई योजनाएं गति पकड़ेगी, जो आपको खुशी देंगी। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई प्रिय वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बनाए रखने के लिए रहेगा। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा, जिस कारण आप परेशान हो सकते हैं। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि आपने किसी नए काम में किसी को पार्टनर बनाया, तो वह आपके साथ कोई धोखा कर सकता है।
Today Horoscope for 25 April 2024
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। बिजनेस में आपको अपने किसी पार्टनर से कोई नुकसान होने की संभावना है। आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। आपका मन कैसे बात को लेकर परेशान रहेगा। आपकी कोई पुरानी गलती कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के सामने आ सकती है, जिस कारण आपके प्रमोशन पर रोक लग सकती है।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। व्यवसाय में यदि आपने किसी को साझेदार बनाने का सोचा है, तो आप उसे बना सकते हैं। परिवार और समाज में आज आपका मान सम्मान बढ़ाने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज वाद विवाद में पड़ने से बचें। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपने आसपास में हो रहे वाद विवाद से दूर रहें। आपका कोई मित्र यदि आपको कोई सलाह दें, तो आप उसमें सोच विचार अवश्य करें। माताजी से आप अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं को लेकर उत्साहित रहेंगे। आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से सलाह मशवरा करना होगा। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय में आप किसी को साझेदार बनाने के लिए सोच विचार कर सकते हैं। आप यदि परिवार के किसी सदस्य को कोई सलाह देंगे, तो वह उसे पर अमल अवश्य करेंगे। आपका मान सम्मान और बढ़ेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगा सकती है। जीवन साथी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। दांपत्य जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। आपकी कुछ कामयाबी लंबे समय से रुकी हुई थी, तो वह भी पूरी हो सकती हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आएंगी। फिर वह आसानी से चली जाएगी। आप किसी के कहने में आकर कोई निर्णय न लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
Today Horoscope for 25 April 2024
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए तनावपूर्ण रहने वाला है। इसलिए आप अपने परिवार व बिजनेस से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण डिसीजन ना लें, नहीं तो बाद में आपको अपने उस डिसीजन के लिए पछतावा होगा। आपको अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। आप किसी काम के लिए बाहर जा सकते हैं। आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा।