
Today Horoscope for 24 June 2023
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ सुखद पल व्यतीत करेंगे। अपने परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति भी आसानी से कर पाएंगे। भौतिक संसाधनों में वृद्धि होगी। आप किसी अनुभवी व्यक्ति सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपको धैर्य से कम लेना होगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज आपको खुशी होगी।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए जनकल्याण के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। सट्टेबाजी में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। यदि आप अपने व्यापार में स्मार्ट नीतियों को अपनाएंगे, तभी वह आपको अच्छा लाभ अवश्य देंगी। यदि आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। किसी नए काम की पहल करना आपको नुकसान देगा।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन आपके लिए एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। सभी का सहयोग व सम्मान बना रहेगा। कामकाज को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो आपको कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। परिवार के सदस्यों पर आप भरोसा बनाए रखें। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आप कोई काम आज अपने माता-पिता के आशीर्वाद से करें।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी वाणी की मधुरता के कारण आज आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। आपके घर आप किसी नए मेहमान का आगमन होगा और आप अपने घर आज किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। जल्दबाजी में काम करने के कारण कार्यक्षेत्र में आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है। आपकी उम्मीदों पर आप खरी उतरेगी।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र के कामों में आप कुछ योजनाएं बनाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी नियंत्रण बनाए रखना होगा। अति उत्साहित होकर आप कोई काम ना करें। प्रत्येक मामलों में सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। बड़ों का सहयोग व साथ आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।
Today Horoscope for 24 June 2023
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य को समय रहते पूरा करना होगा। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा दिखाकर लोगों को हैरान करेंगे। व्यापार में आप तैयारी से आगे बढ़ेंगे। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको किसी संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिल सकती हैं। वरिष्ठ सदस्यों से आप ताल मेल बनाए रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहतर रहेगा। कामकाज की तलाश कर रहे हैं लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं के खरीददारी पर भी आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। भाग्य के दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। समन्वय की भावना बनी रहेगी और आपको चुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। कामकाज पर फोकस बनाए रखें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आप अपनी दिनचर्या और खान पान में बदलाव न करें, नहीं तो इससे आपको समस्या होगी। अपने काम के प्रति सूझबूझ दिखा कर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। परिजनों का सहयोग आज बना रहेगा। परिवार में आज किसी शुभ व मंगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार में आपका विश्वास बना रहेगा और नेतृत्व क्षमता आज बढ़ेगी। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आप अपने लक्ष्य को पकड़ कर चलेंगे, तभी वह पूरा हो सकता है। रक्त संबंधी रिश्ते मजबूत रहेंगे। व्यापार में कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन खुशहाल रहेगा।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों पर अत्यधिक भरोसा करेंगे, जिनसे आपको नुकसान भी हो सकता है। आप अपने कार्य को करने में कुशलता दिखाएंगे, जिसके आपको परिणाम बेहतर मिलेंगे। किसी काम को आप जिम्मेदारी से करें। अक्समात धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने करीबियों से भी मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।
Today Horoscope for 24 June 2023
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। उनकी अध्ययन का अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आज वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपके पास अभी तक कमी थी। भावनात्मक प्रदर्शन बेहतर रहेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। व्यक्तिगत प्रयासों के लिए आप समय निकालेंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


