
Today Horoscope for 20 Dec 2025
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा और लाभदायक रहने वाला है। अचानक धन प्राप्ति और कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं, वहीं जरूरी काम के चलते यात्रा भी करनी पड़ सकती है। कठिन कार्यों को आप आसानी से पूरा कर पाएंगे और नौकरी में मन लगेगा, सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। भाग्य आपका पूरा साथ देगा, लेकिन किसी की बातों में आकर निर्णय लेने से बचें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। लव लाइफ के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा और प्रेम जीवन में रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा रह सकता है और अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन कार्यक्षेत्र में बेहतर अवसर भी प्राप्त होंगे। कार्यालय में अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, वहीं बेरोजगार लोगों को नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य और सहयोग बना रहेगा और संतान की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सेहत के मामलों में हल्के उतार-चढ़ाव संभव हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और धन लाभ के अवसर बढ़ने से बैंक बैलेंस में इजाफा देखने को मिलेगा।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। काम का दबाव अधिक रहने से मानसिक तनाव और उलझनों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन पूरे दिन सकारात्मक बने रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज किसी भी तरह के जोखिम भरे काम करने से बचें। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से कुछ अधूरे कार्य पूरे हो सकते हैं और दिन के दौरान आपको एक साथ कई खुशखबरियां सुनने को मिल सकती हैं।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन किसी खास सरप्राइज से भरा रह सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी और कहीं से अतिरिक्त धन की प्राप्ति होने के योग हैं। लव लाइफ के मामलों में आज आप अपने प्रेमी के साथ अधिक समय बिताएंगे और घूमने-फिरने का प्लान भी बन सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन बेहद अनुकूल रहेगा और नई नौकरी से जुड़े अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। अतिरिक्त आय के कुछ अवसर भी हाथ लगेंगे, जिससे बड़ा आर्थिक लाभ होने की संभावना है।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल परिणाम देने वाला और सकारात्मक रहेगा। आज कोई बड़ी और अच्छी डील फाइनल हो सकती है और किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की भी संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी, लेकिन दूसरों की बातों में आकर कोई फैसला लेने से बचें। निवेश से जुड़े किसी भी निर्णय को लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना जरूरी होगा। साथ ही आज खानपान पर संयम रखें, ताकि सेहत अच्छी बनी रहे।
Today Horoscope for 20 Dec 2025
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ मामलों में सफलता से भरा और मिलाजुला रहने वाला है। आप दूसरों को बेहतर सलाह देने में सफल रहेंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है और जो लोग नौकरी में बदलाव का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आज सफलता मिलने की संभावना है। आज आपके अधूरे काम पूरे होंगे और पुरानी परेशानियों से राहत मिल सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अच्छा और सुखद रहने वाला है। अचानक लाभ के कई मौके मिलेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और धन लाभ के साथ करियर में उन्नति के अवसर भी प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। लव लाइफ के मामलों में दिन अनुकूल साबित होगा, वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा। पूरे दिन आपका जोश और उत्साह बना रहेगा।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा और अनुकूल रहने वाला है। नौकरी में आपके काम की प्रशंसा होगी, जिससे प्रभाव और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है, हालांकि शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। वैवाहिक जीवन में क्रोध और आवेश से बचना जरूरी होगा, वहीं जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम करने वालों को आज कोई अच्छी डील मिलने की संभावना है।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। नौकरी में बदलाव के प्रयास कर रहे लोगों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं और शिक्षा व प्रबंधन से जुड़े कार्यों में सफलता के योग हैं। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी, लेकिन किसी को उधार धन देने से बचें और खानपान पर विशेष ध्यान रखें। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाए रखना आपके हित में होगा। इसके बावजूद कार्यक्षेत्र, खासकर नौकरीपेशा लोगों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिन्हें धैर्य और समझदारी से संभालना जरूरी होगा।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज किसी भी बड़े फैसले को लेने में जल्दबाजी से बचें। नौकरी में विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता होगी, क्योंकि वे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से अच्छा सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का भरपूर साथ प्राप्त होगा। साथ ही आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतना जरूरी रहेगा।
कुंभ राशि/ Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन पिछले दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे और जो लोग प्रॉपर्टी में निवेश करने के इच्छुक हैं, उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है। आज धन से जुड़ी चिंताओं से राहत मिलेगी और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना है। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से कार्यों में तेजी से प्रगति होगी। लव लाइफ के मामलों में प्रेमी की ओर से कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है।
Today Horoscope for 20 Dec 2025
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ मुश्किलों से भरा रह सकता है। धन हानि की संभावना के कारण आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है, इसलिए लेन-देन में सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में संभलकर काम करने की जरूरत होगी, हालांकि सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अच्छी सफलता मिल सकती है, बशर्ते वे धैर्य और संतुलन बनाए रखें। किसी काम को पूरा करने के लिए आपको किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। वहीं जो लोग पिछले कुछ समय से बीमारी से परेशान थे, उनकी सेहत में आज सुधार देखने को मिल सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





