Today Horoscope for 19 March 2024
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलो में अच्छा रहने वाला है। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आप अपने धर्म को सही दिशा में लगाएंगे,जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देगा। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपको कुछ चिंता तो रहेगी। आप उसे मिल बैठकर सुलझाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को कुछ जिम्मेदारी मिल सकती है।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने बिजनेस के काम को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपको धन संबंधित मामलों में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। संतान के करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपके जीवनसाथी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने भविष्य का कोई लिए कोई प्लानिंग कर सकते हैं।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातको के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। कहीं घूमने फिरने जाने की आप प्लानिंग कर सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने कामों के साथ-साथ अपने लिए भी समय निकालना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी की सोच देखकर हैरानी होगी।
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। प्रॉपर्टी से संबंधित मामले आपके लिए बेहतर रहेंगे। आपको किसी जरूरी काम को लेकर अपने माता-पिता से सलामत मश्वरा लेना होगा। यदि कोई निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा अवश्य करें। आप अपनी बुद्धि से बहुत काफी कुछ पा सकते हैं,लेकिन आप किसी से अहंकार भरी बातें ना करें।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको ग्रहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप अपने लाइफ को पहले से बेहतर एंजॉय करेंगे और अपनी लाइफ स्टाइल में भी चेंज करेगे। कारोबार के कुछ काम यदि लंबे समय से रुके हुए थे तो वह पूरा होगा। अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।
Today Horoscope for 19 March 2024
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। यदि आपने अपने किसी सहयोगी को बिना मांगे सलाह दी,तो वह आपकी बातों को अनदेखा करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी काम को लेकर योजना बना सकते हैं। कारोबार कर रहे लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। कुछ घरेलू समस्याएं आपके लिए नया तनाव लेकर आ सकती हैं। आप अपनी सेहत में ढील ना दे नहीं तो कोई पुरानी बीमारी नया मोड़ ले सकती है। आप अपने बच्चों के मन में चल रही बातों को जानने की कोशिश करें,नहीं तो वह किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपकी कोई शारीरिक समस्या आपको लंबे समय से चल रही थी, तो वह दूर होती दिख रही है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी को धन उधार देने से बचें नहीं तो धन वापस आने की संभावना बहुत कम है।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए रोमानी रहेगा। वह साथी के साथ किसी लंबी ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं। बिजनेस के मामले में दिन मिला जुला रहेगा। आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। यदि आप किसी जरूरी काम को लेकर परेशान चल रहे हैं,परिजनों से सलाह मशवरा करें। आपको कार्यक्षेत्र में अपने काम पर फोकस करने की आवश्यकता है।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी नए काम के लिए सोच विचार कर सकते हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको बहुत ही तोल मोल कर बोलना होगा नहीं तो लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप अपने किसी मित्र की शारीरिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप किसी वाद विवाद में न पड़ें तो बेहतर रहेगा। यदि आपने किसी मेलजोल वाले व्यक्ति से लेनदेन किया,तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। किसी काम के समय से पूरा न होने के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपको वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आपका बिजनेस की कोई डील फाइनल होते-होते रह सकती है।
Today Horoscope for 19 March 2024
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए उलझन लेकर आने वाला है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को का पूरा करने में व्यस्त रहेंगे जिस कारण आप परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे। आप काम को करने में जल्दबाजी न दिखाएं और आप संतान के विवाह से संबंधित कोई निर्णय जल्दबाजी में ले सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं।