Today Horoscope for 16 March 2024
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको बिजनेस में समस्याओं को लेकर परिवार के सदस्यों से बातचीत करनी होगी, नहीं तो आपका काफी धन डूब सकता है। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न होने की संभावना है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट हो, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य ले, नहीं तो वह बढ़ सकता है। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है, तभी आपके काम पूरे हो सकते हैं।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहने के लिए रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने घर वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपकी यदि परिवार में किसी सदस्य से कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आपको कामों के साथ-साथ कुछ समय अपने लिए भी निकलना होगा, तभी आप अपने शरीर को स्वस्थ रख पाएंगे।
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है, तभी आपके काम पूरे होते दिख रहे हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको जीवनसाथी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए खर्चों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके खर्चे तो बढ़ेंगे, लेकिन आप उन्हें पूरा करने के पूरी कोशिश करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। परिवार में चल रही कलह को आप घर से बाहर ना जाने दें। किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा ना करें, नहीं तो बाद में वह इसका फायदा उठा सकते हैं।
Today Horoscope for 16 March 2024
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपनी माताजी से किसी किए हुए वादे को पूरा करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है। आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है और ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने कामों को पूरा करने के लिए व्यस्त रहेंगे। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती हैं। बिजनेस में आप किसी से पर्टनरशिप ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए अपनी इन्कम को बढ़ाने के लिए रहेगा, तभी आप अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। घूमने फिरने की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसमें आप माता-पिता से पूछ कर जाएं, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा और उनके मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करें।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप कामों में लगे रहने के कारण अपने डेली रुटीन मे बदलाव कर सकते हैं, जिसके कारण आपको कुछ सेहत संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। आपको योग व व्यायाम को अपनी दिनचर्या में अपना होगा। आप किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से यदि धन उधार लेने के लिए सोच रहे थे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है, क्योंकि आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आपको बिजनेस की कोई योजना लंबे समय से लटक रही थी, तो वह भी फाइनल हो सकती है। घर परिवार के लोगों में चल रही कलह भी दूर होगी और सभी एकजुट नजर आएंगे। आपको मित्रों का पूरा साथ मिलेगा।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। लोगों को आप किसी बात को समझाएंगे, तो वह आपकी बात पर आवश्य चलेंगे। आपको अपने आवश्यक कामों को पूरा करने के लिए उन्हें प्राथमिकता देनी होगी। आपके बॉस कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम सौंप सकते हैं, जिसे आपको समय रहते पूरा करना होगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।
Today Horoscope for 16 March 2024
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा, जिसमें आप जीवन साथी से सलाह लेकर चलेंगे, तो वह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। संतान को करियर में कोई समस्या आ रही थी, तो वह दूर होती दिख रही थी। आप आज पेट संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, इसलिए आप अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें।