
Today Horoscope for 14 July 2023
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन आपके लिए अध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंतित चल रहे थे, तो आपकी यह चिंताएं दूर होगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा, लेकिन आप अत्यधिक लाभ के चक्कर में कम लाभ की ओर ध्यान नहीं देंगे, जो आपके लिए समस्या लेकर आ सकते हैं।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने की योजना बना सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आप कारोबार में भूलकर भी कोई जरूरी जानकारी किसी को ना दें, नहीं तो कोई उसका फायदा उठा सकता है। आपने अति उत्साहित होकर किसी काम हो किया, तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। कारोबार कर रहे लोग आज व्यस्त रहने के कारण अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा, नहीं तो वह गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकती हैं आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। लोगों में किसी बात को लेकर तनातनी चल रही थी, तो वह दूर होगी।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। जो उनके लिए खुशी का कारण बनेगी और माता-पिता से किसी किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आपकी कोई पुरानी सलाह आपके बहुत काम आएगी। यदि आप किसी काम को करने के लिए लंबे समय से परेशान थे, तो वह आज पूरा हो सकता है।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए मन से मानसिक तनाव लेकर आने वाला है। यदि आपको संतान के करियर को लेकर कोई चिंता चल रही थी, तो आपकी वह चिंता दूर होगी और कार्यक्षेत्र में आपको परमिशन मिल सकती है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगी। आप किसी नौकरी में कार्यरत हैं तो उन्हें अभी पुरानी में ही टिके रहना अच्छा रहेगा। आप अपने फैसलों को संतान पर डालेंगे, तो वह आपकी बात का बुरा मान सकती है।
Today Horoscope for 14 July 2023
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे, जिसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करनी होगी। व्यापार को लेकर यदि आपको कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आप अपने विरोधियों की नाक में दम करके रखेंगे, जिससे वह आपके कामो में रोड़ा नहीं अटका पाएंगे।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। रोजगार की तलाश में इधर आज कोई बड़ा मुकाम हाथ लग सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और विद्यार्थी कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में यदि परिवर्तन करना पड़े, तो उसके लिए सोच विचार अवश्य करें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे, जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें किसी पार्टी से जुड़ने का मौका मिलेगा और वरिष्ठ सदस्यों से आप कुछ धन संबंधित समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको दांपत्य जीवन में किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए साथी की बातों को समझने की कोशिश करें।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। कुछ नया कर रहे लोग भी अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। किसी बड़ी डील को फाइनल कर सकते हैं और भाई बहनों से चल रही अनबन आज बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे। आपको आज किसी दूर रहे परिजन से फोन के जरिए शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी तरक्की के मार्ग में कुछ बाधा आ रही थी, तो वह आज दूर होगी।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और आप अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। यदि संतान से आज कोई गलती हो, तो आप उन्हें समझाएं और उनकी बात समझने की कोशिश करें। जीवनसाथी से आपने जितनी उम्मीद लगाई थी, तो वह आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।
कुंभ राशि / Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन नौकरी से संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का आपको पूरा लाभ मिलेगा, लेकिन आप घरेलू जरूरतों को लेकर अच्छा धन व्यय करेंगे, जिससे बाद आपके संचय धन में भी कमी हो सकती है। आपको किसी अजनबी के साथ कोई लेन-देन करना पड़े, तो इसमें आप सावधानी बरतें और संतान को आप संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे।
Today Horoscope for 14 July 2023
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी, तभी आप अपने कामों को पूरा कर पाएंगे, लेकिन आप यदि अपने कामों में मनचाही करेंगे, तो इसे बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपके घर आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





