
Today Horoscope for 14 January 2026
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। पुराने अटके काम पूरे होंगे और आय में वृद्धि के योग बनेंगे। वाहन सुख मिलेगा। परिवार में प्रेम बना रहेगा और संतान से खुशखबरी मिल सकती है। खानपान में संयम रखें।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। कई स्रोतों से लाभ मिलेगा, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहें। मेहनत का फल मिलेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा, मगर प्रेम संबंधों में सावधानी जरूरी है। सेहत कमजोर रह सकती है।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। कामों में रुकावट आ सकती है। लेन-देन सोच-समझकर करें। वाहन सावधानी से चलाएं। मां की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज मानसिक तनाव और काम का दबाव रह सकता है। आर्थिक फैसले सोच-समझकर लें। सिरदर्द परेशान कर सकता है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ होगा।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आर्थिक लाभ के योग हैं। नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी। दांपत्य जीवन में तालमेल जरूरी है। सेहत का ध्यान रखें।
Today Horoscope for 14 January 2026
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। साहसिक फैसले फायदेमंद रहेंगे। आर्थिक प्रगति होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। परिवार में किसी बात पर बहस हो सकती है।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। सेहत बेहतर रहेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। काम की सराहना होगी। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी और व्यापार में अच्छे मौके मिलेंगे। गुस्से पर काबू रखें। नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। तनाव से बचें।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन सुखद और लाभकारी रहेगा। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
कुंभ राशि/ Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन धन मामलों में सावधानी जरूरी है। सरकारी नौकरी वालों को सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। प्रॉपर्टी निवेश के लिए दिन अच्छा है।
Today Horoscope for 14 January 2026
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन अच्छी खबर मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





