
Today Horoscope for 04 Dec 2025
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज आपको धैर्य और संयम के साथ काम करने की जरूरत है। पुरानी समस्याओं के कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बड़े बुजुर्गों की सलाह आज आपके लिए बहुत मददगार साबित होगी। आप अपनी सोच में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। व्यापार और आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे प्रगति होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन इंटरनेट और डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नए क्लाइंट मिलने की संभावना है। कारोबार के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
वृष राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यों में कुछ नए बदलाव करने का प्रयास करेंगे और नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। कामकाज को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है और बच्चों के करियर को लेकर भी परेशानी महसूस हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आय के नए स्रोत बनेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी और बिजनेस से संबंधित अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा और वैवाहिक जीवन सुखद बना रहेगा।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन कई नई चुनौतियाँ और उलझनें लेकर आएगा। जितना अधिक आप संयम और धैर्य के साथ काम करेंगे, उतना ही आपके लिए लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे और आप रिश्तों को मजबूत करने का पूरा प्रयास करेंगे। ऑफिस में अधिक कार्यभार की वजह से थोड़ी परेशानी हो सकती है। पैसे से जुड़ी समस्याएं समाप्त होंगी। अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते सामने आ सकते हैं। कारोबार के लिए दिन अत्यंत शुभ रहेगा और विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को आज नई डील मिलने की संभावना है।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपके जीवन में लंबे समय से चल रहे तनाव से मुक्ति मिलने की संभावना है। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। बच्चों की शिक्षा को लेकर कुछ चिंता रहेगी और कामकाजी महिलाओं को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में उधार या किस्त का दबाव महसूस हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको राहत मिल सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और पति-पत्नी के रिश्ते मजबूत रहेंगे। कारोबार में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। छोटी-मोटी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन अपनी मेहनत और सोच के दम पर आप किसी भी मुश्किल से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। असमंजस की स्थिति में बड़े बुजुर्गों की सलाह मददगार साबित होगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की संभावना है और आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधरेगी। नौकरी बदलने का विचार भी बन सकता है। पति-पत्नी के बिगड़े हुए रिश्ते सुधारेंगे। कारोबार के लिए दिन अनुकूल रहेगा और शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।
Today Horoscope for 04 Dec 2025
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप दिन की शुरुआत नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ करेंगे। घर-परिवार में चल रहे मतभेद दूर करने का पूरा प्रयास करेंगे। अपनी सोच और मेहनत के दम पर आप समाज में नई पहचान बनाएंगे। रुके हुए कार्यों को तेजी से पूरा करेंगे। धन के मामलों में लापरवाही बिल्कुल न करें। बिगड़े हुए रिश्ते धीरे-धीरे सुधरेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते सामने आएंगे और कारोबार में आज छोटा-मोटा मुनाफा होने की संभावना है।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज धन-संबंधी समस्याएं आपको थोड़ी परेशानी दे सकती हैं। निजी जीवन में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं और घर-परिवार के साथ गंभीर मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा। किसी भी काम में आज जल्दबाजी न करें। बाहरी व्यक्तियों की वजह से कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। कारोबार के लिए दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन गलतफहमी के कारण कोई बड़ी डील हाथ से जाने का खतरा है। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे, जबकि घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको अपने कार्यों में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। ऑफिस में रुके हुए कामों के चलते सहकर्मियों का सहयोग लेना पड़ सकता है। व्यक्तिगत और पारिवारिक मामलों में अच्छी खबर मिलने की संभावना है। पैसे से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। बिजनेस में आज बड़ी डील करने का अवसर मिलेगा और अचानक विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। शादीशुदा जीवन सुखद रहेगा और बच्चों की ओर से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज आप नई योजनाओं और सकारात्मक सोच के साथ दिन की शुरुआत करेंगे। पुरानी बातों को भूलकर जीवन में नए सिरे से शुरुआत करेंगे। बिजनेस में आज आप कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं। घर-परिवार, रिश्तेदारों या मित्रों से सहयोग लेने का अवसर आ सकता है। पैसे से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी। नए लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपके लिए बहुत मददगार साबित होंगे। पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे और ससुराल पक्ष से सुखद खबर सुनने को मिल सकती है।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आपकी कोई बड़ी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। माता-पिता के सहयोग से किसी बड़ी मुश्किल से मुक्ति मिलेगी और बड़े बुजुर्गों की सलाह भी आपके लिए मददगार साबित होगी। बच्चों की शिक्षा को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है। धन से जुड़े विवादों में समाधान मिलेगा, लेकिन शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। पार्टनरशिप में व्यापार करने का अवसर मिलेगा। शादीशुदा जीवन में बिगड़े हुए रिश्ते सुधारेंगे और परिवार के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनाया जा सकता है।
कुंभ राशि/ Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी और बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके करियर को नई दिशा दे सकती है। आप पुरानी समस्याओं से बाहर निकलने में सफल होंगे। मार्केट में बड़ा निवेश करने का अवसर मिलेगा और विदेश व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। ऑफिस में रुके हुए कार्य पूरे होंगे और धन-संबंधी समस्याएं दूर होंगी। आय के नए स्रोत भी बनेंगे। हालांकि, किसी पर अधिक भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है और पति-पत्नी के बीच संबंधों में खटास आने की संभावना है।
Today Horoscope for 04 Dec 2025
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको अपने जीवन में नया अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी और घर-परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। ऑफिस में नए लोगों के साथ मिलकर नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जा सकता है। नौकरी से जुड़ी समस्याएं समाप्त होंगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को आज अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। कारोबार के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय सुखद रहेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


