
मेष
आज आप काफी सकारात्मक रहेंगे। धार्मिक कार्य कर सकते हैं। दफ्तर में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आमदनी बढ़ेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। आपको निवेश के प्रस्ताव मिलेंगे। जमीन खरीद सकते हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। बुजुर्गों का ख्याल रखें।
वृषभ
आज उधार की रकम वापस मिलेगी। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। सेहत ठीक रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार की जिम्मेदारी आसानी से पूरी कर सकेंगे। आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। आपकी बड़ी परेशानी आज दूर हो सकती है।। आज का दिन शानदार रहेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा।
मिथुन
आज छात्रों को कुछ दिक्कत हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी काम को पूरा करने को लेकर आलस्य न करें। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आपको ऑफिस में परेशानी हो सकती है। क्रोध करने से बचना होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आज ज्यादा धन खर्च हो सकता है। सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं।
कर्क
आज जीवन साथी के साथ विवाद हो सकता हैं। आज मित्रों के साथ मुलाकात होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कारोबार को आगे बढ़ाने को लेकर प्लान बनाएंगे। आपको आर्थिक रूप से नुकसान होने की आशंका है। आज आपका दिन बेहद परेशानी भरा हो सकता है। लेन-देन करने में सावधानी बरतें। किसी से उलझ सकते हैं।
सिंह
युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी की बात से परेशान हो सकते हैं। गुस्से पर काबू रखें। आज का दिन धर्म-कर्म के कार्यों में बीतेगा। अपने परिवार को लेकर घूमने जा सकते हैं। आज के दिन ज्यादा खर्च करने से बचना होगा। कारोबार में साझेदारी से फायदा होगा। कई लोगों की मदद कर सकते हैं। आज आप यात्रा कर सकते हैं।
कन्या
अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। नई जानकारी मिलेगी। सेहत ठीक रहेगी। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। दफ्तर में काम करने वालों के बीच कुछ तनातनी हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज का दिन आपके लिए शानदार साबित होगा।
तुला
आज छात्रों की दिक्कतों का हल निकलेगा। युवाओं को सफलता मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। सेहत कुछ बिगड़ सकती है। लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र से मतभेद हो सकता है। अचल संपत्ति को लेकर विवाद होने की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों का दिन ठीक रहेगा। दफ्तर में सहयोगियों से मदद मिलेगी।
वृश्चिक
आज रिश्तेदारों से भेंट हो सकती है। खानपान का ध्यान रखना होगा। किसी मित्र के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। सेहत को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। शादीशुदा के बीच सामंजस्य बना रहेगा। युवाओं का दिन मौजमस्ती में बीतेगा। आज आप अपने मित्रों के साथ व्यस्त रहेंगे। आज आपका तनाव दूर हो जाएगा। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी।
धनु
सेहत ठीक रहेगी। ज्यादा खर्च करने से बचें विरोधियों की हरकत से कुछ नुकसान हो सकता है। बच्चों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। जीवन साथी के साथ मधुरता रहेगी। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सभी कामों में सफलता मिलेगी। आज रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।
मकर
आपकी समाज में सराहना होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। मित्रों से मुलाकात होगी। फील्ड में काम करने वालों को नया अवसर मिलेगा। युवाओं को कुछ दिक्कत हो सकती है। किसी से विवाद न करें। छात्रों को आज सफलता मिलेगी। आपका आज ज्यादा खर्च होगा। निराशावादी रवैए से दूर रहें।
कुंभ
आज निवेश से लाभ होगा। कई लोगों से मुलाकात होगी। छात्रों को सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी होगी। आज आर्थिक लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप पूरा दिन खुश रहेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ आज का पूरा समय बिता सकते हैं। कारोबार ठीक चलेगा।
मीन
व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। युवाओं का कैरियर आगे बढ़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। धार्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। पुरानी बीमारी उभर सकती है। रिश्तेदारों से चर्चा हो सकती है। आपके सहयोग से मित्रों के काम बनेंगे। आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। छात्रों के लिए यह समय अच्छा है। दंपत्ति खुश रहेंगे। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


