
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Horoscope 28 February 2026 : 27 फरवरी 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। किसी के लिए यह दिन आर्थिक मजबूती और खुशखबरी का संदेश देगा, तो किसी को खर्च और निर्णयों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। करियर, व्यापार, प्रेम और सेहत के लिहाज से यह दिन कई अहम बदलावों का संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं सभी राशियों का विस्तृत राशिफल—
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक दोनों दृष्टि से अनुकूल रहेगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ेंगे और नेटवर्क मजबूत होगा। दोपहर के बाद अचानक धन लाभ या कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रुके हुए कार्य पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए नए अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार में किसी मुद्दे पर सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
वृषभ राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। कोई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में नए प्रस्ताव या उन्नति के संकेत हैं। दूसरों की सहायता करने से आत्मिक संतोष मिलेगा। शाम का समय प्रेमी या जीवनसाथी के साथ सुखद बीतेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों से मानसिक शांति मिलेगी।
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन व्यस्त रहेगा, इसलिए आलस्य छोड़कर पूरे मन से काम करें। आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा और लंबे समय से रुका कार्य पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, किसी लाभदायक डील की संभावना है। पुराना उधार वापस मिल सकता है। संतान के साथ संबंध मधुर रहेंगे। छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होगी। भाग्य के सहयोग से आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में लाभ और नए कार्य की शुरुआत के योग हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे।
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दिन मिलाजुला रह सकता है। छोटी परेशानियां आएंगी, लेकिन धैर्य से समाधान निकल जाएगा। जोखिम भरे फैसलों से बचें और दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। साझेदारी के कार्यों में लाभ संभव है। आर्थिक लेन-देन सोच-समझकर करें। प्रेम जीवन में साथी का सहयोग मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा।
Horoscope 28 February 2026
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज शिक्षा और करियर के लिए अनुकूल समय है। विद्यार्थियों को सफलता के संकेत हैं। नौकरी में सम्मान बढ़ेगा और वरिष्ठ आपके कार्य से प्रभावित होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे, जिनका सही उपयोग भविष्य में लाभ देगा।
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन संतुलित और शांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से राहत मिलेगी। सहकर्मियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें।
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपके लिए लाभकारी दिन है। बिगड़े कार्य बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अचानक धन लाभ संभव है, लेकिन किसी को उधार देने से बचें। प्रेम जीवन में वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। नौकरी में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन मेहनत से सफलता मिलेगी।
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। धन लाभ के योग हैं और पैतृक संपत्ति से फायदा हो सकता है। अधिकारियों और मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें। शाम को मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और समाज में आपकी सराहना होगी।
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज का दिन शुभ रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन अंततः सफलता आपकी होगी। व्यापार में अच्छी डील हो सकती है। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक मामलों में हल्की चिंता रह सकती है, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि/ Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज हल्का आलस्य महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव है, लेकिन दिन के दूसरे भाग में सुधार होगा। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। किसी के बहकावे में आकर निर्णय न लें। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। विदेश जाने की इच्छा रखने वालों के लिए अवसर बन सकते हैं।
Horoscope 28 February 2026
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। रुका हुआ कार्य पूरा होने से खुशी मिलेगी। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार में लाभकारी सौदा संभव है। परिवार का सहयोग मिलेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप सफलतापूर्वक निभाएंगे। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


