
तरनतारन (वीकैंड रिपोर्ट) : Bomb Found on Highway : तरनतारन में भारत-पाकिस्तान की सीमा के पास खेमकरण-भिखीविंड क्षेत्र की NH हाईवे पर खुदाई के दौरान मोर्टार बम मिला। बुधवार को बम निरोधक दस्ता बम को नष्ट करने के लिए पहुंचेगा। थाना भिखीविंड के थाना प्रभारी SHO जसवंत सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम के माध्यम से मंगलवार सुबह करीब 8 बजे एक फोन आया। उन्हें जानकारी दी गई कि खेमकरण-भिखीविंड के हाईवे पर एक मोर्टार बम पाया गया है।
यह भी पढ़ें : Gunmen Attack – बंदूकधारियों का हमला, 70 से ज्यादा ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट
सूचना मिलते ही उनकी विभिन्न टीम मौके पर पहुंच गई। मोर्टार बम काफी खराब हालत में था। उस पर जंग लगा हुआ था। यहां पर एक निजी रिलायंस कंपनी का तार बिछाने का काम चल रहा था। उसके पास ही 10 फीट गड्ढा कर उसे दोबारा सुरक्षित तौर पर दबा दिया गया है। उन्होंने कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। एक पत्र IG पंजाब को लिख दिया है और इस बारे में फोन पर भी जानकारी दे दी गई है।
Bomb Found on Highway : कल बम निरोधक टीम यहां पहुंच रही है। जिसके बाद उसे नष्ट कर दिया जाएगा। इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि पास में भारत-पाकिस्तान की सीमा पड़ती है। आशंका जताई कि वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध दौरान सेना ने शायद इस मोर्टार बम को दबा दिया होगा। इसका इस्तेमाल तोप में डाल कर किया जाता है।
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :-
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.threefitech.dnr_news
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :-
https://chat.whatsapp.com/KxcxT8MhsIb06CQX3nSDn8
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :-
https://www.youtube.com/c/WeekendReport
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :-
https://www.facebook.com/weekendreport/
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





