

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Arvind Kejriwal Health : दिल्ली के CM केजरीवाल की बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के दौरान तबीयत बिगड़ हो गई। केजरीवाल का शुगर लेवल डाउन हो गया और उन्हें अचानक घबराहट होने लगी। इसके बाद उन्हें कोर्ट रूम से बाहर दूसरे रूम में ले जाया गया है। कोर्ट में सीबीआई की रिमांड पर सुनवाई चल रही थी, इसी दौरान केजरीवाल ने शुगर लेवल कम होने का हवाला देते हुए अदालत से कुछ खाने की इजाजत देने का आग्रह किया। जिसके बाद अदालत ने केजरीवाल को बराबर के कमरे में भोजन करने की अनुमति दे दी। अदालत की अनुमति के बाद उन्हें अहलमद कक्ष में ले जाया गया, इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी उनके साथ थीं।
Arvind Kejriwal Health : दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को कथित उत्पाद शुल्क नीति ‘घोटाले’ में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की अनुमति सीबीआई को दे दी थी, जिसके बाद CBI ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


