
पंजाब डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट) : लोकसभा चुनाव के चलते पार्टियों में फेर-बदल जारी है। जिसके चलते बड़ी खबर सामने आई है की बसपा के नेता ने आप ज्वाइन कर ली है।जिनका नाम राकेश सुमन है। राकेश सुमन को पार्टी में भगवंत मान ने शामिल करवाया है। जिनको बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए होशियारपुर से उम्मीदवार घोषित किया था।
राजनीतिक सफर की बात करें तो राकेश सुमन के दादा के भाई स्वर्गीय करम चंद विधानसभा से उपचुनाव तहत 1957 में कांग्रेस को 13000 वोटों से हराकर बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेदकर की पार्टी से विधायक बने थे। उनके पिता सेना में मिलिट्री इंजीनियर सर्विस में रह चुके हैं। वह खुद इलाके के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता, रोकी निकनेम के नाम से मशहूर युवा नेता हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------






