
पंजाब डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट) : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आई है की पूर्व डिप्टी मेयर अविनाश जौली ने आम आदमी पार्टी छोड़ घर वापसी कर ली है यानि भाजपा पार्टी ज्वाइन कर ली है। इसी के साथ खबर मिली है की कुछ कांग्रेस नेताओ ने भी भाजपा पार्टी ज्वाइन की है। आप पार्टी को फिर एक बड़ा झटका लग चुका है।
बता दें की भाजपा के सहप्रभारी नरेंद्र रैना ने उन्हे पार्टी में ज्वाइन करवाया है। इसके साथ ही अविनाश जौली बोले की किसी वजह के चलते उन्होंने भाजपा पार्टी छोड़ी थी। परन्तु वह फिर अपने घर वापिस आ गए है । इसके साथ ही सहप्रभारी रैना ने कहा कि अविनाश जौली के वापिस आने से अमृतसर में पार्टी और मजबूत हो गई है। अविनाश जौली बोले घर वापसी कर मुझे बहुत ख़ुशी मिली है। अविनाश जौली पश्चिमी विधानसभा में पार्षद रह चुके है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------






