
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर में +2 के विद्यार्थियों के लिए चल रही क्लासेस में विद्यार्थियों ने ‘होम डेकोर विद वेस्ट मटेरियल’ में सस्टे ने बल और इकोफ्रेंडली होम डेकोर बनाने सीखे।प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने इस विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को वेस्ट मटेरियल के उचित प्रयोग के महत्त्व को समझाना एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ऐसे डिजाइन बनाने के लिए प्रेरित करना की जिससे पर्यावरण को भी नुकसान न हो और जो वेस्ट मैटेरियल है उसका भी सही उपयोग हो सके। उन्होंने कहा की स्किल एन हैंसमेंट की इस कक्षा के माध्यम से विद्यार्थी समझ पाएंगे कि काफी चीजें जो घर में यूंही वेस्ट पड़ी रहती है उनके सही प्रयोग से घर को सुंदर एवं आकर्षक बनाया जा सकता है।
बैचलर ऑफ डिजाइन के इंटीरियर डिजाइन विभाग की प्राध्यापिका मैडम रजनी कुमार एवं मैडम हर्षिता अरोड़ा ने विद्यार्थियों को वेस्ट मैटेरियल से बोतल बनाना, जूट के प्रयोग से सुंदर लैंप बनाना, वेस्ट मटेरियल से फोटोफ्रेम को निर्मित करना एवं साथ ही साथ आने वाले दिनों में विद्यार्थियों को ओशन थीम दी जाएगी जहां की वेस्ट मैटेरियल से विद्यार्थी कैंडल स्टैंड बनाएंगे तथा इसी थीम के अंतर्गत भी कोई और सजावटी वस्तुओं का निर्माण करेंगे जो ओशन थीम की सार्थकता को अभिव्यक्त करती हों।+2 के विद्यार्थी होम डेकोर की कक्षा में बड़े ही उत्साहित थे। उन्होंने अपनी अनुभव में बताया कि हम सोच भी नहीं सकते थे कि घर की सुंदरता को इन चीजों के माध्यम से भी बढ़ाया जा सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





