

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Maa Baglamukhi birth anniversary : सिद्ध मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नजदीक लम्मा पिंड में अलौकिक हवन यज्ञ के पहले 16 मई 2024 को सिद्ध मां बगलामुखी धाम में मां बगलामुखी जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर एक विशाल बैठक की गई। इस बैठक का संचालन मां बगलामुखी धाम के संस्थापक एवं व्यवस्थापक नवजीत भारद्वाज ने किया। इस बैठक में सभी भक्तजन और सेवादार उपस्थित रहे। इस बैठक के दौरान मां बगलामुखी के सेवादारों को प्रमुखता के आधार पर सेवाएं दी गई। नवजीत भारद्वाज ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य 16 मई को मां बगलामुखी जन्मोत्सव के सेवादारों का अलग-अलग सेवाएं दी गई है और उन्होंने आशा कि सभी सेवादार अपने सेवाओं का बाखूबी निर्वाह करेंगे।

-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


