
पटना (वीकैंड रिपोर्ट)-Leader Saurabh Kumar Murder बिहार में सत्तारुगढ़ मुख्या मंत्री नितीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के नेता सौरभ कुमार की पटना में गोली मार कर हत्या कर दी गई है। गोली लगने से उनका दोस्त भी घायल हो गया जिसको पटना के कंकड़बाग स्थित में लेजाया गया। चुनाव का समय चल रहा है। पुलिस की सख्ती के बावजूद भी बड़ी बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे है। मुख्य मंत्री नितीश कुमार जो बिहार के सत्तारुगढ़ के पार्टी जनता दल यूनाइटेड के नेता है। उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ये घटना पटना के पुनपुन इलाके की है। गुरुवार की सुबह ये घटना हुई है जिसके बाद लोग काफी गुस्से में आ गए है। लोगों ने पुनपुन रोड जाम कर खूब हंगामा किया।
Leader Saurabh Kumar Murder रात 12 बजे हुई घटना,अस्पताल में मृतक एलान : जदयू नेता सौरभ कुमार बुधवार को देर रात के समय बढ़इया में अपने मित्र अजीत कुमार के भाई की रिसेप्शन पार्टी में गए थे। वो लगभग रात के 12 बजे अपने दोस्त मुनमुन कुमार के साथ वापिस अपने घर शिव नगर आ रहे थे। सौरभ कुमार अपनी गाडी में बैठ रहे थे तभी मोटरसाइकिल पे कुछ लोग आये जिन्होनो उन पर ताबढ़तोड़ गोलियों की बरसात कर दी। सौरभ कुमार के सिर में गोलियां लगी जबकि उनके दोस्त मुनमुन कुमार के पेट और हाथ में गोलियां लगी। गोली लगने के बाद वो लोग सड़क पर गिर गए और अपराधी वहां से भाग गए। ये सब देख कर वहां लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने सौरभ कुमार को मृतक ऐलान कर दिय। मुनमुन कुमार को पटना के कंकड़बाग के निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया डॉक्टर ने बताया के उसकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





