
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Raj Kumar Chauhan Resigns : दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। शीला दीक्षित सरकार में 15 साल तक मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह उत्तर पश्चिमी दिल्ली से टिकट के दावेदार थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। यहां से उदित राज को टिकट दिया गया है। राजकुमार चौहान उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से उदित राज को उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज हैं। जिस दौरान उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
Raj Kumar Chauhan Resigns : राजकुमार चौहान 1993 से 2013 तक दिल्ली की मंगोलपुरी सीट से चार बार विधायक चुने गए थे। उन्हें 2013 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की नेता राखी बिड़लान से हार का सामना करना पड़ा था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





