
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Jalandhar on the verge of epidemic spread : आम आदमी पार्टी ने पंजाब में लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने जालंधर से लोकसभा सांसद सुशील रिंकू को ही फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है। पर पंजाब में सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को इस बार जालंधर में नाकों चने चबाने पड़ सकते हैं। इसका सबसे बड़ा करण है शहर में जगह-जगह फैला कूड़ा।

नगर निगम द्वारा पिछले कुछ दिनो से शहर की सड़कों से कूड़ा नही उठाया जा रहा है जिसके चलते शहर में महामारी फैलने वाले हालात बने हुए हैं। लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। हर तरफ बदबू व गंदगी का आलम बना हुआ है। भले ही आप सरकार पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के लाख दावे कर ले पर मौजूदा समय में जालंधर के हालात बद से भी बद्तर बने हुए हैं। लोकसभा चुनावों में आप प्रत्याशी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

Jalandhar on the verge of epidemic spread
सड़को पर जमा कूड़ा जब नहीं उठाया जाता तो यह कूड़ा नालीयों में बह कर सीवरेज रुकने का कारण भी बनता है इसी करण से बहुत से ईलाकों मे सीवरेज जाम से पानी लोगों के घरों में घुस रहा है और कई इलाकों में लोग सड़कों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह सीवरेज का पानी भयानक बिमारीयों का करण बन रहा है। हर तरफ मक्खी मच्छर बढ़ने से हैजा व मलेरीया जैसी महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। भगवान न करे कहीं अगर ऐसा हुआ एक ओर जनता को जहां मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा वहीं विपक्ष को भी मौजूदा सरकार को घेरने का एक और मुद्दा मिल जाएगा।

गांधी नगर में लोगों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

वार्ड न. 68 के अधीन आते गांधी नगर ईलाके में लोगो ने प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी किया और सरकार को जमकर कौसा। इस से पूर्व दो दिन पहले घास मंडी के साथ कोट सदीक मे भी सांसद सुशील रिंकू व विधायक शितल अंगुराल के प्रदर्शन हो चुका है।

शहर के बुरे हालातों को देखते हुए जानकार लोंगों को मुह ढक कर व पूरे कवर कपड़े पहन कर ही निकलने की सलाह दे रहे हैं। वहीं वीकैंड रिपोर्ट शहरवासीयों को अपील करता है कि जब तक बहुत जरुरी न हो घर से न निकलें और बिमारी से बचने के लिए पूरे कपड़े पहने व जहां तक हो सके अपने आस-पास मच्छर-मक्खी आदी न पनपने दें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


