
द्वारका (वीकैंड रिपोर्ट)- Gangster Kala Jathedi and Don Anuradha Chaudhari Wedding : गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दिल्ली के द्वारका के बैंक्वेट हॉल में इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शादी समारोह के दौरान कोई हमला न कर दे इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, स्वाट दस्ता, क्राइम ब्रांच, स्थानीय पुलिस, तीसरी बटालियन, हरियाणा पुलिस की सीआईए, राजस्थान पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारियों की संदीप की शादी पर नैनी नजर रहेगी।
इस चर्चित शादी की सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक हथियारों लैश कमांडो तैनात किए गए हैं। ड्रोन से पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है. बैंक्वेट हॉल के आसपास की छतों पर दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं। सभी पुलिसकर्मियों ने बॉडी कैमरा लगा रखा है। यहां आने वाले मेहमानों को मोबाइल लेकर अंदर जाना मना था। दिल्ली पुलिस ने डीजे भी अंदर नहीं बजने दिया। अपना साजो सामान लेकर पहुंचे डीजे वाले को अंदर नहीं जाने दिया गया।
Gangster Kala Jathedi and Don Anuradha Chaudhari Wedding : काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी की लव स्टोरी की शुरुआत अब से कोई तीन साल पहले तब हुई थी, जब दोनों अलग-अलग जुर्म के मामलों में वॉन्टेड थे और फरार चल रहे थे। फरारी काटते हुए ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ और दोनों ने चुपके से हरिद्वार में शादी भी रचा ली। लेकिन इसे घरवालों के अरमानों का नतीजा कहें या फिर क़ानून की नजर में अपने रिश्ते को एक नाम देने की कोशिश। जठेड़ी और चौधरी ने एक बार फिर शादी कर ली है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





