
गुजरात (वीकैंड रिपोर्ट)- Arjun Modhwadia Joins BJP : गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। अर्जुन मोढवाडिया आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी.आर. पाटील ने उन्हें भगवा टोपी और अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। गुजरात में कांग्रेस वरिष्ठ विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने सोमवार को पार्टी और अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
Arjun Modhwadia Joins BJP : इस्तीफा देने के बाद अर्जुन मोढवाडिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “आज मैंने गुजरात कांग्रेस के हर पदों से इस्तीफा दे दिया है, मैं स्टूडेंट से लेकर आज तक कांग्रेस से जुड़ा था। ब्लॉक कांग्रेस से राजनीति शुरू करके विधानसभा और विरोध पक्ष के नेता के साथ प्रदेश का अध्यक्ष भी बना था। मैंने खून, पसीना देकर पार्टी को मजबूत करने की कोशिश की। लेकिन, कुछ सालों से जिस कल्पना से मैंने कांग्रेस ज्वाइन की थी, वो नहीं दिखी। ” इसलिए आज मैंने कांग्रेस के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अभी तक जो मेरा राजनीतिक सफर था उसमें सेंट्रल और स्टेट लीडरशिप का आभार व्यक्त करता हूं। ”
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





