
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट)- UP Police Exam… उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अभिनेत्री सनी लियोन के नाम से एडमिट कार्ड जारी हो गया। इस मामले की जांच में पता चला है कि यह एडमिट कार्ड महोबा जिले में रगौलिया बुजुर्ग गांव के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार का है।
UP Police Exam… धर्मेंद्र का दावा है कि उसने जब एडमिट कार्ड डाउनलोड किया था तो उसपर उसका ही नाम था और फोटो भी उसकी खुद की लगी थी, जब निर्धारित समय पर वह परीक्षा केंद्र पहुंचा तो पता चला कि उसके रोल नंबर वाले एडमिट कार्ड पर फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन का नाम और उसकी ही तस्वीर लगी है। नाम और तस्वीर बदलने की वजह से धर्मेंद्र को परीक्षा में भी नहीं बैठने दिया गया, ऐसे में उसकी दो साल की तैयारी तो बर्बाद हुई ही, उसका पुलिस में भर्ती होने का ख्वाब भी टूट गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





