

टेक्सास (वीकैंड रिपोर्ट): Accident in Texas America : अमेरिका के टेक्सस में भीषण सड़क हादसे में दो बच्चों सहित भारतीय मूल के एक परिवार के कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी’ ने बताया कि दुर्घटना मंगलवार शाम को उस वक्त हुई जब जॉनसन काउंटी के पास एक वैन और एक ट्रक आमने-सामने से टकरा गए। अधिकारी ने बताया कि वैन में एक ही परिवार के 7 लोग सवार थे। उनमें केवल लोकेश पोटाबाथुला (43) नामक व्यक्ति की जान बची, जबकि बाकी के 6 लोगों की मौत हो गई। लोकेश गंभीर रूप से घायल है।
Accident in Texas America : डीपीएस ने बुधवार को वैन चालक की पहचान इरविंग के रुशिल बैरी (28) के रूप में की। उन्होंने अन्य मृतकों की पहचान लोकेश की पत्नी नवीना पोटाबाथुला (36) उनके बच्चे कार्तिक पोटाबाथुला (10) और निशिधा पोटाबाथुला (9) और माता-पिता नागेश्वरराव पोन्नाडा (64), सीतामहालक्ष्मी पोन्नाडा (60) के रूप में हुई है। भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि बुजुर्ग व्यक्ति भारत से अपनी बेटी नवीना और नाती-नातिन कार्तिक और निशिधा से मिलने आए थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


